Longest Nose: दुनिया में कई लोग ऐसे होते हैं जिनमें अजीबोगरीब चीजें देखने को मिलती हैं। कई लोगों में ये चीजें गॉड गिफ्टेड होती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर लोगों की कई ऐसी अनोखी बातें देखने को मिलती हैं जिनके बारे में जानकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं। इस अजीबोगरीब चीजों की वजह से विश्व रिकॉर्ड बन जाता है। अब इस बीच सोशल मीडिया पर एक शख्स सामने आया है जिसके रिकॉर्ड को तीन सौ साल से कोई नहीं तोड़ पाया है।
तीन सौ साल से जिस शख्स के रिकॉर्ड को कई नहीं तोड़ा पाया है उसका नाम थॉमस वाडहाउस है। यह दुनिया में अब तक का सबसे लंबी नाक वाला शख्स है। इस शख्स की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस शख्स की तस्वीर को देखने के बाद लोगों को यकीन हो रहा है कि किसी की नाक इतनी लंबी हो सकती है। ट्विटर पर हिस्टोरिक विड्स (Historic Vids ) नाम के अकाउंट से एक फोटो शयर की गई है जो कि एक म्यूजियम में रखे मोम के पुतले की है। यह तस्वीर 12 नवंबर को ट्वीट की गई थी।
हिस्टोरिक विड्स की तरफ से ट्विटर पर बताया गया है कि थॉमस वाडहाउस की नाक 7.5 इंच लंबी थी। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की वेबसाइट पर भी इस शख्स को लेकर एक पेज है। जहां पर इनके बारे में जानकारियां दी गई हैं।
Optical Illusion: क्या इस तस्वीर में छिपे जानवर को 15 सेकेंड के अंदर खोज लेंगे? 99 फीसदी लोग हो चुके हैं फेल
हिस्टोरिक वीड्स ने अपने ट्वीट में बताया है कि थॉमस वाडहाउस एक अंग्रेजी सर्कस के कलाकार थे। वह 18वीं शताब्दी में रहते थे जिन्हें दुनिया की सबसे लंबी नाक के लिए जाना जाता है। इनके नाक की लंबाई 7.5 इंच (19 सेंटीमीटर) थी। इस ट्वीट को करीब 1.20 लाख लोगों ने लाइक किया है जबकि 7,300 से अधिक लोगों ने इसे रीट्वीट किया है।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपनी वेबसाइट पर थॉमस वाडहाउस के बारे में बताया है कि 1770 के दशक के समय इंग्लैंड में रहते थे और एक सर्कस में काम करते थे। बताया गया है कि उनके नाक की लंबाई 7.5 इंच (19 सेंटीमीटर) थी।
Baba Vanga Prediction: बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी, दो महीने के अंदर भारत में आ सकती है ये बड़ी मुसीबत
लेकिन सबसे लंबी नाक के जीवित व्यक्ति का रिकॉर्ड तुर्की के मेहमत ओज़ीयूरेक के नाम है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने बीते साल नवंबर में कंफर्म किया था। उनकी नाक 3.46 इंच लंबी है।