फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moose Wala Murder: खुलेआम गोलियां बरसाने से रेड कॉर्नर नोटिस तक, जानें मूसेवाला हत्याकांड में अब तक क्या-क्या हुआ?

Sat, 11 Jun 2022 11:37 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को आज 13 दिन हो चुके हैं। 29 मई की शाम को मूसेवाला की मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आज मूसेवाला का जन्मदिन भी है। ऐसे में एक बार फिर से वह चर्चा में आ गए हैं। लोग सिद्धू मूसेवाला की हत्या और अब तक हुई कार्रवाई के बारे में जानना चाहते हैं।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को आज 13 दिन हो चुके हैं। 29 मई की शाम को मूसेवाला की मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आज मूसेवाला का जन्मदिन भी है। ऐसे में एक बार फिर से वह चर्चा में आ गए हैं। लोग सिद्धू मूसेवाला की हत्या और अब तक हुई कार्रवाई के बारे में जानना चाहते हैं।

आइए हम आपको बताते हैं कि मूसेवाला की हत्या के बाद से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ? इस मामले में कितने किरदार सामने आ चुके हैं? कितने आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अब आगे क्या होगा? 
 
विज्ञापन

2 of 17
सिद्धू मूसेवाला की अंतिम अरदास। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
पहले जान लीजिए कब और कैसे हुई मूसेवाला की हत्या 
29 मई की शाम को पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के दौरान वह एसयूवी में अपने दोस्तों के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। इसी दौरान रेकी करके हमलावरों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाया। दो दर्जन से अधिक गोलियां बरसाई गई थी। जिसके चलते सिद्धू मूसेवाला की मौत हो गई। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई गैंग ने ली। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 17
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : अमर उजाला
अब तक हुई आठ गिरफ्तारियां
मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस ने आठ गिरफ्तारियां की हैं। इनमें मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना, मनप्रीत भाऊ, सराज मिंटू, प्रभदीप सिंह पब्बी, मोनू डागर, पवन बिश्नोई, नसीब निवासी और संदीप सिंह उर्फ केकड़ा शामिल हैं। आगे देखिए हत्याकांड में किसने कौन सी भूमिका निभाई? 

 

4 of 17
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला
1. लॉरेंस विश्नोई: इस मामले में मुख्य आरोपी लॉरेंस विश्नोई ही है। पंजाब के फिरोजपुर में जन्मा लॉरेंस बिश्नोई इस मामले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, जिस पर पुलिस को हत्या की साजिश रचने का शक है। माना जा रहा है कि खुद तिहाड़ में बंद होने के बावजूद उसने अपने गैंग के जरिए मूसेवाला की हत्या करा दी। कहा जाता है कि गोल्डी बराड़ कनाडा से लॉरेन्स बिश्नोई के लिए काम करता है।
 
विज्ञापन

5 of 17
गोल्डी बराड़ - फोटो : अमर उजाला
2. गोल्डी बराड़ : मूसेवाला की हत्या के ठीक बाद कनाडा के रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कथित तौर पर हमले की जिम्मेदारी ली। बराड़ के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कर दिया है। बताया जाता है कि पंजाब में अपना उगाही रैकेट चलाने के बाद वह कनाडा से ही राज्य में अपना हिट स्कवॉड और बिजनेस चलाता है। 
 
विज्ञापन

6 of 17
सिद्धू मूसेवाला और मनप्रीत - फोटो : अमर उजाला
3. मनप्रीत मन्ना : मूसेवाला हत्याकांड में शामिल शूटर्स जिस कोरोला कार में सवार थे, वह मनप्रीत मन्ना की ही थी। मन्ना अमृतसर के खुर्सी गांव का रहने वाला है। मनप्रीत को फिरोजपुर जेल से पुलिस ने रिमांड पर लिया है। 
 
विज्ञापन

7 of 17
संदीप उर्फ केकड़ा और सिद्धू मूसेवाला - फोटो : अमर उजाला
4. संदीप उर्फ केकड़ा : सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पकड़ा गया संदीप केकड़ा ही वह शख्स है, जिसने मूसेवाला की रेकी की थी। उसने पंजाब पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। केकड़ा ने बताया कि मूसेवाला की रेकी के बदले उसे सिर्फ 15 हजार रुपए मिले थे। उसने कहा कि मुझे मूसेवाला की हत्या के बारे में जानकारी नहीं थी। मुझसे कहा गया कि मूसेवाला से सिर्फ मारपीट होगी। मुझे मर्डर का अंदेशा नहीं था। हालांकि, केकड़ा के इस दावे पर पंजाब पुलिस यकीन नहीं कर रही। अभी आगे उससे और पूछताछ की जाएगी। केकड़ा हरियाणा के सिरसा स्थित कालांवाली का रहने वाला है।
 

8 of 17
kala rana - फोटो : अमर उजाला
5. देवेंद्र राणा उर्फ काला : मूसेवाला हत्याकांड की जांच में लगी पुलिस को इनपुट मिला है कि देवेंद्र राणा उर्फ काला ने पंजाब के रहने वाले दो संदिग्ध (संभावित हत्यारे) व्यक्तियों केशव और चरणजीत सिंह को 16 व 17 मई को अपने घर पर ठहराया था। 
 

9 of 17
सचिन बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला
6.  सचिन बिश्नोई : सचिन बिश्नोई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भांजा बताया जा रहा है। खुद को सचिन बिश्नोई बताने वाले शख्स ने एक टीवी चैनल से वर्चुअल ID के जरिए बातचीत में दावा किया कि उसने ही सिद्धू मूसेवाला को गोली मारी। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि हत्या का दावा करने वाला असली सचिन बिश्नोई है या नहीं। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद गोल्डी बराड़ ने जो सोशल मीडिया पोस्ट किया था उसमें भी सचिन बिश्नोई के नाम का जिक्र था। आगे पढ़िए गोलियां चलाने वालों में कौन-कौन था...?
 

10 of 17
पंजाब पुलिस ने चेतन और केशव को गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला
केशव और चेतन : पुलिस ने केशव और चेतन नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। केशव को संदीप उर्फ केकड़ा के साथ देखा गया था। केकड़ा ने ही मूसेवाला की रेकी की थी। कहा जा रहा है कि केशव और चेतन ही शूटर हैं, जिन्होंने मूसेवाला पर गोलियां चलाईं थीं। 
 

11 of 17
प्रियव्रत फौजी - फोटो : अमर उजाला
प्रियव्रत फौजी : सोनीपत के गढ़ी सिसाना का रहने वाला प्रियव्रत फौजी कुख्यात बदमाश है। प्रियव्रत उसी बोलेरो में पेट्रोल पंप पर तेल डलवाते नजर आया, जिसका इस्तेमाल मूसेवाला की हत्या में हुआ। कहा जा रहा है कि केशव के साथ प्रियव्रत ने भी मूसेवाला पर गोलियां चलाई थी। 
 

12 of 17
अंकित - फोटो : अमर उजाला
अंकित जांटी : कुंडली में जांटी रोड स्थित गांव सेरसा के अंकित का क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। अंकित भी उसी बोलेरो में बैठा था, जिसका प्रयोग मूसेवाला की हत्या में हुआ था। 
 

13 of 17
संतोष जाधव - फोटो : अमर उजाला
संतोष जाधव : मूसेवाला को गोली मारने वालों में पुणे महाराष्ट्र का संतोष जाधव भी शामिल बताया जा रहा है। ये गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के इशारों पर काम करता था। 
 

14 of 17
जगरूप सिंह रूपा - फोटो : अमर उजाला
जगरूप सिंह रूपा : मूसेवाला को मारने वालों में एक नाम तरनतारण के रहने वाले जगरूप सिंह रूपा का भी आ रहा है। 
 

15 of 17
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : अमर उजाला
मनप्रीत मोंगा : पंजाबी सिंगर सिदधू मूसेवाला की हत्या करने वालों में मनप्रीत मोंगा का नाम सामने आ रहा है। 
 

16 of 17
हरकमल रानू - फोटो : अमर उजाला
हरकमल रानू : इसे भी मूसेवाला का हत्यारा बताया जा रहा है। पंजाब पुलिस ने इसे गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी है। 
 

17 of 17
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : अमर उजाला
अब आगे क्या?
मामले की जांच कर रही एसआईटी इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर एक-एक कड़ी को जोड़ने में जुटी है।
विज्ञापन
Next