फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें: ज्ञानवापी मामले में आज आएगा फैसला, उत्तरी दिल्ली में दंगे कराने की साजिश का खुलासा, पढ़ें देश-दुनिया की खास खबरें

Thu, 12 May 2022 06:58 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
काशी विश्वनाथ धाम-ज्ञानवापी स्थित मां श्रृंगार गौरी और अन्य देव विग्रहों के सर्वे के मामले में अदालत में तीन दिनों से चल रही बहस पूरी हो चुकी है। इस मामले में आज फैसला आने वाला है। वहीं दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में पिछले महीने हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान हुई हिंसा के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जहांगीरपुरी दंगों की साजिश रचने के आरोपी जहांगीरपुरी से बाहर उत्तरी दिल्ली में दंगा करवाना चाहते थे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

ज्ञानवापी मामले में आज आएगा फैसला
काशी विश्वनाथ धाम-ज्ञानवापी स्थित मां श्रृंगार गौरी और अन्य देव विग्रहों के सर्वे के मामले में अदालत में तीन दिनों से चल रही बहस पूरी हो चुकी है। इस मामले में आज फैसला आने वाला है। प्रकरण में वादी व प्रतिवादी पक्ष की ओर से अदालत में दो अलग-अलग प्रार्थना पत्र दिए गए हैं। वादी पक्ष की ओर से बैरिकेडिंग के अंदर तहखाने समेत अन्य उल्लेखित स्थलों के निरीक्षण का स्पष्ट आदेश देने की मांग की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
जहांगीरपुरी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala
उत्तरी दिल्ली में भी दंगे कराने की साजिश का खुलासा
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में पिछले महीने हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान हुई हिंसा के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जहांगीरपुरी दंगों की साजिश रचने के आरोपी जहांगीरपुरी से बाहर भी दिल्ली में दंगा करवाना चाहते थे। इसके लिए उत्तरी दिल्ली में एक जगह पर भारी संख्या में लोग एकत्रित कर लिए गए थे। लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपी आगे कुछ नहीं कर पाए थे।
पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
ताजमहल। - फोटो : अमर उजाला

ताजमहल के तहखाने में बने कमरों को खोलने की याचिका पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई
ताजमहल के तहखाने में बने 20 कमरों को खोलने की याचिका पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई होनी है, लेकिन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और देश के नामी गिरामी संस्थानों के लिए तहखाना कई बार खुला है। ताजमहल की मजबूती परखने के लिए समय-समय पर तहखाने में जाकर इसका सर्वे किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
गुजरात सीईटी - गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के रिजल्ट आज होंगे जारी
गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) की ओर से गुजरात सीईटी यानी गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) 2022 के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। राज्य के कैबिनेट मंत्री जीतू वाघानी ने इसकी घोषणा की है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
जीएसईबी : गुजरात बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं विज्ञान के परिणाम आज होंगे जारी
गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, (GSEB) यानी गुजरात बोर्ड आज जीएसईबी कक्षा 12वीं के परिणाम जारी करने वाला है। राज्य शिक्षा विभाग की ओर से दी गई आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, गुजरात बोर्ड, जीएसईबी एचएससी साइंस 2022 का परिणाम गुरुवार, 12 मई, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर घोषित किया जाएगा।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
मुकुल गोयल। - फोटो : amar ujala

यूपी के डीजीपी हटाए गए
उत्तर प्रदेश के डीजीपी मुकुल गोयल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी भारी पड़ गई। शासकीय कार्यों की अवहेलना, विभागीय कार्यों में रुचि न लेने और अकर्मण्यता के चलते उन्हें डीजीपी के पद से हटाकर नागरिक सुरक्षा का डीजी बनाया गया है। गोयल का सेवाकाल फरवरी 2024 तक है। पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
आतंकी। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

पंजाब में दहशतगर्दी 
पंजाब में चौकी-थाने से लेकर आईएएस अफसर, एसएसपी और मुख्यमंत्री तक पर हमले हुए। पंजाब के सीएम बेअंत सिंह समेत दर्जनों लोग शहीद हो गए लेकिन चंडीगढ़ पुलिस इन वारदातों में शामिल 17 आतंकियों का अब तक सुराग नहीं लगा सकी है। चंडीगढ़ पुलिस के पास कर्मचारियों की पूरी फौज है लेकिन ये सभी नाकों पर चालान काटने तक ही सीमित रह गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

9 of 12
अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब धमाके के बाद अब हरियाणा बनाएगा आतंकवाद विरोधी दस्ता
पंजाब में बढ़ती आतंकी गतिविधियों को देखते हुए हरियाणा सरकार आतंकवाद विरोधी दस्ता गठित करेगी। इसमें डीआईजी व एसपी रैंक के अधिकारियों की नियुक्ति होगी। सभी पुलिस कार्यालयों और सरकारी भवनों का सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा। प्रदेश में आतंकी व असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की छानबीन होगी। नकली सिम कार्ड व प्री-एक्टिवेटेड सिम की बिक्री पर रोक लगेगी। गृह मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में यहां हुई गृह व पुलिस विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा संबंधी बैठक में ये निर्णय लिए गए। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
श्रीलंका संकट - फोटो : Agency

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया नहीं छोड़ेंगे पद
संकट में घिरे श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने पद छोड़ने से बुधवार को इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह इसी हफ्ते नए प्रधानमंत्री एवं मंत्रिमंडल की नियुक्ति करेंगे जो संवैधानिक सुधार पेश करेगा। आर्थिक संकट से निपटने में सरकार की ‘नाकामी’ को लेकर देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन के बीच श्रीलंका की राजधानी में सुरक्षा के लिए सैनिकों और सैन्य वाहनों को सड़कों पर तैनात कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : Amar Ujala Graphics

राजस्थान रॉयल्स पस्त, दिल्ली ने आठ विकेट से हराया
आईपीएल 2022 के 58वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने एकतरफा जीत हासिल की। दिल्ली की टीम ने राजस्थान को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी और उसे इस सीजन में पहली बार हराया। दिल्ली ने राजस्थान के 161 रन के लक्ष्य को 18.1 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। कैपिटल्स की यह इस सीजन की छठी जीत है और वह अभी भी पांचवें स्थान पर बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
नाश्ता (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया।

नाश्ते पर भी महंगाई की मार
पेट्रोल, डीजल, सीएनजी की बढ़ती कीमतों के बीच महंगाई ने आपके नाश्ते की टेबल को भी झकझोरना शुरू कर दिया है। बीते तीन माह में ही एक परिवार का सुबह का खर्च करीब 100 रुपये बढ़ गया है। दूध, ब्रेड, बिस्कुट समेत नाश्ते के टेबल पर सजने वाली चीजों का खर्च 70 रुपये से ज्यादा बढ़ गया है। टूथपेस्ट, साबुन, चीनी समेत दूसरी चीजों को मिला देने से आंकड़ा 100 रुपये से ऊपर बैठ रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें