फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम, हिजाब प्रतिबंध पर फैसला आज, पढ़ें अहम खबरें

Thu, 13 Oct 2022 07:10 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और विकास की कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। नौ दिनों के अंदर हिमाचल प्रदेश का उनका यह दूसरा दौरा है। वहीं, शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध को बरकरार रखने वाले कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली विभिन्न याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगा। साथ ही आज करवा चौथ है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। यह सुहागिन महिलाओं का सबसे खास और बड़ा त्योहार होता है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

 
विज्ञापन

2 of 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Social Media
चौथी वंदे भारत ट्रेन को आज हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और विकास की कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। नौ दिनों के अंदर हिमाचल प्रदेश का उनका यह दूसरा दौरा है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के मुताबिक, ऊना में प्रधानमंत्री अंब अंदौरा से नई दिल्ली तक चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और एक 'बल्क ड्रग पार्क' की आधारशिला रखेंगे।  पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

3 of 12
Supreme Court - फोटो : ANI
हिजाब पर प्रतिबंध को लेकर दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध को बरकरार रखने वाले कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली विभिन्न याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगा। गौरतलब है कि कर्नाटक हाईकोर्ट ने शिक्षण संस्थानों में हिजाब पहन कर आने पर प्रदेश सरकार द्वारा लगाए प्रतिबंध को हटाने से इनकार कर दिया था।   पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
karwa chauth 2022 - फोटो : अमर उजाला
शुभ योग में करवा चौथ आज, जानें अपने शहर में चंद्रमा के निकलने का समय
आज करवा चौथ है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। यह सुहागिन महिलाओं का सबसे खास और बड़ा त्योहार होता है। इस पर्व पर महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखते हुए पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।   पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 12
कोविड रिसर्च (सांकेतिक) - फोटो : पीटीआई
भारत में ओमिक्रॉन के नौ सब वैरिएंट
कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के दो-दो सब वैरिएंट ने चीन में फिर से संक्रमण फैला दिया है। यहां पांच से ज्यादा राज्यों में संक्रमण के मामलों में अचानक से उछाल आया है जिसे वैज्ञानिक नए सब वैरिएंट का असर मान रहे हैं लेकिन भारत की स्थिति फिलहाल इससे कुछ अलग है। वैज्ञानिकों का कहना है कि पिछले साल से देश में संक्रमित मिल रहे मरीजों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हो रही है।   पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 12
अवनी लवासा - फोटो : फेसबुक
जम्मू कश्मीर में मतदाता बनने के लिए आवास प्रमाणपत्र जारी करने का आदेश वापस
जिले में एक साल से अधिक समय से रह रहे लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए तहसीलदारों को मौके पर आवास प्रमाणपत्र बनाने का उपायुक्त का आदेश विपक्ष के भारी दबाव के बीच 24 घंटे में ही वापस ले लिया गया। दरअसल मंगलवार को आदेश जारी किया गया था कि एक साल से अधिक समय से रह रहे लोगों को संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार मौके पर जाकर सत्यापन करने के बाद आवास प्रमाण पत्र जारी करें।   पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 12
मुरादाबाद के कॉसमॉस हॉस्पिटल में भर्ती पुलिसकर्मीथ - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में यूपी पुलिस की ग्रामीणों के साथ भिड़ंत
पचास हजार रुपये के इनामी खनन माफिया की गिरफ्तारी के लिए उत्तराखंड में कुंडा के ग्राम भरतपुर में दबिश देने पहुंची यूपी की ठाकुरद्वारा पुलिस और एसओजी टीम की ग्रामीणों से भिड़ंत हो गई। परस्पर फायरिंग में जसपुर के ज्येष्ठ उपप्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर की पत्नी गुरजीत कौर (28) की मौत हो गई और छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। इनमें से दो को गोली लगी है, उनकी हालत गंभीर है। भुल्लर की तहरीर पर कुंडा पुलिस ने यूपी पुलिस के 10-12 जवानों पर हत्या का केस दर्ज किया है।   पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
आरबीआई - फोटो : अमर उजाला
केंद्र का पहली बार आरबीआई से सवाल- काबू में क्यों नहीं आ रहीं कीमतें?
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तमाम कोशिशों के बावजूद महंगाई लगातार 9वें महीने संतोषजनक स्तर से ऊपर है। अब उसे केंद्र सरकार को रिपोर्ट देकर विस्तार से इसका कारण बताना होगा। रिपोर्ट में बताना होगा कि महंगाई को निर्धारित दायरे में क्यों नहीं रखा जा सका और उसे काबू में लाने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।   पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
बाघ - फोटो : ANI
50 साल पहले के मुकाबले आज 69 फीसदी कम हो गए वन्य-जीव
लिविंग प्लानेट रिपोर्ट 2022 में 32 हजार से ज्यादा जीवों की प्रजातियों का विश्लेषण 90 वैज्ञानिकों ने किया। यह पिछली बार से 11 हजार ज्यादा है। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ भारत के महासचिव व सीईओ रवि सिंह ने बताया, इस द्विवार्षिक रिपोर्ट में 838 प्रजातियां नई हैं।   पढ़ें पूरी खबर...

Women's Asia Cup: फाइनल में भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान
महिला एशिया कप अपने अंजाम तक पहुंचने जा रहा है। यह टूर्नामेंट बांग्लादेश के सिलहट में खेला जा रहा है। गुरुवार को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में भारतीय टीम थाईलैंड से भिड़ेगी। वहीं, दूसरे मैच में पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से होगा। ऐसे में अगर भारत और पाकिस्तान की टीम अपने-अपने मैच जीतने में कामयाब होती है तो 15 अक्तूबर को होने वाले खिताबी मुकाबले में दोनों टीमें एकबार फिर आमने-सामने हो सकती हैं।    पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
UNGA - फोटो : ANI
यूएनजीए में यूक्रेनी क्षेत्रों पर रूस के कब्जे को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित
संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) ने बुधवार को चार यूक्रेनी क्षेत्रों के रूसी कब्जे की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। इस प्रस्ताव के पक्ष में 143 सदस्यों ने मतदान किया जबकि पांच ने विरोध में वोट दिया। वहीं, भारत सहित 35 देशों ने मतदान में भाग लेने से परहेज किया।    पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

12 of 12
रूस और यूक्रेन युद्ध - फोटो : ANI
यूक्रेन ने पांच और क्षेत्र रूसी कब्जे से छीने
रूस-यूक्रेन की जंग में यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने एक बार फिर दक्षिणी खेरसॉन में पांच बस्तियों को रूसी कब्जे से छीनकर अपने नियंत्रण में ले लिया है। इन क्षेत्रों में नोवोवासिलिव्का, नोवोहरीहोरिवका, नोवा कामियांका, त्रिफोनिव्का और चेर्वोन शामिल हैं। इससे पूर्व यूक्रेनी सेना की बढ़ती गति से बौखलाए रूस ने दो दिनों में ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों से यूक्रेन के करीब 30 फीसदी ऊर्जा संयंत्रों को प्रभावित किया, जिससे देश में ब्लैकआउट जैसे हालात हैं।   पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें