फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: वैश्विक सम्मेलन की शुरुआत करेंगे पीएम, पहला निजी रॉकेट आज होगा लॉन्च, पढ़ें अहम खबरें

Fri, 18 Nov 2022 06:30 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में काउंटर-टेररिज्म फाइनेंसिंग पर तीसरे 'नो मनी फॉर टेरर' मंत्रिस्तरीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। आतंकी फंडिंग रोकने को लेकर इस सम्मेलन में चर्चा होगी। वहीं देश के पहले निजी रॉकेट विक्रम-एस की लॉन्चिंग 18 नवंबर को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से की जाएगी। साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में आज रन फॉर डीयू के नारे के तहत शताब्दी दौड़ का आयोजन होगा। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड से दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली में आज वैश्विक सम्मेलन की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी के महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने कहा, आतंकी फंडिंग के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल किया जा रहा है। भारत के पास इसका सबूत है और आतंकी फंडिंग रोकने के इरादे से शुक्रवार को होने वाले दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मंत्रीस्तरीय सम्मेलन में भी इस पर चर्चा होगी। पीएम नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
ISRO - फोटो : ANI
देश का पहला निजी रॉकेट आज होगा लॉन्च
देश के पहले निजी रॉकेट विक्रम-एस की लॉन्चिंग 18 नवंबर को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से की जाएगी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) शुक्रवार सुबह 11.30 बजे अंतरिक्ष स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस की ओर से विकसित रॉकेट को लॉन्च करने के लिए तैयार है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
आज रन फॉर डीयू को हरी झंडी दिखाएंगे ओलंपियन नीरज चोपड़ा
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में शुक्रवार को रन फॉर डीयू के नारे के तहत शताब्दी दौड़ का आयोजन होगा। देश की आजादी के 75 वर्ष और अपनी अकादमिक उत्कृष्टता के गौरवशाली 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित दौड़ में जनजातीय मामलों के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि होंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
श्रद्धा वालकर हत्याकांड पर शुरू हुई फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
दिल दहला देने वाले श्रद्धा वालकर हत्याकांड पर शुरू हुई फिल्म
बहुचर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड ने सबको हिलाकर रख दिया है। आए दिन हो रहे खुलासों को पढ़ने के बाद हर कोई हैरान रह गया है।  इस बीच निर्माता, निर्देशक मनीष एफ सिंह ने श्रद्धा वालकर हत्याकांड पर  फिल्म बनाने की घोषणा करके मुंबई फिल्म जगत को चौंका दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
केजीएमयू - फोटो : amar ujala
केजीएमयू के चिकित्सकों ने आंत काटकर बनाया जननांग
पिंकी अब अपने भविष्य को लेकर निश्चिंत है, क्योंकि छह माह बाद शादी कर वह अपने पिया के घर राजी-खुशी जा सकेगी। उसकी समस्या का समाधान किया है केजीएमयू के यूरोलॉजी विभाग के प्रो. विश्वजीत सिंह और उनकी टीम ने। दरअसल इस टीम ने पिंकी की आंत के टुकड़े से उसके शरीर में जननांग बना दिया है, जो पहले नहीं था। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
Elon Musk - फोटो : ANI
अमेरिकी सीनेटरों ने कहा- मस्क ने ट्विटर की प्रामाणिकता को कम आंका
अमेरिकी सीनेटरों के एक समूह ने एलन मस्क द्वारा ट्विटर में किए गए परिवर्तनों को लेकर चिंता जताई है। सीनेटरों ने इस संबंध में देश के अविश्वास नियामक (Antitrust Regulator) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर द्वारा दिए सहमति आदेश और उपभोक्ता गोपनीयता कानूनों के अनुपालन की निगरानी करने के लिए कहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव। - फोटो : Twitter@byadavbjp
अमीर देशों की मनमानी पर भारत चिंतित
हर बार की तरह इस बार भी जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में अमीर देशों ने पर्यावरण असंतुलन के लिए विकासशील देशों पर दबाव बनाने की कोशिश की है। हालांकि, भारत सहित कई विकासशील देश उनके प्रस्तावों को नहीं मानने पर अड़े रहे। भारत ने मिस्र के शहर शर्म अल-शेख में चल रहे संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन में गुरुवार को विकसित दुनिया के प्रयासों का विरोध किया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी के परिणाम घोषित
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी के अंतिम परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख सकते हैं। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 10 अप्रैल, 2022 को आयोजित लिखित परीक्षा और सेवा चयन बोर्ड द्वारा साक्षात्कार के आधार पर 519 उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में बाजी मार ली है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
कश्मीरी पत्रकारों को मिल रही धमकियों का तुर्किये से लिंक
कश्मीरी पत्रकारों को मिल रही धमकियों का मास्टरमाइंड आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा का आतंकी मुख्तार बाबा है। तुर्किये से अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे बाबा ने केंद्रशासित प्रदेश के पत्रकारों पर सुरक्षाबलों का मुखबिर होने का आरोप लगाते हुए एक हिट लिस्ट तैयार की है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
भारत पहुंचे सीरिया के विदेश मंत्री फैसल मेकदाद - फोटो : Twitter
भारत पहुंचे सीरिया के विदेश मंत्री फैसल मेकदाद, आज जयशंकर और उपराष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात
सीरिया के विदेश और प्रवासी मंत्री डॉ. फैसल मेकदाद पांच दिवसीय यात्रा पर आए हैं। वह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर से बातचीत करने के लिए गुरुवार को यहां पहुंचे हैं। अपनी यात्रा के दौरान वे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगे, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें