फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें : भाजपा ने महाराष्ट्र में तीन और हरियाणा में एक राज्यसभा सीट जीती, नुपुर शर्मा के बयान को लेकर देशभर में हिंसा

Sat, 11 Jun 2022 06:18 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
चार राज्यों में 16 सीटों पर राज्यसभा चुनाव का परिणाम आखिरकार शनिवार तड़के सामने आ सका। महाराष्ट्र की छह सीटों में से भाजपा ने तीन, शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने क्रमश: एक-एक सीट पर जीत दर्ज की। वहीं कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। साथ ही देश को आज 288 युवा अफसर मिलेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
राजस्थान राज्यसभा चुनाव - फोटो : Social Media
राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने महाराष्ट्र की तीन और हरियाणा की एक सीट कब्जाई
चार राज्यों में 16 सीटों पर शुक्रवार सुबह शुरू हुआ राज्यसभा चुनाव का परिणाम आखिरकार शनिवार तड़के सामने आ सका। महाराष्ट्र की छह सीटों में से भाजपा ने तीन, शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने क्रमश: एक-एक सीट पर जीत दर्ज की। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
अगले सप्ताह भिगो सकती हैं प्री मानसून फुहारें, आज हो सकती है बारिश
भीषण गर्मी व लू की मार झेल रहे उत्तर-पश्चिम भारत को आगामी 16 जून के बाद राहत मिल सकती है। मौसम विशेषज्ञों का दावा है कि अगले सप्ताह से प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू होंगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...


4 of 11
ima - फोटो : अमर उजाला
देश को आज मिलेंगे 288 युवा अफसर
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से शनिवार को 288 युवा अफसर देश की सेना की मुख्यधारा में जुड़ जाएंगे। साथ ही अलग-अलग आठ मित्र देशों के 89 कैडेट्स भी अकादमी से पास आउट हो जाएंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
मौके पर सुरक्षाबल। - फोटो : बासित जरगर
कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तलाशी अभियान शुरू 
कुलगाम में मुठभेड़ शुरू हो गई है। इलाके के खांडीपोरा में आतंकियों की मौजूदगी के बाद तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस और सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : ANI
कुलदीप बिश्नोई की वजह से हारे अजय माकन
देर रात तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद भाजपा-जजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी कार्तिकेय शर्मा ने कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय माकन को हरा दिया है। वहीं प्रदेश की दूसरी राज्यसभा सीट पर भाजपा के कृष्ण लाल पंवार ने जीत दर्ज की।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
जम्मू कश्मीर में बवाल के बाद श्रीनगर लाल चौक पर तैनात सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई
डोडा-किश्तवाड़ में कर्फ्यू, श्रीनगर में बाजार बंद, देर रात तक गश्त जारी
पैगंबर मोहम्मद पर पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में शुक्रवार को तनाव बना रहा। भद्रवाह में कई जगह पथराव की छिटपुट घटनाएं हुई हैं। डोडा और किश्तवाड़ में दूसरे दिन भी कर्फ्यू रहा
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
परवेज मुशर्रफ - फोटो : पीटीआई
परवेज मुशर्रफ की हालत नाजुक, परिवार ने कहा- रिकवरी संभव नहीं
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को लेकर शुक्रवार को बड़ी खबर आई।  बताया जा रहा है कि दुबई में उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मुशर्रफ को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : पीटीआई
निर्मला सीतारमण राष्ट्रीय सीमा शुल्क और जीएसटी संग्रहालय का आज करेंगी उद्घाटन
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज वित्त मंत्रालय के आजादी का अमृत महोत्सव प्रतिष्ठित सप्ताह समारोह के तहत राष्ट्र को गोवा के पणजी में राष्ट्रीय सीमा शुल्क और जीएसटी संग्रहालय 'धरोहर' समर्पित करेंगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
जुमे की नमाज के बाद देशभर में बवाल हुआ। - फोटो : अमर उजाला
जुमे की नमाज के बाद यूपी-दिल्ली से बंगाल तक हंगामा
पैगम्बर मोहम्मद पर नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी को लेकर जुमे की नमाज के बाद देशभर की कई जगह हंगामा हुआ। प्रयागराज, मुरादाबाद, सहारनपुर, हावड़ा, रांची समेत कई जगह पत्थरबाजी की घटनाएं भी हुईं। कुछ जगहों पर उपद्रवियों ने आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
 ‘जनहित में जारी’, ‘777 चार्ली’ और ‘जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन’  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शुक्रवार को रिलीज फिल्मों की ये रही पहले दिन की कमाई
शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्मों ‘जनहित में जारी’, ‘777 चार्ली’ और ‘जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन’ में पहले दिन हॉलीवुड फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दबदबा रहा। ‘जुरासिक पार्क’ सीरीज की इस आखिरी फिल्म को अंग्रेजी के अलावा बाकी भारतीय भाषाओं के दर्शकों का भी प्यार मिल रहा है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें