फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन की बड़ी खबरें: देश में कोरोना ने बढ़ाई चिंता और नए सेना प्रमुख के नाम का एलान, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार

Mon, 18 Apr 2022 10:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूपी के कई इलाकों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा सोमवार को सेना के नए प्रमुख का नाम भी सामने आ गया। ऐसी ही देश-दुनिया, राजनीति, खेल और मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें पढ़िए यहां एक क्लिक पर...
विज्ञापन
1 of 9
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
यूपी के कई इलाकों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा सोमवार को सेना के नए प्रमुख का नाम भी सामने आ गया। ऐसी ही देश-दुनिया, राजनीति, खेल और मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें पढ़िए यहां एक क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 9
Lt Gen Manoj Pande as the next Vice Chief of Army Staff - फोटो : ANI
पहली बार किसी इंजीनियर के हाथों में होगी भारतीय सेना की कमान
ले. जनरल मनोज पांडे नए सेना प्रमुख होंगे। वह इस महीने के अंत तक रिटायर होने वाले जनरल एमएम नरवणे की जगह लेंगे। खास बात यह है कि ले. जनरल मनोज पांडे कॉर्प्स ऑफ इंजीनियर्स के पहले अधिकारी होंगे जो सेना प्रमुख का पद संभालेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 9
सोनिया गांधी और महबूबा मुफ्ती। - फोटो : Amar Ujala
मुफ्ती के यूपीए में शामिल होने की अटकलें
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर तीन दिन में दूसरी बार फिर से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक अहम बैठक हुई। इस बीच एक बड़ी खबर यह आई कि इस बैठक के बीच पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर पहुंचीं है। दोनों के बीच हुई इस अहम मुलाकात के बाद अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि मुफ्ती एक बार फिर से यूपीए का हिस्सा बन सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर

4 of 9
मिचेल मार्श - फोटो : IPL/BCCI
IPL 2022: मिचेल मार्श की कोरोना रिपोर्ट फिर पॉजिटिव
आईपीएल 2022 पर कोरोना का खतरा एक बार फिर मडंराने लगा है। दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर मिचेल मार्श की दूसरी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें जल्द ही अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। उनका सीटी वैल्यू 17 है, जिसे गंभीर माना जा रहा है। मार्श के अलावा टीम डॉक्टर साल्वी, एक सोशल मीडिया स्टाफ और तीन होटल स्टाफ भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 9
thar trailer out, lalit modi - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें
साल 2016 में आई फिल्म 'मिर्ज्या' से डेब्यू करने वाले कपूर खानदान के चिराग हर्षवर्धन कपूर अब अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके पिता और इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेता अनिल कपूर उनका साथ देने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। यह पिता-पुत्र की जोड़ी अपनी आगामी फिल्म 'थार' में साथ काम करती नजर आएगी। आज यानी 18 अप्रैल को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 9
ईपीएफओ - फोटो : अमर उजाला
ईपीएफ के लिए वेतन सीमा में बढ़ोतरी संभव
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एक उच्च स्तरीय कमेटी ने सरकार को वेतन की मौजूदा सीमा 15,000 रुपये से बढ़ाकर 21,000 रुपये प्रति माह करने का प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है और इस संबंध में जल्द ही बड़ा फैसला लिया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 9
Boris Johnson - फोटो : ANI
भारत जाने से पहले नए आरोपों में घिरे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन
भारत दौरे के लिए रवाना होने से पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को सोमवार को 'पार्टीगेट स्कैंडल' को लेकर नए आरोपों का सामना करना पड़ा है। आगामी गुरुवार को वह भारत के लिए रवाना होंगे। पार्टीगेट स्कैंडल कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान सरकारी अधिकारियों की ओर से नियमों का उल्लंघन करते हुए गैरकानूनी लॉकडाउन कार्यक्रमों के आयोजन से जुड़ा है। माना जा रहा है कि भारत यात्रा के दौरान जॉनसन को कुछ राहत मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर

8 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Unsplash
यूपी में कई जगह मास्क अनिवार्य
उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे कुछ राज्यों में कोविड के केस में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनसीआर के जिलों और लखनऊ में मास्क पहनना जरूरी करने के निर्देश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

9 of 9
महंगाई । - फोटो : अमर उजाला
देश की जनता को महंगाई का करारा झटका
खुदरा महंगाई के बाद अब थोक महंगाई के मोर्चे पर भी देश की जनता को करारा झटका लगा है। मार्च महीने में थोक महंगाई दर 14.55 फीसदी के स्तर पर पहुंच चुकी है। सरकार ने बढ़ती महंगाई के लिए कारण क्या बताया है यहां जानें..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें