अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान अंग्रेजी भाषा के मशहूर लेखक सलमान रुश्दी पर हमला किया गया। रुश्दी की गर्दन से काफी खून निकला। फिलहाल वह वेंटिलेटर पर हैं। वहीं दिल्ली बाढ़ नियंत्रण विभाग के मुताबिक शनिवार शाम तक यमुना के जलस्तर में करीब एक मीटर की और बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग ने दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट घोषित कर दिया है। साथ ही पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत से छह जून को घर के बाहर से अगवा हिंदू किशोरी करीना कुमारी ने शुक्रवार को अदालत को खुद पर हुए जुल्मों की दास्तां सुनाई। उसने बताया कि जबरन धर्म परिवर्तन करा उसकी जून में ही मुस्लिम खलील से शादी करा दी गई थी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 13
सलमान रुश्दी
- फोटो : social media
मशहूर लेखक सलमान रुश्दी पर हमला
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान अंग्रेजी भाषा के मशहूर लेखक सलमान रुश्दी पर हमला किया गया। एक कार्यक्रम के दौरान उन पर चाकू से वार किया गया। इस दौरान रुश्दी के गर्दन की गर्दन से काफी खून निकला। फिलहाल वह वेंटिलेटर पर हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 13
Yamuna water level hike in Delhi
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट, यमुना ने पार किया खतरे का निशान
यमुना का जलस्तर शुक्रवार देर रात 205.65 मीटर पहुंच गया। दिल्ली बाढ़ नियंत्रण विभाग के मुताबिक शनिवार शाम तक यमुना के जलस्तर में करीब एक मीटर की और बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग ने दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट घोषित कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक हथिनीकुंड बैराज से यमुना में एक लाख क्यूसेक से अधिक मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 13
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
हिंदू किशोरी करीना ने कोर्ट को सुनाई जुल्म की दास्तां
पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत से छह जून को घर के बाहर से अगवा हिंदू किशोरी करीना कुमारी ने शुक्रवार को अदालत को खुद पर हुए जुल्मों की दास्तां सुनाई। उसने बताया कि जबरन धर्म परिवर्तन करा उसकी जून में ही मुस्लिम खलील से शादी करा दी गई थी। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक महिलाओं के साथ ऐसी वारदात आम हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 13
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘लाल सिंह चड्ढा’ के बहिष्कार से मुकेश अंबानी को मोटा नुकसान
निर्माता, निर्देशक, अभिनेता आमिर खान की कंपनी आमिर खान प्रोडक्शंस की साझेदारी में बनी वॉयकॉम18 स्टूडियोज की ताजा तरीन फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ सोशल मीडिया पर उन लोगों के निशाने पर आने से नुकसान में जाती दिख रही है, जो आमिर खान को अरसे से निशाना बनाते आ रहे हैं। फिल्म बनाने में पूरा पैसा वॉयकॉम18 स्टूडियोज और पैरामाउंट पिक्चर्स का लगा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 13
RSS ने बदली सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्रोफाइल तस्वीर
- फोटो : Twitter
RSS ने बदली अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्रोफाइल तस्वीर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्रोफाइल तस्वीरों बदल दिया है। अब आरएसएस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्रोफाइल तस्वीर पर से पारंपरिक भगवा ध्वज हटाकर तिरंगा लगा लिया है। इसी के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी अपनी प्रोफाइल फोटो बदल ली है, उन्होंने भी अपनी डीपी पर तिरंगा लगा लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
7 of 13
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : ANI
डोनाल्ड ट्रंप के घर से FBI को मिले 'टॉप सीक्रेट' दस्तावेज
अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के घर से फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (एफबीआई) ने कुछ 'टॉप सीक्रेट' सरकारी दस्तावेज बरामद किए हैं। अमेरिकी न्याय विभाग ने शुक्रवार को बताया कि एफबीआई एजेंटों ने इस हफ्ते फ्लोरिडा में ट्रंप के घर की तलाशी ली थी, जिसमें कुछ गोपनीय दस्तावेजों को जब्त किया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
8 of 13
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
बैंकों में बिना दावे के पड़े हैं 40 हजार करोड़ रुपये
सुप्रीम कोर्ट ने मृत निवेशकों, जमाकर्ताओं और खाताधारकों के 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लावारिस राशि सही कानूनी वारिसों को उपलब्ध कराने के लिए तंत्र विकसित करने के बारे में शुक्रवार को केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
9 of 13
इसरो
- फोटो : सोशल मीडिया
दो सेकंड की गड़बड़ी से विफल हुआ इसरो का पहला एसएसएलवी प्रक्षेपण
कम समय और किफायत के साथ अंतरिक्ष में उपग्रह भेजने के लिए बने इसरो के नये रॉकेट स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (एसएसएलवी) का पहला प्रक्षेपण महज 2 सेकंड के लिए हुई गड़बड़ी की वजह से विफल हुआ। यह गड़बड़ी रॉकेट के एक्सेलेरोमीटर में हुई थी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
10 of 13
अमरनाथ यात्रा
अमरनाथ यात्रा में टूटा पांच साल का रिकॉर्ड
कोरोना काल के बाद शुरू हुई बाबा बर्फानी की यात्रा में इस बार पांच साल का रिकॉर्ड टूट गया है। अमरनाथ यात्रा में इस बार भोले बाबा के 3.65 लाख भक्तों ने पवित्र गुफा तक पहुंचकर हिम शिवलिंग के दर्शन किए। 2016 के बाद भक्तों का यह सबसे अधिक आंकड़ा है। यह जानकारी उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को यात्रा के समापन पर दी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
11 of 13
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
कल पृथ्वी के सर्वाधिक निकट होगा शनि ग्रह
पर्सीड उल्कापात के बाद इस सप्ताह आकाश में एक और रोचक घटना नजर आएगी। 14 अगस्त को शनि ग्रह पृथ्वी के सर्वाधिक निकट होगा। आकाश के साफ होने पर पूरी रात चमकदार शनि बगैर टेलीस्कोप के ही नजर आएगा। इस दौरान यह पृथ्वी के इतना निकट होगा कि साधारण टेलीस्कोप से इसके खूबसूरत छल्ले देखे जा सकेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
12 of 13
smart class
- फोटो : सोशल मीडिया
यूपी के 2500 राजकीय विद्यालयों में लगेगी स्मार्ट क्लास
उत्तर प्रदेश के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को वाईफाई सुविधा से लैस करने के बाद यहां स्मार्ट क्लासेज शुरू करने की भी तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के अनुसार 2500 विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज की स्थापना हो रही है। पहले चरण में 1060 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरू की जाएंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
अगले सप्ताह तक हो सकती है यूपी भाजपा अध्यक्ष की नियुक्ति
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति अगले सप्ताह तक हो सकती है। पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जातीय समीकरण के हिसाब से नए अध्यक्ष की नियुक्त करेगा। पार्टी के दलित, पिछड़े, भूमिहार और ब्राह्मण नेता अध्यक्ष पद की दौड़ में है। यहां पढ़ें पूरी खबर...