फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: ईडी के सामने आज पेश होंगे राहुल गांधी, कांग्रेस करेगी शक्ति प्रदर्शन, अभी झेलना पड़ेगा प्रचंड गर्मी का वार, पढ़ें अहम समाचार

Mon, 13 Jun 2022 06:32 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

नेशनल हेराल्ड प्रकरण में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वाडनाड सांसद राहुल गांधी को आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होना है। वहीं कांग्रेस ने देशभर में शक्ति प्रदर्शन करने की योजना बनायी है। वहीं, दिल्ली में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज विधानसभा सदस्यता की शपथ लेंगे। इसके लिए विधानसभा भवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण सीएम धामी को शपथ दिलाएंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
राहुल गांधी के समर्थन में पोस्टर - फोटो : ANI
ईडी के सामने आज पेश होंगे राहुल गांधी
नेशनल हेराल्ड प्रकरण में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वाडनाड सांसद राहुल गांधी को आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होना है। वहीं इससे पहले कांग्रेस ने देशभर में प्रदर्शन करके ताकत दिखाने की योजना बनायी है। कांग्रेस सांसदों और कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के सदस्यों को भी सोमवार को दिल्ली में रहने को कहा गया है।दिल्ली में राहुल गांधी के आवास के बाहर उनके समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में 'राहुल जी संघर्ष करो हम आपके साथ हैं', 'मैं सावरकर नहीं, मैं राहुल गांधी हूं", 'ये राहुल गांधी है, झुकेगा नहीं!' जैसे नारे लिखे हुए हैं।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 12
गर्मी से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
आज भी झेलना पड़ेगा प्रचंड गर्मी का 'वार'
राजधानी में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। अगले 24 घंटे में भी भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। बीते 24 घंटे में अधिकतम पारा 43.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचने पर 12 जून बीते तीन सालों में सबसे गर्म रहा। इससे पहले 2019 में पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था।  पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री धामी आज लेंगे विस सदस्यता की शपथ
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज विधानसभा सदस्यता की शपथ लेंगे। इसके लिए विधानसभा भवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण सीएम धामी को सदस्यता की शपथ दिलाएंगी। मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत उपचुनाव में 55 हजार से अधिक मतों के अंतर से रिकॉर्ड जीत हासिल की है।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 12
NESDA Report 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
आज जारी होगी एनईएसडीए-2021 की रिपोर्ट
जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सेवा वितरण मूल्यांकन (एनईएसडीए) के मामले में केंद्रशासित प्रदेशों में शीर्ष स्थान पर है। केंद्रशासित प्रदेश की श्रेणी में पहली बार किए गए मूल्यांकन में जम्मू-कश्मीर ने करीब 90 फीसदी सेवाओं का पालन किया है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह आज एनईएसडीए-2021 रिपोर्ट जारी करेंगे। इसमें सरकारों को अपनी ई-गवर्नेंस सेवा वितरण प्रणाली को और सुधारने का सुझाव दिया गया है।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 12
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया
पुणे पुलिस ने शूटर संतोष जाधव को गिरफ्तार किया
पुणे पुलिस ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शूटर संतोष जाधव को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। बता दें कि जाधव भी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का वांछित संदिग्ध है। पुणे ग्रामीण पुलिस ने मूसेवाला हत्याकांड के एक संदिग्ध जाधव के सहयोगी को भी गिरफ्तार कर लिया है।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 12
हिजाब विवाद (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI
मंगलुरु में कक्षा में बिना हिजाब के पहुंची मुस्लिम छात्रा
कर्नाटक के मंगलुरु में शनिवार को कॉलेज की एक मुस्लिम छात्रा बिना हिजाब के कक्षा में पहुंची। इससे पहले कॉलेज प्रशासन ने ड्रेस कोड का उल्लंघन करने पर छात्रा को नोटिस जारी किया था। कॉलेज की प्रधानाचार्य अनुसूया राय ने बताया कि तीन छात्राओं को हिजाब को लेकर जारी आदेश के उल्लंघन में नोटिस जारी किया गया था।  पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
कोरोना जांच - फोटो : फाइल फोटो
अभी खत्म नहीं हुआ है कोरोना
राजधानी में लगातार कोरोना संक्रमण पैर पसार रहा है। दिल्ली के 11 में से 6 जिलों में संक्रमण दर 2 फीसदी के पार हो गई है। यह खुलासा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए 31 मई से छह जून तक के आंकड़ों से हुआ है। दक्षिणी और मध्य दिल्ली में सबसे अधिक मरीज कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। यही वजह है कि ये दोनों जिले यलो जोन में पहुंच गए हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
केरल हाईकोर्ट - फोटो : Social media
क्या कोई महिला भी पुरुष से कर सकती है दुष्कर्म?
क्या महिला भी पुरुष से दुष्कर्म कर सकती है? क्या उसे सजा देने के लिए दुष्कर्म के खिलाफ बने कानून जेंडर न्यूट्रल यानी, लैंगिक रूप से तटस्थ हो सकते हैं? केरल हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते समय इसके लिए मौखिक टिप्पणी कर आईपीसी 376 में संशोधन की जरूरत बताई थी। लेकिन कानून के अधिकतर जानकार इससे असहमत हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
प्रयागराज में हिंसा। - फोटो : अमर उजाला
जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव में अब तक 400 से अधिक गिरफ्तार
बीते शुक्रवार को नमाज के बाद बर्खास्त भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के नाम पर हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने अब तक 400 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने अब तक 316 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पश्चिम बंगाल के हावड़ा और मुर्शिदाबाद में अब तक 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उत्तर प्रदेश में अधिकारियों ने दूसरे दिन यानी रविवार को भी आरोपियों के "अवैध" घरों को तबाह किया। वहीं, पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के बेथुआडहरी रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम लोगों के एक समूह ने एक लोकल ट्रेन पर हमला बोल दिया।  पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
jp nadda, rajnath singh, amit shah - फोटो : PTI
राष्ट्रपति चुनाव के लिए यूपीए समर्थक पार्टियों से भी बात करेगी भाजपा
भाजपा ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए तैयारी तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि भाजपा राष्ट्रपति पद के उपयुक्त उम्मीदवार के चयन के लिए एनडीए के साथियों से बात करेगी। इसके अलावा भाजपा ने यूपीए समर्थित पार्टियों और निर्दलीयों से भी बात करेगी। इसके लिए पार्टी ने जिम्मेदारियां भी तय कर दी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को यह जिम्मा सौंपा गया है।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

12 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई
रूस में सामने आया ओमिक्रॉन का नया वैरिएंट
रूस में ओमिक्रॉन का एक नया सब वैरिएंट मिला है, जो अन्य वैरिएंट की तुलना में तेजी से फैलता है। बीए.4 ओमिक्रॉन के अब तक पाए गए सब-वैरिएंट के मुकाबले अधिक खतरनाक है। रूस में स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें