फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन की बड़ी खबरें: क्वाड समिट में शामिल होंगे पीएम मोदी और पंजाब में कांग्रेस को लगा दोहरा झटका, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार

Thu, 19 May 2022 08:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
1 of 9
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को 34 साल पुराने रोडरोज के एक मामले में पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को एक साल की सजा सुनाई है। वहीं, सुनील जाखड़ भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे पंजाब में कांग्रेस को एक ही दिन में दो बड़े झटके लगे। इसके अलावा पीएम मोदी के क्वाड में शामिल होने को लेकर भी अपडेट आया है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 9
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@ Bjp4india
24 मई को क्वाड समिट में शामिल होंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मई को टोक्यो में क्वाड समिट में शामिल होंगे। यह क्वाड लीडर्स के बीच चौथा पारस्परिक संवाद होगा। ये हिन्द प्रशांत क्षेत्र और परस्पर हित के दूसरे विश्व मुद्दों पर विचार साझा करने का अच्छा अवसर होगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 9
भाजपा में शामिल होते हुए सुनील जाखड़ - फोटो : Agency
सुनील जाखड़ भाजपा में शामिल
कांग्रेस से इस्तीफा देने के छह दिन बाद ही सुनील जाखड़ ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। अब वे पंजाब में कमल खिलाने की कोशिश करते हुए दिखाई पड़ेंगे। पिता बलराम जाखड़ की राजनीतिक विरासत संभालने वाले सुनील जाखड़ के रूप में भाजपा को पंजाब में एक बड़ा स्थानीय चेहरा मिल गया है, जो उसके अभियान को आगे बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 9
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
सजा के बाद भी चुनाव लड़ सकते हैं सिद्धू
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को 34 साल पुराने रोडरोज के एक मामले में पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को एक साल की सजा सुनाई है। खुद सिद्धू ने कहा है कि वे कोर्ट के फैसले का सम्मान करेंगे। माना जा रहा है कि सिद्धू या तो गिरफ्तार हो जाएंगे, या फिर वे सरेंडर करेंगे। पंजाब पुलिस को इस मामले में कोर्ट का आदेश मानना होगा। यानी सिद्धू को आज ही जेल जाना पड़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 9
एस जयशंकर। - फोटो : ANI
विदेश मंत्री ने ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में लिया हिस्सा
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लिया। इसमें उन्होंने यह कहते हुए 8 प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला कि हमें न केवल कोविड महामारी से सामाजिक-आर्थिक सुधार की तलाश करनी चाहिए, बल्कि लचीला और विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला भी बनानी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 9
फीफा वर्ल्ड कप - फोटो : अमर उजाला
FIFA World Cup: मैदान पर दिखेगा 'वीमेन पावर'
फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन इस साल के अंत में कतर में होना है। यह वर्ल्ड कप अपने आप में ऐतिहासिक होगा। इस बार कई ऐसी चीजें होंगी जो पहली बार वर्ल्ड कप इतिहास में देखने को मिलेंगी। पहली बार दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टूर्नामेंट मिडिल-ईस्ट में होगा। पहली बार वर्ल्ड कप नवंबर-दिसंबर में खेला जाएगा और अब पहली बार इस टूर्नामेंट में महिलाएं रेफरी की भूमिका में नजर आएंगी। वर्ल्ड कप का आयोजन 21 नवंबर से 18 दिसंबर तक होगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 9
Alia Bhatt - फोटो : instagram/aliaabhatt/
पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने के बाद अभिनेत्री आलिया भट्ट हॉलीवुड में अपनी कलाकारी का जादू दिखाने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री की पिछली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर आई ये फिल्म यहां भी काफी पसंद किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 9
सपा विधायक आजम खान - फोटो : अमर उजाला
आजम खान को भी मिली जमानत
सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद सपा विधायक आजम खां जल्द जमानत पर रिहा हो सकते हैं। ऐसे में उनकी मौजूदगी रामपुर में होने वाले लोकसभा उप-चुनावों को लेकर भी अहम साबित होगी। लोगों की निगाह उनके फैसले पर है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

9 of 9
सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
ज्ञानवापी मामले में वाराणसी कोर्ट की कार्यवाही पर रोक
बनारस की चर्चित ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई शुक्रवार तक स्थगित कर दी। इसके साथ शीर्ष कोर्ट ने वाराणसी की निचली कोर्ट को निर्देश दिया है कि वह तब तक इस मामले में सुनवाई न करे और न ही कोई आदेश जारी करे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें