फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: पीएम आज करेंगे विज्ञान सम्मेलन का उद्घाटन, देश में फिर बढ़ सकती है महंगाई,पढ़ें अहम खबरें

Sat, 10 Sep 2022 06:39 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये दो दिवसीय केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। वहीं खुदरा महंगाई में तीन महीने से जारी नरमी का सिलसिला अगस्त में थम सकता है। रॉयटर्स के सर्वे में कहा गया है कि खाद्य कीमतें बढ़ने की वजह से अगस्त में खुदरा महंगाई की दर एक बार फिर 6.9 फीसदी के स्तर पर पहुंच सकती है। साथ ही लखनऊ में युवक (23) के निजी अंग पर पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। घटना पिछले शनिवार रात 10.30 बजे की है। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए के केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
पीएम मोदी - फोटो : ANI
पीएम आज केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये दो दिवसीय केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। पीएमओ के मुताबिक अपनी तरह के पहला सम्मेलन का उद्देश्य सहकारी संघवाद के जरिये केंद्र और राज्य के बीच समन्वय और सहयोग तंत्र को मजबूत बनाना और पूरे देश में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार (एसटीआई) के लिए एक सशक्त पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
महंगाई - फोटो : pixabay
तीन माह की राहत के बाद फिर बढ़ सकती है महंगाई
खुदरा महंगाई में तीन महीने से जारी नरमी का सिलसिला अगस्त में थम सकता है। रॉयटर्स के सर्वे में कहा गया है कि खाद्य कीमतें बढ़ने की वजह से अगस्त में खुदरा महंगाई की दर एक बार फिर 6.9 फीसदी के स्तर पर पहुंच सकती है। जुलाई में खुदरा महंगाई दर 6.71 फीसदी थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

4 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
लखनऊ में कुत्ते ने किया युवक के निजी अंग पर हमला
कृष्णानगर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर निवासी युवक (23) के निजी अंग पर पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। घटना पिछले शनिवार रात 10.30 बजे की है। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए के केजीएमयू में भर्ती कराया गया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

5 of 11
आरएसएस - फोटो : सोशल मीडिया
संघ की अखिल भारतीय समन्वय रायपुर में बैठक आज
आरएसएस की अखिल भारतीय समन्वय बैठक 10 से 12 सितंबर के बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होगी। वर्ष में एक बार होने वाली इस महत्त्वपूर्ण बैठक में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, संघ के पांचों सह सरकार्यवाह और अन्य प्रमुख पदाधिकारी भाग लेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
विदेश मंत्री एस. जयशंकर - फोटो : ट्विटर/एस.जयशंकर
सऊदी अरब आज रवाना होंगे विदेश मंत्री
विदेश मंत्री एस जयशंकर शनिवार को सऊदी अरब की तीन दिवसीय यात्रा पर जा रहे हैं। वह दोनों देशों के बीच संबंधों और सहयोग को और प्रगाढ़ करने के मुद्दों पर वार्ता करेंगे। भारत-सऊदी अरब रणनीतिक साझिदारी परिषद की रूपरेखा के तहत स्थापित राजनीतिक, सुरक्षा, सामाजिक, सांस्कृतिक सहयोग समिति की पहली बैठक की वह सह अध्यक्षता करेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय - फोटो : PTI
महारानी के अंतिम संस्कार के 7 दिन बाद तक शाही परिवार में रहेगा शोक
सात दशक तक सिंहासन पर रहीं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर समूचा ब्रिटेन शोक में डूब गया है। महारानी के निधन के एक दिन बाद शुक्रवार को तोपों की 96 सलामी के साथ 12 दिन के राजकीय शोक की शुरुआत हो गई। महारानी को पुष्पांजलि देने के लिए शाही महल बकिंघम पैलेस पर जनसमूह उमड़ पड़ा। वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम थीं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
होटल लेवाना अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
लेवाना अग्निकांड में एलडीए और अग्निशमन विभाग के अफसर दोषी
अफसरों की मिलीभगत और भ्रष्टाचार की नींव पर खड़े लेवाना सुइट्स होटल अग्निकांड की रिपोर्ट शुक्रवार देर रात प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद को सौंप दी गई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब और पुलिस आयुक्त एसबी शिरडकर की जांच में मुख्य रूप से लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को दोषी पाया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

9 of 11
नोरा फतेही - फोटो : Social media
बॉलीवुड की 12 अभिनेत्रियां थीं महाठग सुकेश के संपर्क में
200 करोड़ रुपये की महाठगी का आरोपी सुकेश रंजन न केवल फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही, जैक्लीन फर्नांडीज व लीना मारिया पाल से बात करता था, बल्कि इन अभिनेत्रियों समेत वह बॉलीबुड की 12 से ज्यादा अभिनेत्रियों से बात करता था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
महारानी एलिजाबेथ II - फोटो : ANI
पांच किस्से.. जब महारानी एलिजाबेथ ने चतुराई से सबको बना लिया कायल
ब्रिटेन पर सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। महारानी ने 70 साल तक ब्रिटेन पर राज किया इस दौरान दुनिया में न जाने कितने परिवर्तन उन्होंने देखे होंगे। अक्सर कहा जाता है कि शाही लोग अकड़ू और घमंडी किस्म के होते हैं लेकिन महारानी एलिजाबेथ की सादगी, चातुर्य (चतुराई) और मजाकिया अंदाज ने ऐसी बातों को कई मौकों पर गलत साबित किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Agency (File Photo)
भाजपा में यूपी के नेताओं का दबदबा बढ़ा
भाजपा की राजनीति में यूपी के नेताओं का दबदबा बढ़ा है। पार्टी की ओर से शुक्रवार को घोषित 15 प्रदेशों के प्रभारियों और सह प्रभारियों की सूची में छह नाम यूपी से है। पार्टी ने राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत बाजपेयी और डॉ. राधामोहन अग्रवाल को भी प्रदेश प्रभारी बनाकर उनका कद बढ़ाया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें