प्रदेश सरकार द्वारा गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे कराने के विरोध में आज दारुल उलूम देवबंद में यूपी के मदरसों का सम्मेलन होगा, जिसमें सरकारी सर्वे को लेकर लाइन ऑफ एक्शन तैयार किया जाएगा। वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की आज इंग्लैंड से भिड़ंत होगी। भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर अब तक कुछ खास नहीं कर पाई है। 2-1 से टी20 सीरीज हारने के बाद भारत की कोशिश वनडे सीरीज में जीत हासिल करने पर होगी। यह तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की आखिरी सीरीज भी होगी। महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली इस गेंदबाज को टीम इंडिया विजयी विदाई देना चाहेगी। साथ ही पृथ्वी के करीब से आज एक विशाल एस्टेरॉयड (क्षुद्रग्रह) गुजरेगा। यह ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ से भी लगभग 210 मीटर बड़ा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 13
सम्मेलन की तैयारी।
- फोटो : amar ujala
मदरसों के सर्वे का विरोध, दारुल उलूम देवबंद में आज होगा बड़ा सम्मेलन
प्रदेश सरकार द्वारा गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे कराने के विरोध में आज दारुल उलूम देवबंद में यूपी के मदरसों का सम्मेलन होगा, जिसमें सरकारी सर्वे को लेकर लाइन ऑफ एक्शन तैयार किया जाएगा। इसके लिए प्रबंधतंत्र की ओर से सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। एक तरफ जहां मदरसा संचालक सर्वे में टीमों का भरपूर सहयोग कर रहे हैं वहीं, वह दारुल उलूम के फैसले का भी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश सरकार के आदेश पर 10 सितंबर से गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 13
भारतीय महिला टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
झूलन गोस्वामी को जीत के साथ विदा करना चाहेगी भारतीय महिला टीम
भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज इंग्लैंड से भिड़ेगी। अब तक भारतीय टीम इंग्लैड के दौरे पर कुछ खास नहीं कर पाई है। इंग्लैंड की टीम में कप्तान हीदर नाइट सहित तीन अहम खिलाड़ी नहीं हैं। इसके बावजूद भारत को टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। 2-1 से टी20 सीरीज हारने के बाद भारत की कोशिश वनडे सीरीज में जीत हासिल करने पर होगी। यह तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की आखिरी सीरीज भी होगी। महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली इस गेंदबाज को टीम इंडिया विजयी विदाई देना चाहेगी। पढ़ें पूरी खबर...
4 of 13
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पीटीआई
आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा एक बड़ा क्षुद्रग्रह
पृथ्वी के करीब से आज एक विशाल एस्टेरॉयड (क्षुद्रग्रह) गुजरेगा। यह ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ से भी लगभग 210 मीटर बड़ा है। नासा की प्रयोगशाला (जेपीएल) के अनुसार, ‘2005 आरएक्स3’ नामक एस्टेरॉयड 62,820 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हमारे ग्रह की ओर बढ़ रहा है। स्पेस एजेंसी के मुताबिक, यह एस्टेरॉयड करीब 17 साल (2005 में) पहले पृथ्वी के करीब से गुजरा था। तब से लेकर अब तक नासा की जेट प्रोपल्जन लैबोरेटरी इस पर नजर बनाए हुए है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 13
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल।
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति और केंद्र सरकार के तीन मंत्री विदेश दौरे पर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने और भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए के लिए ब्रिटेन पहुंच गईं हैं। मुर्मू 19 सितंबर को वेस्टमिंस्टर एबे में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मिस्र की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे जबकि विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर 18-28 सितंबर तक अमरीका के दौरे पर रहेंगे। साथ ही केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज दो दिवसीय यात्रा पर सऊदी अरब जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 13
धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटन विकास पर आज से धर्मशाला में राष्ट्रीय महामंथन
भारत में पर्यटन विकास के लिए पर्यटन नगरी धर्मशाला में आज से राष्ट्रीय महामंथन किया जाएगा। तीन दिवसीय टूरिज्म कॉन्फ्रेंस के लिए आज से देश की प्रसिद्ध हस्तियां भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव, विश्व प्रसिद्ध सद्गुरु जग्गी वासुदेव और मशहूर उद्योगपति महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा देश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए अपने महत्वपूर्ण मौलिक सुझाव देंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
7 of 13
दिल्ली पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली में किरायेदार का सत्यापन अब अनिवार्य
फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले जालसाजों को बिना सत्यापन किराए पर मकान देने वाले मकान मालिक पर मुकदमा दर्ज होगा। दिल्ली पुलिस मकान मालिक के खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंघन का मामला दर्ज कर कार्रवाई करेगी। राजधानी में जालसाज लगातार फर्जी कॉल सेंटर चलाकर लोगों से ठगी को अंजाम दे रहे हैं। ज्यादातर कॉल सेंटर किराए के मकान में चल रहे होते हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने किरायेदारों का सत्यापन अनिवार्य कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
8 of 13
मोहम्मद शमी
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी कोरोना संक्रमित
मोहम्मद शमी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार से शुरू हो रही टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह वरिष्ठ तेज गेंदबाज उमेश यादव को टीम में शामिल किया जाएगा। उमेश यादव ने अपना अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2019 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। पढ़ें पूरी खबर...
