भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले जमकर अभ्यास किया। इस सीरीज की शुरुआत गुरुवार को हो रही है। इसके बाद शनिवार और सोमवार को बाकी दोनों वनडे मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 9
अभ्यास के दौरान भारतीय खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत और जिम्बाब्वे के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 18 अगस्त (गुरुवार) से हो रही है। तीन वनडे मैचों की इस सीरीज के सभी मुकाबले हरारे के मैदान पर खेले जाएंगे। इस सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय टीम ने बुधवार को फाइनल प्रैक्टिस की। इस प्रैक्टिस के बाद टीम के सभी खिलाड़ी खुश नजर आए। इस दौरान कप्तान केएल राहुल ने भी जमकर अभ्यास किया और कोच के साथ बात करते भी नजर आए। इस सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है और मैच से एक दिन पहले राहुल ने इन खिलाड़ियों के साथ भी बात की।
विज्ञापन
2 of 9
शुभमन गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
शुभमन गिल ने भी इस दौरान जमकर अभ्यास किया। गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पारी की शुरुआत की थी, लेकिन इस सीरीज में उन्हें तीसरे नंबर पर खेलना पड़ सकता है, क्योंकि शिखर धवन और कप्तान राहुल का पारी की शुरुआत करना लगभग तय है।
विज्ञापन
3 of 9
केएल राहुल और ईशान किशन
- फोटो : सोशल मीडिया
अभ्यास सत्र के दौरान ईशान किशन ने केएल राहुल के साथ प्रैक्टिस की। किशन को इस सीरीज में मध्यक्रम में मौका मिल सकता है। वो इससे पहले कई बार भारत के लिए पारी की शुरुआत कर चुके हैं, लेकिन इस सीरीज में उन्हें ओपनिंग करने का मौका मिलना मुश्किल है।
4 of 9
लोकेश राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
अभ्यास सत्र के दौरान लोकेश राहुल अपने बल्ले की जांच करते नजर आए। राहुल लंबे समय बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2022 के बाद से कोई मैच नहीं खेला है और सर्जरी के बाद उन्हें नए सिरे से पूरी तैयारी करनी पड़ी है।
विज्ञापन
5 of 9
ईशान किशन
- फोटो : सोशल मीडिया
अभ्यास सत्र के दौरान ईशान किशन बेहद खुश नजर आए। उन्होंने इस दौरान काफी मस्ती भी की। वो स्वभाव से मस्ती करने वाले इंसान हैं और अक्सर कोच और साथी खिलाड़ियों को परेशान करते रहते हैं। हालांकि, इस सीरीज में उन्हें अपने बल्लेबाजी से जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को परेशान करना होगा।
विज्ञापन
6 of 9
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
लोकेश राहुल इस सीरीज के दौरान कप्तान और सीनियर खिलाड़ी की भूमिका में हैं। उन्हें युवा गेंदबाजों के साथ सामंजस्य बिठाना होगा। भारत अब तक उनकी कप्तानी में कोई मैच नहीं जीता है और अब राहुल के पास अपना रिकॉर्ड सुधारने का बेहतरीन मौका है।
विज्ञापन
7 of 9
शिखर धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
शिखर धवन इस दौरान कोच वीवीएस लक्ष्मण के साथ मस्ती करते दिखे। धवन खुशमिजाज खिलाड़ी हैं और हमेशा हंसते रहना पसंद करते हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपनी खुशी के पीछे अध्यात्म का राज भी बताया था।
8 of 9
शुभमन गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
अभ्यास सत्र के दौरान एक बार फिर ईशान किशन और शुभमन गिल बात करते दिखे। ये दोनों युवा खिलाड़ी इससे पहले भी चर्चा करते दिखे थे, तब किशन गिल को कुछ समझा रहे थे। हालांकि, दोनों के खेलने का अंदाज और तकनीक भी अलग है, लेकिन दोनों युवा खिलाड़ी टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश कर रहे हैं।
राहुल त्रिपाठी ने भी इस दौरान जमकर अभ्यास किया। उन्हें मध्यक्रम में मौका दिया जा सकता है। राहुल ने आईपीएल में भी अच्छी बल्लेबाजी की थी और अब मौका मिलने पर वो भी दीपक हुड्डा की तरह टीम अपनी दावेदारी मजबूती पेश कर सकते हैं।