मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार सुबह 11 बजे एनेक्सी में होगी। इसमें सरकार भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करने की शुरुआत करेगी। वहीं, मस्जिदों पर लाउडस्पीकर को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे की चेतावनी के बाद महाराष्ट्र सरकार धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर लगाने को लेकर नई नीति बनाएगी। खबर है कि डीजीपी और मुंबई पुलिस आयुक्त के बीच लाउडस्पीकर की नीति को लेकर मंगलवार सुबह 11 बजे बैठक होगी जिसमें नियमावली तैयार करने पर चर्चा की जाएगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...