भारतीय टीम 13 अक्तूबर को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलेगी। वहीं, टीम 17 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ ब्रिस्बेन में दो अभ्यास मैच भी खेलेगी।
भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में है। टीम इंडिया नेट्स में जमकर पसीना बहा रही है और वहां के कंडीशन के मुताबिक खुद को ढालने की कोशिश कर रही है। दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप को जीतने को लेकर भारतीय खिलाड़ी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 9
भारतीय टीम के खिलाड़ी और स्टाफ रॉटनेस्ट आइलैंड पर
- फोटो : BCCI
सोमवार को भारतीय टीम ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक प्रैक्टिस मैच भी खेला और 13 रन से जीत हासिल की। इसके बाद टीम इंडिया मंगलवार को रॉटनेस्ट आइलैंड पहुंची और वहां के नजारों का लुत्फ उठाया। बीसीसीआई ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सभी खिलाड़ी कैजुअल ड्रेस में नजर आए। कोच राहुल द्रविड़ भी इस टूर पर टीम इंडिया के साथ दिखे।
विज्ञापन
3 of 9
अर्शदीप सिंह
- फोटो : BCCI
वीडियो में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा कहते हैं- रॉटनेस्ट आइलैंड का अनुभव शानदार रहा। जब पूरी टीम एक साथ कहीं की यात्रा करती है तो शानदार रहता है। हमने कई एक्टिविटी में हिस्सा लिया। हमारे लिए यह काफी शानदार और प्रोडक्टिव दिन रहा।
4 of 9
रॉटनेस्ट आइलैंड पर टीम इंडिया
- फोटो : BCCI
वीडियो में भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव स्टीमर चलाते दिखे और ड्राइवर सीट पर नजर आए। वहीं, कोहली और ऋषभ पंत समेत तमाम खिलाड़ी फोटो शूट कराते नजर आए। हर्षल पटेल ने फोटो खिंचने का लुत्फ उठाया। स्टीमर पर पूरी टीम एंजॉय करती दिखी। भारतीय टीम ने एक ग्रुप फोटो भी खिंचवाई।
विज्ञापन
5 of 9
युजवेंद्र चहल और रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
मंगलवार को युजवेंद्र चहल और ऋषभ पंत ने भी इस दौरे की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। इसपर चहल की पत्नी धनश्री ने रिएक्ट भी किया था। भारतीय टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 23 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी।
विज्ञापन
6 of 9
सूर्यकुमार यादव स्टीमर के ड्राइवर सीट पर
- फोटो : BCCI
भारत और पाकिस्तान को सुपर-12 राउंड के ग्रुप-2 में रखा गया है। इसमें इन दोनों टीमों के अलावा बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, ग्रुप-बी की विनर टीम और ग्रुप-ए की रनर अप टीमें होंगी। वहीं, सुपर-12 राउंड के ग्रुप-1 में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ग्रुप-ए की विनर टीम और ग्रुप-बी की रनर अप टीमें होंगी।
विज्ञापन
7 of 9
विराट कोहली ने भी फोटो खिंचवाई
- फोटो : सोशल मीडिया
सुपर-12 राउंड के लिए चार टीमों का फैसला 16 अक्तूबर से शुरू हो रहे क्वालिफाइंग राउंड से होगा। क्वालिफायर राउंड में आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है- ग्रुप-ए और ग्रुप-बी। ग्रुप-ए में नामीबिया, नीदरलैंड, श्रीलंका और यूएई की टीमें हैं। वहीं, ग्रुप-बी में आयरलैंड, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीमें हैं।
8 of 9
ऋषभ पंत और हर्षल पटेल
- फोटो : BCCI
टॉप की चार टीमें अगले राउंड यानी सुपर-12 राउंड के लिए क्वालिफाई करेंगी। पिछले साल की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम इस बार अपने घर में खिताब का बचाव करने उतरेगी। 13 नवंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय टीम 13 अक्तूबर को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलेगी। वहीं, टीम 17 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ ब्रिस्बेन में दो अभ्यास मैच भी खेलेगी।