फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें: ज्ञानवापी मामले में आज भी होगी सुनवाई, कान महोत्सव में होगा भारतीय पवेलियन का उद्घाटन, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार

Wed, 18 May 2022 07:06 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 16
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने में सर्वे के दौरान मिले शिवलिंग को सील करवाए जाने के अगले दिन मंगलवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर की अदालत ने अधिवक्ता आयुक्त अजय कुमार मिश्र को कमीशन की कार्यवाही से हटा दिया। वहीं जीएसटी पोर्टल पर करदाताओं को आ रही तकनीकी गड़बड़ी के चलते सरकार ने अप्रैल कर भुगतान की देय तिथि 24 मई तक बढ़ा दी। 75वां कान फिल्म फेस्टिवल का मंगलवार से आगाज हो चुका है। भारत के लिहाज के इस साल कान फिल्म फेस्टिवल काफी खास है क्योंकि इस बार इस फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा के लिए जश्न मनाया जा रहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर.....
विज्ञापन

2 of 16
ज्ञानवापी मस्जिद - फोटो : अमर उजाला

ज्ञानवापी मामला: अधिवक्ता आयुक्त अजय मिश्र हटाए गए, सर्वे रिपोर्ट पेश करने के लिए कोर्ट ने दिया दो दिन का समय, आज भी होगी सुनवाई
ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने में सर्वे के दौरान मिले शिवलिंग को सील करवाए जाने के अगले दिन मंगलवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर की अदालत ने अधिवक्ता आयुक्त अजय कुमार मिश्र को कमीशन की कार्यवाही से हटा दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 16
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला
अप्रैल के जीएसटी कर भुगतान की तारीख बढ़ी
जीएसटी पोर्टल पर करदाताओं को आ रही तकनीकी गड़बड़ी के चलते सरकार ने अप्रैल कर भुगतान की देय तिथि 24 मई तक बढ़ा दी और इंफोसिस को समस्या का जल्द समाधान करने का निर्देश दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 16
Anurag Thakur - फोटो : ANI

कान महोत्स्व में पीएम मोदी के संदेश से आज भारतीय पवेलियन का होगा उद्घाटन
इस साल कान फिल्म महोत्सव के 75 वें संस्करण की शुरुआत रूस के हमले का सामना कर रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के एक वीडियो संदेश के साथ मंगलवार को हुआ। यह 28 मई तक चलेगा। वहीं भारतीय पवेलियन का उद्घाटन बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक वीडियो संदेश के साथ किया जाएगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

 

विज्ञापन

5 of 16
गर्मी - फोटो : अमर उजाला।
आज से फिर चढ़ेगा पारा, बढ़ेगा गर्मी का सितम, 21 से राहत का आसार
राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मिली राहत बुधवार से खत्म हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम खुलने के साथ तेज धूप निकलेगी व गर्मी का सितम बढ़ेगा। हालांकि, 21 मई से एक फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे 23 मई तक राहत मिलने के आसार हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 16
दिल्ली नगर निगम - फोटो : सोशल मीडिया
एसडीएमसी के कार्यकाल का आज अंतिम दिन
दिल्ली में भाजपा शासित नगर निगम अगले पांच दिनों में भंग हो जाएंगे। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम का कार्यकाल बुधवार को समाप्त हो जाएगा। उत्तरी दिल्ली नगर निगम का कार्यकाल 19 को तो पूर्वी दिल्ली नगर निगम का कार्यकाल 22 मई को पूरा हो जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 16
आईसीएसआई - फोटो : Social media
आज जारी होगा कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट
ICSI CSEET Result 2022 : इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) की ओर से कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) 2022 का परिणाम बुधवार, 18 मई को जारी किया जाएगा। कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर देख सकेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 16
पंजाब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़ सीमा पर सिंघु जैसा हाल, टेंट लगा किसानों का प्रदर्शन जारी, कूलर व इनवर्टर की भी व्यवस्था
पंजाब में किसान फिर आंदोलन की राह पर हैं। मंगलवार को उन्होंने चंडीगढ़ की ओर कूच किया लेकिन सीमा पर ही उन्हें रोक लिया गया। अब किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर अपना डेरा डाल दिया है। किसानों ने कूलर व इनवर्टर की व्यवस्था भी कर रखी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 16
वकील। - फोटो : amar ujala
वकीलों में उबाल, पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में आज रहेगी हड़ताल
एक सरकारी चिट्ठी की भाषा से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने बुधवार को पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में हड़ताल का एलान किया है। वहीं यूपी बार कौंसिल ने भी 20 तारीख को प्रदेश भर के वकीलों से न्यायिक कार्य से विरत रहने का संकेत दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 16
एलआईसी - फोटो : अमर उजाला
एलआईसी आईपीओ ने निवेशकों को लगाया 42500 करोड़ रुपये का चूना
एलआईसी आईपीओ चार मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और नौ मई तक इसे पॉलिसी धारकों, खुदरा और अन्य निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था। लेकिन ग्रे-मार्केट में गिरती शेयरों की वैल्यू को लेकर पहले से इसके डिस्काउंट पर लिस्ट होने का अनुमान जताया जा रहा था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

11 of 16
विश्व सिनेमा के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की की आभासी अपील - फोटो : ANI
जेलेंस्की के वीडियो संबोधन के साथ कान फिल्म महोत्सव की शुरुआत    
इस साल कान फिल्म महोत्सव के 75 वें संस्करण की शुरुआत रूस के हमले का सामना कर रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के एक वीडियो संदेश के साथ मंगलवार को हुआ। यह 28 मई तक चलेगा। अपने संदेश में जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर परोक्ष रूप से हमला किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

12 of 16
कुणाल कामरा (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
Kunal Kamra case: देशभक्ति गीत को पैरोडी बनाने के मामले में ट्विटर को समन
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जर्मनी दौरे के समय बच्चे के गाए देशभक्ति गीत में छेड़छाड़ कर पैरोडी बनाकर पोस्ट करने के मामले में कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ कार्रवाई रिपोर्ट दाखिल नहीं करने पर ट्विटर को समन जारी किया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

13 of 16
चारधाम यात्रा, केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला
बारिश को लेकर केदारनाथ यात्रा के लिए यलो अलर्ट जारी, दिल का दौरा पड़ने से दो यात्रियों की मौत
मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। यात्रा सहित अन्य पर्यटक स्थलों पर पहुंच रहे श्रद्धालुओं/पर्यटकों से बारिश होने की स्थिति में पड़ावों पर शरण लेने की अपील की गई है। साथ ही यात्रा से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

14 of 16
ज्ञानवापी परिसर का सर्वे करने वाली टीम - फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट का फैसला- शिवलिंग वाली जगह रहेगी सील, सिर्फ 20 लोगों को होगी नमाज की इजाजत
बनारस की ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में अंजुमन मस्जिद कमेटी द्वारा दायर याचिका पर आज सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि परिसर में जिस जगह शिवलिंग मिला है, उस जगह को सुरक्षित रखा जाए। लेकिन, अदालत ने यह भी कहा कि लोगों को नमाज अदा करने से रोका न जाए। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

15 of 16
elon musk parag agrawal - फोटो : amarujala
Twitter deal : एलन मस्क का ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को अल्टीमेटम, डील आगे नहीं बढ़ेगी यदि....
अग्रणी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर की खरीदी को लेकर टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने मंगलवार को अल्टीमेटम दे दिया। ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को दी चेतावनी में मस्क ने कहा कि मेरा अधिग्रहण प्रस्ताव नियामक एजेंसी को कंपनी द्वारा की गई फाइलिंग की सटीकता पर आधारित है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

16 of 16
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : Amar Ujala Graphics
सनराइजर्स ने मुंबई के जबड़े से छीनी जीत, प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा
आईपीएल 2022 के 65वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने रोमांचक जीत हासिल की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में सनराइजर्स की टीम ने 193 रन के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया।। हैदराबाद की यह लगातार पांच हार के बाद पहली और कुल छठी जीत है और उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें भी बरकरार हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें