बनारस की चर्चित ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद पर निचली अदालत के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई हो रही है। गुरुवार को निचली अदालत में सुनवाई के बाद आज सुप्रीम कोर्ट तीन बजे सुनवाई करेगी। दरअसल सुप्रीम कोर्ट में भी गुरुवार को सुनवाई होनी थी लेकिन कोर्ट ने कुछ कारणवश सुनवाई शुक्रवार तक स्थगित कर दी थी। वहीं 34 साल पुराने रोडरेज मामले में सिद्धू को शीर्ष अदालत ने एक साल कैद की सजा सुनाई है। इसके बाद वह आज पटियाला कोर्ट में सरेंडर करेंगे। साथ ही मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि गर्मी की तपिश से दिल्ली वालों को आज से सप्ताह भर राहत मिलेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 13
ज्ञानवापी मस्जिद।
- फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई
बनारस की चर्चित ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर सुप्रीम कोर्ट आज तीन बजे सुनवाई करेगी। इससे पहले गुरुवार को सुनवाई शुक्रवार तक स्थगित कर दी थी। इसके साथ शीर्ष कोर्ट ने वाराणसी की निचली कोर्ट को निर्देश दिया कि वह तब तक इस मामले में सुनवाई न करे और न ही कोई आदेश जारी करे। दरअसल हिंदू पक्ष के वकील विष्णुशंकर जैन ने कहा कि वरिष्ठ वकील हरिशंकर जैन अस्वस्थ हैं, इसलिए ज्ञानवापी मामले की सुनवाई शुक्रवार को की जाए। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 13
नवजोत सिंह सिद्धू।
- फोटो : अमर उजाला
नवजोत सिद्धू आज पटियाला कोर्ट में करेंगे सरेंडर
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू का एक मुक्का उन पर भारी पड़ गया है। सुप्रीम कोर्ट ने 1988 के 34 साल पुराने रोडरेज मामले में सिद्धू को एक साल कैद की सजा सुनाई है। सिद्धू आज पटियाला जिला अदालत में सरेंडर करेंगे। साल 2018 में शीर्ष अदालत ने सिद्धू को महज एक हजार रुपये के जुर्माने के साथ छोड़ दिया गया था। इस फैसले के खिलाफ पीड़ित परिवार ने सुप्रीमकोर्ट में पुनर्विचार याचिका डाली थी। पढ़ें पूरी खबर...
4 of 13
दिल्ली में गर्मी (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : amar ujala
दिल्ली में आज से सप्ताह भर बारिश से मिलेगी राहत
भीषण गर्मी व गर्म हवाओं से परेशान दिल्ली-एनसीआर वासियों को आज से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने एक सप्ताह के लिए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के कारण बारिश की संभावना जताई है। विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की जा सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 13
इंद्राणी मुखर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
आज जेल से रिहा हो सकती हैं इंद्राणी मुखर्जी
अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के मामले में छह साल से जेल में बंद इंद्राणी मुखर्जी सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज जेल से बाहर आ सकती हैं। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ट्रायल कोर्ट को जमानत की कार्यवाही पूरी करने के आदेश के बाद सीबीआई ने इसके लिए दो लाख के कैश बांड जमा करने के निर्देश दिए। मुखर्जी फिलहाल मुंबई की भायखला महिला जेल में बंद हैं। उन्हें अपनी बेटी शीना बोरा (24) की हत्या में कथित संलिप्तता को लेकर अगस्त 2015 में गिरफ्तार किया गया था। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 13
श्रीकृष्ण जन्मभूमि, मथुरा
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद का विवाद
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान (कटरा केशव) के मालिकाना हक को लेकर विवाद बहुत पुराना है। 15.70 एकड़ जमीन को राजा पटनीमल्ल द्वारा 1815 में ब्रिटिश हुकूमत से नीलामी में खरीदे जाने के कुछ वर्षों बाद ही दोनों पक्षों में विवाद की शुरुआत हो गई थी। ईदगाह के खातिब अताउल्ला द्वारा मस्जिद को बिक्री में शामिल किए जाने पर एतराज दर्ज कराया था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 13
दिल्ली हाईकोर्ट
- फोटो : एएनआई
केजरीवाल सरकार की घर-घर राशन योजन दिल्ली हाईकोर्ट ने की निरस्त
दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार की बहुर्चित ‘घर-घर राशन वितरण योजना’ (मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना) को रद्द कर दिया है। हालांकि न्यायालय ने कहा दिल्ली सरकार ‘नये सिरे से राशन की होम डिलीवरी की योजना शुरू करने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन इसके लिए वह केंद्र सरकार द्वारा मुहैया कराए गए आनाज का इस्तेमाल नहीं कर सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
8 of 13
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर कोरिया में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 63 हुई
उत्तर कोरिया में कोविड-19 के संदिग्ध लक्षणों वाले 2,62,270 नए मामले सामने आए हैं। देश में संक्रमण के करीब 20 लाख संदिग्ध मामले अब तक सामने आ चुके हैं। जबकि पिछले दो साल से उत्तर कोरिया देश में कोरोना के किसी भी मामले के प्रसार से इनकार करता रहा है। उत्तर कोरिया के वायरस रोधी मुख्यालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में एक और की मौत के साथ देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 63 हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...
9 of 13
Joe Biden
- फोटो : ANI
अमेरिकी राष्ट्रपति का एशिया दौरा
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन दक्षिण कोरिया और जापान की छह दिनों की यात्रा पर गुरुवार को रवाना हो गये हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति का पद ग्रहण करने के बाद बाइडन की यह पहली एशिया यात्रा है। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के नेताओं के साथ संबंधों को मजबूत करना है, वहीं चीन को यह संदेश देना भी है कि यूक्रेन पर रूस के हमले को देखते हुए बीजिंग को प्रशांत क्षेत्र में अपनी गतिविधियों को विराम देना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...
10 of 13
भारतीय अर्थव्यवस्था (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : pixabay
संयुक्त राष्ट्र ने कहा भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही
रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था के आगे बढ़ने की रफ्तार धीमी पड़ रही है। भारत पर भी इसका असर पड़ रहा है। इसके बावजूद भारत अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने एक रिपोर्ट में कहा कि भू-राजनीतिक हालात, वित्तीय बाजार में अनिश्चितता और उच्च महंगाई के बावजूद भारत सबसे तेज गति से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था है। पढ़ें पूरी खबर...
कोहली की 'रॉयल' पारी से बैंगलोर की प्लेऑफ की उम्मीद कायम
आईपीएल 2022 के 67वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एकतरफा जीत हासिल की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में बैंगलोर की टीम ने गुजरात टाइटंस के 169 रन के लक्ष्य को 18.4 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। बैंगलोर की टीम अपना आखिरी लीग मैच में जीतकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है और उसके प्लेऑफ की उम्मीदें भी अभी बरकरार है। पढ़ें पूरी खबर...
12 of 13
निकहत जरीन
- फोटो : अमर उजाला
निकहत जरीन ने इस्तांबुल में लहराया तिरंगा
भारत की निकहत जरीन ने तुर्की के इस्तांबुल में महिला विश्व चैंपियनशिप में 52 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने गुरुवार (19 मई) को फ्लाईवेट फाइनल में थाईलैंड की जितपोंग जुटामेंस पर जीत हासिल की। फाइनल में अपने थाई प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ उन्होंने शानदार लड़ाई लड़ी और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वो टूर्नामेंट में स्वर्ण जीतने वाली पांचवीं भारतीय महिला बन गईं। पढ़ें पूरी खबर...
24 मई को क्वाड समिट में शामिल होंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मई को टोक्यो में क्वाड समिट में शामिल होंगे। यह क्वाड लीडर्स के बीच चौथा पारस्परिक संवाद होगा। ये हिन्द प्रशांत क्षेत्र और परस्पर हित के दूसरे विश्व मुद्दों पर विचार साझा करने का अच्छा अवसर होगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर