फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें: यूपी में योगी कैबिनेट की आज होगी बैठक, महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर नीति बनाने पर चर्चा, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें

Tue, 19 Apr 2022 06:08 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार सुबह 11 बजे एनेक्सी में होगी। इसमें सरकार भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करने की शुरुआत करेगी। वहीं, मस्जिदों पर लाउडस्पीकर को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे की चेतावनी के बाद महाराष्ट्र सरकार धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर लगाने को लेकर नई नीति बनाएगी। खबर है कि डीजीपी और मुंबई पुलिस आयुक्त के बीच लाउडस्पीकर की नीति को लेकर मंगलवार सुबह 11 बजे बैठक होगी जिसमें नियमावली तैयार करने पर चर्चा की जाएगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट बैठक। - फोटो : फाइल फोटो

योगी कैबिनेट की बैठक आज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार सुबह 11 बजे एनेक्सी में होगी। इसमें सरकार भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करने की शुरुआत करेगी। किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली का प्रस्ताव समेत करीब डेढ़ दर्जन प्रस्ताव मंजूर किए जा सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
Raj Thackeray - फोटो : ANI
धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर बनेगी नियमावली
मस्जिदों पर लाउडस्पीकर को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे की चेतावनी के बाद महाराष्ट्र सरकार धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर लगाने को लेकर नई नीति बनाएगी। खबर है कि डीजीपी और मुंबई पुलिस आयुक्त के बीच लाउडस्पीकर की नीति को लेकर मंगलवार सुबह 11 बजे बैठक होगी जिसमें नियमावली तैयार करने पर चर्चा की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
गर्मी का मौसम - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर में तपिश से आज मिलेगी राहत
तपिश और गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 19 से 21 अप्रैल तक प्रदेश के कुछ इलाकों मं तेज हवाएं चलने के साथ बादल गरजने और बारिश की चेतावनी दी है। इसका कश्मीर संभाग पर अधिक असर दिखेगा। मंगलवार को कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश भी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना - फोटो : अमर उजाला

एमपी तीर्थ दर्शन योजना: 974 यात्रियों को लेकर पहली ट्रेन आज काशी विश्वनाथ की यात्रा पर जाएगी
मध्य प्रदेश सरकार तीर्थ दर्शन योजना की दोबारा शुरुआत कर रही है। पहली ट्रेन मंगलवार को 974 यात्रियों को लेकर काशी विश्वनाथ की यात्रा पर जाएगी। ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी। तीर्थ दर्शन योजना को लेकर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विश्व लिवर दिवस आज, अपने लिवर का रखें ख्याल
शराब, सिगरेट और मोटापा लिवर को खराब कर रहा है। विशेषज्ञ संतुलित खान-पान के साथ नशे से दूर रहने की सलाह दे रहे है। जिला अस्पताल में लिवर की समस्या से ग्रसित 10 में चार मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि लिवर शरीर की कई तरह से रक्षा करता है। मोटापे से लिवर को ज्यादा नुकसान है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
मास्क। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : instagram

दिल्ली में मास्क पर फिर बढ़ सकती है सख्ती
नोएडा और गाजियाबाद के बाद कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर दिल्लीवालों के लिए भी फिर से मास्क पर सख्ती बढ़ सकती है। हाल ही में दिल्ली सरकार ने मास्क नहीं लगाने पर लागू जुर्माना नियम को वापस ले लिया था, लेकिन बीते कुछ दिन से लगातार संक्रमित बढ़ने की वजह से एक बार फिर कोविड सतर्कता नियमों को लेकर सरकार सख्ती बरत सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
दिल्ली के जहांगीरपुरी में बवाल - फोटो : ANI

जहांगीरपुरी हिंसा की जांच के दौरान भ्रम की स्थिति में है महकमा
जहांगीरपुरी हिंसा को लेकर पुलिस की जांच में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिनका जवाब आना अभी बाकी है। इसी के साथ दिल्ली पुलिस लगातार अपना बयान भी बदल रही है। दिल्ली पुलिस के पास इस सवाल का कोई ठोस जवाब नहीं है कि बिना अनुमति शोभायात्रा करने की इजाजत क्यों दी गई। पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

कोरोना के मामले में यलो, अंबर और ऑरेंज अलर्ट तक पहुंची दिल्ली
कोरोना संक्रमण के कारण दिल्ली बीते तीन दिन में ही यलो, अंबर और अब ऑरेंज अलर्ट तक पहुंच गई। 11 में से एक दक्षिणी जिला रेड जोन में भी शामिल हो गया है, क्योंकि यहां 11 से 17 अप्रैल के बीच साप्ताहिक संक्रमण दर छह फीसदी से अधिक दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

यूपी हाईकोर्ट का अहम फैसला
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने मुस्लिम महिलाओं के हक में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को भी दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के तहत पति से गुजारा भत्ता पाने का अधिकार है। वे इद्दत की अवधि के बाद भी दूसरा विवाह करने तक इसे प्राप्त करने के लिए अदालत में दावा दायर कर सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
Swine Flu - फोटो : ANI

त्रिपुरा में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू की दशतक
देश के पूर्वी राज्य मिजोरम में स्वाइन फ्लू फैलने के बाद त्रिपुरा में भी इस बीमारी ने दशतक दी है। त्रिपुरा के सेपाहिजाला जिले के अंतर्गत देवीपुर में पशु संसाधन विकास विभाग (एआरडीडी) द्वारा संचालित सरकारी प्रजनन फार्म में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू (एएसएफ) के मामलों का पता चला है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
सोनिया गांधी और महबूबा मुफ्ती। - फोटो : Amar Ujala
मुफ्ती के यूपीए में शामिल होने की अटकलें
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर तीन दिन में दूसरी बार फिर से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक अहम बैठक हुई। इस बीच एक बड़ी खबर यह आई कि इस बैठक के बीच पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर पहुंचीं। दोनों के बीच हुई इस अहम मुलाकात के बाद अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि मुफ्ती एक बार फिर से यूपीए का हिस्सा बन सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें