फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह, हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान, पढ़ें अहम समाचार

Sun, 19 Jun 2022 06:35 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए पेश की गई ‘अग्निपथ’ योजना के विरोध में कांग्रेस पार्टी आज जंतर-मंतर पर सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने जन्मदिन के मौके पर किसी भी तरह का जश्न नहीं मनाने का पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से आग्रह किया है। वहीं, हरियाणा की 18 नगर परिषद व 28 नगर पालिकाओं में आज अध्यक्ष व पार्षद पद के लिए मतदान होगा। साथ ही मेरठ एक्सप्रेस वे से होकर इंडिया गेट जाने वाले लोगों की राह आसान होने जा रही है। छह लेन की प्रगति मैदान टनल खुलने से रिंग रोड व इंडिया गेट की आवाजाही सिग्नल फ्री होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 13
राहुल गांधी। - फोटो : twitter/rahulgandhi
अग्निपथ योजना के खिलाफ आज कांग्रेस का सत्याग्रह
सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए पेश की गई ‘अग्निपथ’ योजना के विरोध में कांग्रेस पार्टी आज जंतर-मंतर पर सत्याग्रह करेगी। देशभर में युवा इस योजना के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं और कई शहरों व कस्बों से हिंसा की घटनाएं दर्ज की गई हैं। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने जन्मदिन के मौके पर किसी भी तरह का जश्न नहीं मनाने का पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से आग्रह किया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 13
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान आज
हरियाणा की 18 नगर परिषद व 28 नगर पालिकाओं में आज अध्यक्ष व पार्षद पद के लिए मतदान होगा। 3504 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य ईवीएम में बंद हो जाएगा। मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाल सकेंगे। चुनाव नतीजे 22 जून को आएंगे।  पढ़ें पूरी खबर....

4 of 13
प्रगति मैदान टनल - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी करेंगे प्रगति मैदान टनल और अंडरपास का उद्घाटन
मेरठ एक्सप्रेस वे से होकर इंडिया गेट जाने वाले लोगों की राह आसान होने जा रही है। छह लेन की प्रगति मैदान टनल खुलने से रिंग रोड व इंडिया गेट की आवाजाही सिग्नल फ्री होगी। सफर का यह हिस्सा तीस मिनट की जगह बमुश्किल पांच मिनट में पूरा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह करीब 10:30 बजे प्रगति मैदान टनल और इसके नजदीक बने पांच अंडरपास का उद्घाटन करेंगे।    पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 13
मौसम के मिजाज ने गर्मी के तेवर ढीले किए - फोटो : अमर उजाला
नरम हुए गर्मी के तेवर, आज तेज बारिश की संभावना
बीते ढाई महीने से गर्मी की मार झेल रही दिल्ली वासियों को इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से राहत मिली हुई है। इस कड़ी में शनिवार को भी गर्मी के तेवर ढीले रहे और अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस के साथ बीते पांच सालों में सबसे कम रहा। इससे पहले 2017 में सबसे कम 32 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था। राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज हवाओं के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 13
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
आज 40 ट्रेनें नहीं चलेंगी
सेना में अग्निपथ योजना के विरोध में देश भर में चल रहे हिंसा और आंदोलन के चलते ज्यादातर ट्रेनों के पहिए थम गए हैं। शनिवार और रविवार को पूर्वोत्तर रेलवे से होकर जाने वाली 144 एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त कर कर दी गईं। रविवार को वैशाली एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस व बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सहित 40 एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। जबकि 27 पैसेंजर ट्रेनें भी नहीं चलेंगी।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 13
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : amar ujala
ओवैसी ने नूपुर शर्मा को लेकर भाजपा पर निशाना साधा
एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी आज झारखंड के दौरे पर होंगे। वह यहां मंदार विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार देव कुमार के लिए प्रचार करेंगे। लेकिन इससे पहले उन्होंने एक बार फिर नूपुर शर्मा को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है।  पढ़ें पूरी खबर...

