फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: काबुल बम धमाके में 20 की मौत, मंकीपॉक्स के कांगो स्ट्रेन में बदलाव, पढ़ें अहम खबरें

Thu, 18 Aug 2022 06:19 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से एक बार फिर धमाका हुआ है। इस बार धमाका एक मस्जिद में हुआ है। काबुल सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता खालिद जादरान ने धमाके की पुष्टि करते हुए कहा कि बुधवार को एक विस्फोट काबुल के 17वें जिले में हुआ है। टीवी चैनल अलजजीरा ने इस धमाके में मरने वाले लोगों की संख्या 20 बताई है। वहीं, दुनिया के कई देशों के वैज्ञानिकों ने मंकीपॉक्स संक्रमण के कांगो स्ट्रेन में अहम बदलाव देखे हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि अध्ययन से वायरस की गंभीरता का पता चलेगा ताकि उससे बचाव किया जा सके। साथ ही पूरे देश में आज जन्माष्टमी की धूम है। इस साल 18 और 19 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी का दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की पूजा का दिन है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
काबुल की मस्जिद में बम धमाका, 20 की मौत
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से एक बार फिर धमाका हुआ है। इस बार धमाका एक मस्जिद में हुआ है। काबुल सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता खालिद जादरान ने धमाके की पुष्टि करते हुए कहा कि बुधवार को एक विस्फोट काबुल के 17वें जिले में हुआ है। टीवी चैनल अलजजीरा ने इस धमाके में मरने वाले लोगों की संख्या 20 बताई है।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 12
मंकीपॉक्स की जांच। - फोटो : istock

मंकीपॉक्स के कांगो स्ट्रेन में बदलाव
दुनिया के कई देशों में वैज्ञानिकों ने मंकीपॉक्स संक्रमण के कांगो स्वरूप में अहम बदलाव देखे हैं। अब तक भारत में सामने आए संक्रमित रोगियों में इस तरह के बदलाव हैं या नहीं? इसे लेकर नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की एक टीम ने अध्ययन भी शुरू कर दिया है।  पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी। - फोटो : amar ujala
कृष्ण जन्माष्टमी पर देश में चारों ओर हर्ष और उल्लास
भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। हर साल इसी तिथि पर कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल 18 और 19 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार है।   पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 12
शाहनवाज हुसैन। - फोटो : अमर उजाला।

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन पर दुष्कर्म का केस दर्ज करने का आदेश
हाईकोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को राहत प्रदान करने से इन्कार कर दिया। अदालत ने बुधवार को पुलिस को शाहनवाज हुसैन के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर तीन माह में जांच पूरी करने का निर्देश दिया है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
जम्मू-कश्मीर में पुलिस पर आतंकी का हमला
ड्रोन से हथियार गिराने के मामले में आतंकी को बॉर्डर पर लेकर गई पुलिस पर आतंकी ने एक कर्मी की गन छीनकर फायरिंग कर दी। इससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई के दौरान आतंकी भी घायल हो गया, जिसने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। यह मामला अंतरराष्ट्रीय सीमा फ्लांय मंडाल का है। यहां से पुलिस आतंकी की निशानदेही पर हथियार बरामद करने गई थी।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 12
संघ प्रमुख मोहन भागवत। - फोटो : PTI
पीएम मोदी के बाद संघ प्रमुख भागवत ने भी नारी सम्मान पर दिया जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान नारी सम्मान की बात कही थी। अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने भी महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण पर जोर दिया है। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भारतीय परिवार व्यवस्था की सराहना करते हुए बुधवार को कहा कि महिलाओं का सम्मान और सशक्तीकरण घर से शुरू होना चाहिए और उन्हें समाज में उनका उचित स्थान मिलना चाहिए।   पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली हाईकोर्ट ने पूछा, क्या सोशल मीडिया यूजर्स के खाते हटाने के लिए नियम बना रहा है केंद्र
दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार से पूछा कि क्या वह सोशल मीडिया यूजर्स के खातों को हटाने या नियंत्रित करने के लिए कोई नियम तैयार कर रहा है। जस्टिस यशवंत वर्मा की पीठ ने इस मामले में केंद्र सरकार को इस संदर्भ में सूचित करने के लिए समय देते हुए सितंबर तक के लिए सुनवाई टाल दी। अदालत ट्विटर यूजर्स समेत कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के खातों को निलंबित और हटाने संबंधी याचिका पर सुनवाई कर रही थी।   पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, अमित शाह। - फोटो : PTI

भाजपा ने साधे क्षेत्रीय और चुनावी समीकरण
भाजपा ने संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) में बदलाव और पुनर्गठन के जरिए क्षेत्रीय, जातीय और चुनावी समीकरण को साधने की कोशिश की है। मसलन संसदीय बोर्ड में पहली बार किसी सिख इकबाल सिंह लालपुरा और पूर्वोत्तर के किसी चेहरे सर्बानंद सोनोवाल को जगह मिली है।   पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

कोयला खनन की लीज रद्द करने पर केंद्र पर एक लाख रुपये का जुर्माना
कोयला खनन लीज मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने बुधवार को केंद्र पर उसके लापरवाह और ढीले रवैये के लिए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया, जिसके कारण 1997 में मध्यप्रदेश में निजी कंपनी बीएलए इंडस्ट्रीज को दिए गए कोयला ब्लॉक को रद्द कर दिया गया था।   पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
ब्रिटेन में महंगाई उच्चतम स्तर पर (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Agency (File Photo)

ब्रिटेन में महंगाई 40 साल के उच्चतम स्तर पर
खाद्य पदार्थों और ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी के चलते ब्रिटेन की मुद्रास्फीति दर जुलाई में बढ़कर 40 साल के नए उच्चतम 10.1 प्रतिशत पर पहुंच गई। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (ओएनएस) ने बुधवार को कहा कि उपभोक्ता मूल्यों पर आधारित मुद्रास्फीति दो अंकों में पहुंच गई है, जो जून में 9.4 प्रतिशत से अधिक थी। यह आंकड़ा विश्लेषकों के 9.8 प्रतिशत के पूर्वानुमान से अधिक है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Agency

रूस में एक साथ सैन्याभ्यास करेंगे भारत-चीन के सैनिक
पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर दो साल से ज्यादा समय से जारी सैन्य गतिरोध के बीच भारत और चीन के सैनिक रूस में होने वाली विश्व सैन्याभ्यास में एक साथ भाग लेते नजर आएंगे। चीन ने बुधवार को वोस्तोक-2022 सैन्याभ्यास भाग लेने का एलान किया। इस महीने के अंत में होने वाली इस कवायद में भारतीय सेना भी शामिल होने जा रही है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें