फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू आज करेंगे अयोध्या-काशी का दौरा, कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा देंगे इस्तीफा, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें

Fri, 15 Apr 2022 06:25 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू आज अयोध्या और काशी के दौरे पर होंगे। रामनगरी में अपने चार घंटे के प्रवास के दौरान वह रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करने के साथ ही राममंदिर के निर्माण कार्य का प्रजेंटेशन भी देखेंगे। वहीं, कर्नाटक में ठेकेदार संतोष पाटिल की खुदकुशी को लेकर विवादों में आए कर्नाटक के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री केएस ईश्वरप्पा आज अपने पद से इस्तीफा देंगे। समझा जाता है कि भाजपा हाईकमान ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ईश्वरप्पा को इस्तीफा देने का निर्देश दिया था।  ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
वेंकैया नायडू (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू आज अयोध्या और काशी के दौरे पर
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू आज अयोध्या और काशी के दौरे पर होंगे। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू पहले आज सुबह 11 बजे प्रेसिडेंसियल एक्सप्रेस से अयोध्या पहुंचेंगे। रामनगरी में अपने चार घंटे के प्रवास के दौरान वह रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करने के साथ ही राममंदिर के निर्माण कार्य का प्रजेंटेशन भी देखेंगे। अयोध्या के बाद दो दिवसीय प्रवास पर काशी आएंगे। इस दौरान वह गंगा आरती, काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन और पड़ाव स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल का भ्रमण करेंगे।  यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 12
केएस ईश्वरप्पा - फोटो : पीटीआई

कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा आज देंगे इस्तीफा
कर्नाटक में ठेकेदार संतोष पाटिल की खुदकुशी को लेकर विवादों में आए कर्नाटक के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री केएस ईश्वरप्पा आज सीएम बासवराज बोम्मई को इस्तीफा सौंपेंगे। उन्होंने गुरुवार को इस्तीफा देने का एलान किया था। समझा जाता है कि भाजपा हाईकमान ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ईश्वरप्पा को इस्तीफा देने का निर्देश दिया था। पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
Indian Womens League 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय महिला लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के पांचवें सीजन का आगाज आज से
दो साल के कोरोना वायरस ब्रेक के बाद भारतीय महिला लीग (आईडब्ल्यूएल) फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ शुक्रवार से होगा। लीग के पांचवें सीजन के पहले मैच में कोलकाता की एसएसबी महिला एफसी और हैंस एफसी में भिड़ंत होगी। मैच में एसएसबी कोच जूलियट मिरांडा अच्छी शुरुआत को लेकर आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि विजेता संयोजन अभी भी हमारे साथ है, क्योंकि टीम पिछले महीने कलकत्ता महिला लीग चैंपियन बनी थीं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
वाराणसी एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

बनारस से अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ान सेवा आज से
वाराणसी से अहमदाबाद का सफर अब आसान होगा। शुक्रवार से गो एयरवेज (गो फर्स्ट एयरलाइंस) की सीधी विमान सेवा शुरू हो रही है। यह विमान सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। अभी तक अभी तक अहमदाबाद के लिए सीधी विमान सेवा नहीं थी। विमान यात्रियों को दिल्ली होकर जाना पड़ता है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
बंगाली नववर्ष पोइला बोइशाख। - फोटो : iStock

आज से शुरू हो रहा है बंगाली नववर्ष
पूरा विश्व एक जनवरी को नया साल मनाता है, लेकिन भारत एक ऐसा देश है, जहां एक जनवरी के अलावा और भी कई बार नया साल मनाया जाता है। भारत के विभिन्न राज्यों में अलग-अलग समय पर अपनी संस्कृति और परंपराओं के आधार पर नया साल मनाया जाता है। इसी तरह आज पश्चिम बंगाल में बंगाली समुदाय के लोग अपना नया साल मना रहे हैं। हिंदी कैलेंडर के अनुसार, चैत्र का महीना खत्म होते ही बैसाख का महीना शुरू हो जाता है और बंगाली समुदाय के लिए बैसाख माह का पहला दिन बहुत खास महत्व रखता है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

कोविड मैप पर आधा दिल्ली-एनसीआर 'लाल'
दिल्ली समेत आधे एनसीआर में संक्रमण दर बढ़ने के साथ कोविड ने खतरे में घंटी बजाई है। बीते एक सप्ताह में हर तीसरा संक्रमित इसी क्षेत्र से आया है। सात से 14 अप्रैल के बीच देश में मिले कुल संक्रमितों में करीब 29 फीसदी दिल्ली-एनसीआर से हैं। हालात और बिगड़े तो तीसरी लहर खत्म होने के बाद अब यह क्षेत्र महामारी का केंद्र बन सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
कोलंबो में भारी विरोध-प्रदर्शन। - फोटो : ANI

श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच विपक्ष महाभियोग और अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में
श्रीलंका में अभूतपूर्व आर्थिक संकट के बीच गुरुवार को कोलंबो की राजधानी में गाले फेस ग्रीन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन हुआ। वहीं विपक्ष के नेता साजिथ प्रेमदासा ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव और सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए। गौरतलब है कि श्रीलंका भोजन और ईंधन की कमी, बढ़ती कीमतों और दैनिक बिजली कटौती के साथ आजादी के बाद से अपने सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। साथ ही, श्रीलंका दिवालिया होने के कगार पर है। पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
तालिबान - फोटो : पीटीआई

तालिबान का दोगला चेहरा उजागर
अफगानिस्तान में तालिबान ने दावा किया था कि वह हथियारों का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए नहीं करेगा लेकिन इसके विपरीत वह पाकिस्तान को हथियारों की तस्करी कर रहा है। इनका इस्तेमाल भारत के खिलाफ सीमापार झड़पों में किए जाने का खतरा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान के हथियार डीलर्स तालिबान के लड़ाकों के ये हथियार खरीदकर पाक-अफगानिस्तान सीमा पर खुलेआम दुकानों पर बेच रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फोटोज - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर-आलिया की शादी की तस्वीरें आईं सामने
बॉलीवुड के मशहूर स्टार कपल एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज यानी 14 अप्रैल, बुधवार को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। खबरों के मुताबिक, दोनों की शादी पंजाबी रीति- रिवाज से की गई है। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। पढ़ें पूरी खबर

11 of 12
एलन मस्क ने दिया ट्विटर को खरीदने का प्रस्ताव। - फोटो : अमर उजाला
41 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदने का दिया ऑफर
इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के फाउंडर अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने गुरुवार को एक बड़ा प्रस्ताव देकर खलबली मचा दी है। दरअसल, हाल में ट्विटर में 9.2 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के बाद अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स ने ट्विटर को खरीदने का ऑफर दे दिया है। इसके लिए उन्होंने 41.39 अरब डॉलर (3.2 लाख करोड़ रुपये) कीमत नकद चुकाने की बात कही है।  पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

12 of 12
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : Amar Ujala
अखंड भारत का मुद्दा उठा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक मोहन भागवत ने कहा कि सनातन धर्म ही हिंदू राष्ट्र है। 15 साल में भारत फिर से अखंड भारत बनेगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें