उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से आज प्रदेश के 28 जिलों में प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। पीसीएस-2022 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए चयन के अवसर बढ़ गए हैं। वहीं, यूक्रेन-रूस जंग और अनिश्चित वैश्विक आर्थिक हालातों के बीच आज से हो रहे विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की बैठक में भारत खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम के लिए अनाज के सार्वजनिक भंडारण के स्थायी समाधान पर जोर देगा। साथ ही भगवान बुद्ध के चार पवित्र अवशेष बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर आज मंगोलिया भेजे जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की अध्यक्षता में 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पवित्र अवशेषों को 11 दिवसीय प्रदर्शनी के लिए भारत से मंगोलिया लेकर जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...