9 of 13
कानून मंत्री किरेन रिजिजू
- फोटो : ट्विटर/किरेन रिजिजू
कानून मंत्री ने कॉलेजियम प्रणाली पर खड़े किए सवाल
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने देश की न्यायपालिका के कॉलेजियम पर सवाल खड़े किए। राजस्थान के उदयपुर में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में कहा कि न्यायिक नियुक्तियों में तेजी लाने के लिए वर्तमान कॉलेजियम प्रणाली पर विचार करने की जरूरत है। पढ़ें पूरी खबर...
10 of 13
खरीफ फसल
- फोटो : सोशल मीडिया
वित्त मंत्रालय ने किया आगाह- खरीफ फसलों की बुवाई हुई कम
वित्त मंत्रालय की एक रिपोर्ट में खरीफ सीजन के लिए कम फसल बुवाई को देखते हुए कृषि जिंसों के स्टॉक के कुशल प्रबंधन की बात कही गई है। साथ ही इसमें कहा गया है कि मुद्रास्फीति के मोर्चे पर आत्मसंतोष की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सतत वृद्धि और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए लगातार व्यापक आर्थिक सतर्कता की जरूरत है। पढ़ें पूरी खबर...
11 of 13
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और सीएम एकनाथ शिंदे।
- फोटो : ANI
शिंदे सरकार अब औरंगाबाद के इस किले का बदलेगी नाम
भारत में शहरों के नाम बदलने की परंपरा पुरानी है। मुगल काल में कई शहरों के नाम बदले गए और उसके बाद अंग्रेजों ने, फिर कई सरकारों ने जगहों के नाम बदले हैं। अब महाराष्ट्र की शिंदे सरकार एक फिर नाम बदलने को लेकर खबरों में है। राज्य के पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र पर्यटन विभाग औरंगाबाद शहर के पास स्थित दौलताबाद किले का नाम बदलकर उसके पुराने नाम 'देवगिरी' करने का प्रस्ताव पेश करेगा। पढ़ें पूरी खबर...
12 of 13
ईरान में हिजाब हटाकर प्रदर्शन करती महिलाएं।
- फोटो : ANI
ईरान में महिलाओं ने उतार फेंका हिजाब
ईरान में शनिवार को मॉरल पुलिसिंग की वजह से जान गंवाने वाली महसा अमिनी को न्याय दिलाने की मुहिम और तेज हो गई। कई जगहों पर लोग सड़कों पर उतर आए, यहां तक कि प्रदर्शनकारी महिलाओं ने चेहरे से हिजाब हटाकर कड़े विरोध का प्रदर्शन किया। पढ़ें पूरी खबर...
100 से अधिक सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा महारानी का अंतिम संस्कार
ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राजकीय अंतिम संस्कार 19 सितंबर को लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में किया जाएगा। इससे पहले ब्रिटिश सरकार ने शनिवार को कहा कि महारानी एलिजाबेथ का राजकीय अंतिम संस्कार ब्रिटेन भर में लगभग 125 सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा, जबकि इस संस्कार समारोह को देखने के लिए पार्क, चौक और गिरजाघरों में बड़े स्क्रीन लगाए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...