8 of 13
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
आर्थिक तंगी के चलते राजधानी के कई प्राइवेट स्कूलों पर लगा ताला
विभिन्न इलाकों में चल रहे 150 बजट निजी स्कूलों पर ताला लग गया है। इनमें प्ले, प्राइमरी, मिडिल व सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं। कोरोना महामारी के बाद से आर्थिक तंगी से जूझ रहे इन स्कूलों को संचालकों ने बंद कर दिया है, जबकि कुछ बंद करने की तैयारी में हैं। कुछ सेकेंडरी स्कूलों ने बच्चों की घटती संख्या के कारण अपने को मिडिल तक सीमित कर लिया है।  पढ़ें पूरी खबर...

9 of 13
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : twitter.com/AshwiniVaishnaw
साल के अंत तक शुरू हो जाएंगी 5जी सेवा
दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि इस साल के अंत तक 20-25 शहरों और कस्बों में 5 जी सेवा की शुरुआत हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि 5जी सेवा की शुरुआत के साथ ही भारत में डाटा कीमतें दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले कम बनी रहेंगी। देश में डाटा की मौजूदा कीमत वैश्विक औसत से काफी कम हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

10 of 13
बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी - फोटो : ANI
बिहार में भाजपा के 10 नेताओं की सुरक्षा बढ़ी
बिहार भाजपा के 10 नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इनमें कई विधायक और सांसद भी हैं। इन सभी को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया गया है। इनमें डिप्टी सीएम सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल, दरभंगा से विधायक संजय सरावगी और दीघा से विधायक संजीव चौरसिया शामिल हैं। इसके साथ ही एमएलसी अशोक अग्रवाल, दिलीप जायसवाल और सांसद गोपाल जी ठाकुर को भी वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।  पढ़ें पूरी खबर...

11 of 13
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
अग्निवीरों को नौकरी में मिलेगा आरक्षण
गृह मंत्रालय के बाद रक्षा मंत्रालय ने एलान किया है कि वह अग्निपथ योजना में चार साल की ट्रेनिंग पूरे करने वाले अग्निवीरों को अलग-अलग विभागों में 10 फीसदी आरक्षण मुहैया कराएगा। रक्षा मंत्री कार्यालय की तरफ से ट्वीट में कहा गया कि अग्निवीरों को भारतीय कोस्ट गार्ड से लेकर डिफेंस सिविलियन पोस्ट्स में यह आरक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा डिफेंस सेक्टर से जुड़ी पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग में भी युवाओं की भर्ती की जाएगी। यह रिजर्वेशन पूर्व सैन्यकर्मी को दिए जाने वाले आरक्षण से अलग होगा।  पढ़ें पूरी खबर...

12 of 13
असम में बाढ़ का कहर... - फोटो : PTI
असम में बाढ़ का कहर जारी
असम में भीषण बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं और बाढ़ के कारण हालत इस कदर बिगड़ चुके हैं कि राज्य के 28 जिलों के 2,930 गांवों में इससे 18.95 लाख लोग प्रभावित हुए है। इस साल अब तक बाढ़ और भूस्खलन के कारण राज्य में 55 लोगों की मौत हो चुकी है। होजाई में शुक्रवार की देर रात बाढ़ प्रभावितों को लेकर जा रहे नाव के डूबने से तीन बच्चे लापता हो गए जबकि 21 लोगों को बचा लिया गया।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

13 of 13
डॉ. एस. जयशंकर - फोटो : ANI
बांग्लादेश के विदेश मंत्री आज एस. जयशंकर से मिलेंगे
बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मेमन तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंच गए हैं। आज वह भारत-बांग्लादेश के संयुक्त सलाहकार आयोग (जेसीसी) की बैठक के 7वें दौर में भाग लेंगे और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मिलेंगे। सोमवार को वह उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मुलाकात करेंगे और फिर बांग्लादेश रवाना हो जाएंगे।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें