फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन की बड़ी खबरें: धनशोधन मामले में IAS पूजा सिंघल गिरफ्तार और चोटिल जडेजा आईपीएल से बाहर, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार

Wed, 11 May 2022 10:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें सिर्फ एक ही क्लिक पर और एक ही जगह पर...
विज्ञापन
1 of 7
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
झारखंड की खनन सचिव पूजा सिंघल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। पूजा पर मनि लॉन्ड्रिंग का आरोप है। इसके अलावा मनरेगा, कोयला ब्लॉक, खदान, खनिज विभागों में घोटाले का भी आरोप है। गिरफ्तारी से पहले ईडी ने पूजा से कई घंटे तक पूछताछ की। इसके अलावा आईपीएल 2022 से बड़ी खबर आई। यहां चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान रवींद्र जडेजा बचे सीजन से चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें सिर्फ एक ही क्लिक पर और एक ही जगह पर...
विज्ञापन

2 of 7
पूजा सिंघल - फोटो : अमर उजाला
पूजा सिंघल को पांच दिन की ईडी कस्टडी
झारखंड की खनन सचिव पूजा सिंघल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने यह गिरफ्तारी खूंटी में मनरेगा निधि के कथित गबन और अन्य आरोपों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की है। पूजा सिंघल को दो दिनों की पूछताछ के बाद बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 7
रवींद्र जडेजा - फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई सुपरकिंग्स को बड़ा झटका
स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के लिए पिछले कुछ सप्ताह उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं। आईपीएल शुरू होने से दो दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। जडेजा चेन्नई के नए कप्तान बने। 37 दिन बाद ही उन्होंने अपने पद से हटने का फैसला किया और धोनी को फिर से कमान संभालनी पड़ी। अब खबर आ रही है कि जडेजा सीजन के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। इसकी पुष्टि चेन्नई सुपरकिंग्स ने बुधवार (11 मई) को कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 7
corona vaccine - फोटो : amar ujala
बूस्टर डोज को लेकर आई बड़ी खबर
सरकार ने विदेश यात्रा करने वाले व्यक्तियों के लिए कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक और बूस्टर खुराक के बीच के अंतर को दूसरी खुराक के बाद करीब 90 दिनों तक कम करने का निर्णय लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
शिक्षा मंत्रालय ने स्कूलों के लिए जारी की नई गाइडलाइन
इस साल मई माह की शुरुआत के साथ ही देश के कई राज्यों में भयंकर गर्मी और लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इसके बावजूद कई राज्यों में बोर्ड और स्कूली परीक्षाओं का आयोजन चल रहा है, तो कुछ में नए सत्र की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने गर्मी से निपटने के लिए स्कूलों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 7
पैन और आधार - फोटो : अमर उजाला
सरकार ने बदले बैंक-पोस्ट ऑफिस के नियम
बुधवार को सरकार ने बैंक से सरकार ने रुपयों के लेन-देन से संबंधित नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत अब बैंक या फिर पोस्टऑफिस (डाकघर) से निर्धारित सीमा से ऊपर पैसों की निकासी करने के लिए पैन और आधार कार्ड की जानकारी देना अनिवार्य होगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
श्रीलंका संकट - फोटो : पीटीआई
श्रीलंका: इसी सप्ताह होगी नए पीएम और नई कैबिनेट की नियुक्ति
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने कहा है कि वह इस सप्ताह नए प्रधानमंत्री और नई कैबिनेट की नियुक्ति करेंगे। राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि वह देश के हालात स्थिर होने के बाद कार्यकारी राष्ट्रपति के पद को समाप्त करने के लिए तैयार हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने न्यूजवायर के हवाले से यह जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें