भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सालाना बैठक आज मुंबई में होगी। इस बैठक में बीसीसीआई के अगले अध्यक्ष और आईसीसी चेयरमैन पद सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी। बीसीसीआई के पदाधिकारियों का चुनाव महज एक औपचारिकता है। 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य रोजर बिन्नी का अध्यक्ष बनना तय है। वहीं, आरबीआई ने कहा कि महंगाई पर काबू पाने की लड़ाई लंबी चलेगी क्योंकि मौद्रिक नीति के तहत उठाए कदमों का असर दिखने में समय लगेगा। साथ ही भारत में मिले ओमिक्रॉन के नए उप स्वरूप एक्सबीबी से सिंगापुर में कोरोना संक्रमण के मामलों में चार गुना से अधिक इजाफा हुआ है। बीते एक महीने में यहां री इंफेक्शन (पुनः संक्रमण) के मामले 15 से बढ़कर 70 फीसदी तक दर्ज किए गए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...