फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें: राज्यसभा के लिए चार राज्यों की 16 सीटों पर मतदान, पीएम मोदी गुजरात को देंगे 3050 करोड़ का तोहफा, पढ़ें अहम समाचार

Fri, 10 Jun 2022 06:33 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राज्यसभा चुनाव में शेष बचीं चार राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा और राजस्थान की 16 सीटों पर आज मतदान होने हैं। अतिरिक्त उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से मुकाबला दिलचस्प होगा। राज्यसभा के लिए 15 राज्यों की 57 सीटों में से 41 पर उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर रहेंगे। पीएम यहां सात योजनाओं का लोकार्पण, 12 योजनाओं का शिलान्यास और 14 योजनाओं का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही देश में कोरोना की रफ्तार फिर से डराने लगी है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को लापरवाही न बरतने को कहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 13
राज्यसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

राज्यसभा के लिए चार राज्यों की 16 सीटों पर मतदान आज
चार राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों के लिए आज वोट डाले जाने हैं। नतीजे देर शाम तक आने की उम्मीद है। जिन राज्यों में मतदान हो रहा है, उनमें महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा और कर्नाटक शामिल हैं। महाराष्ट्र की छह, राजस्थान और कर्नाटक की चार-चार और हरियाणा की दो सीट के लिए वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग ने 15 राज्यों की 57 सीटों के लिए चुनाव का एलान किया था। इनमें से 11 राज्यों की 41 सीटों पर उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तीन जून को ही हो चुका है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 13
पीएम मोदी - फोटो : Social media
पीएम मोदी आज गुजरात को देंगे 3050 करोड़ का तोहफा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर रहेंगे। पीएम यहां सात योजनाओं का लोकार्पण, 12 योजनाओं का शिलान्यास और 14 योजनाओं का भूमिपूजन करेंगे। इस दौरान पीएम 'गुजरात गौरव अभियान' नाम के एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। साथ ही भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe) के मुख्यालय का उद्घाटन करेंगे।  पढ़ें पूरी खबर...



 

4 of 13
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की सूची में भारत के पांच स्कूल
ब्रिटेन में पहली बार दिए जा रहे ‘वर्ल्डस बेस्ट स्कूल’ (विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल) पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में पांच भारतीय स्कूलों को शामिल किया गया है। समाज की प्रगति के क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए ब्रिटेन में ढाई लाख डॉलर के इन पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इस सूची में नई दिल्ली के लाजपत नगर-3 के एसडीएमसी प्राथमिक स्कूल को भी शामिल किया गया है।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 13
वैष्णो देवी - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति आज वैष्णो दरबार में लगाएंगे हाजिरी
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज सुबह आठ बजे भवन पहुंचेंगे। इसके बाद वैष्णो देवी माता की पूजा करेंगे। उनके आगमन पर भवन मार्ग सहित पूरे कटड़ा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जब राष्ट्रपति माता के दर्शन करने भवन जाएंगे, उस दौरान कुछ समय के लिए यात्रा बंद रहेगी।पढ़ें पूरी खबर... 
विज्ञापन

6 of 13
गोल्डी बराड़ और सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल फोटो
इंटरपोल ने गोल्डी बराड़ और रिंदा के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया
इंटरपोल ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा के खिलाफ गुरुवार को रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद अब इनकी गिरफ्तारी आसान हो जाएगी। इंटरपोल के 195 देशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियां इनकी गिरफ्तारी के लिए सतर्क हो जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 13
कोरोनो की बढ़ रही रफ्तार - फोटो : अमर उजाला
कोरोना की बढ़ती रफ्तार से सरकार चिंतित
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को लापरवाही न बरतने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों को एक पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि पिछले दो हफ्तों के दौरान देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लापरवाही न बरतने और हालात को हल्के में न लेने की हिदायत दी है।  पढ़ें पूरी खबर...

8 of 13
shopping - फोटो : istock
महंगाई में ग्राहकों को भरमाने के दांवपेच अपना रहीं कंपनियां
भारत में बर्तन धोने का साबुन विम बार 155 से घटाकर 135 ग्राम रह गया है। अमेरिका में क्लीनेक्स कंपनी के 65 के पैकेट में 60 ही टिश्यू पेपर मिल रहे हैं। ब्रिटेन में नेस्ले ने नेस्कैफे अजेरा अमेरिकानो कॉफी का 100 ग्राम का टीन 90 ग्राम का रख छोड़ा। एशिया से लेकर यूरोप और अमेरिका तक में कंपनियां यही चालाकियां कर रही हैं। वजह? बढ़ती महंगाई के बीच भी अपनी लागत घटाना, मुनाफा बढ़ाना और सबसे अहम, ग्राहकों को भरमाए रखना।  पढ़ें पूरी खबर...

9 of 13
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रिटेन संसद में बोलने वाले पहले फिल्म निर्माता बने विवेक अग्निहोत्री
इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक द कश्मीर फाइल्स अपनी रिलीज के बाद से ही देश-विदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म के साथ ही इसके निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री भी लगातार सुर्खियों में हैं। इसी बीच अब एक बार फिर विवेक अग्निहोत्री और उनकी फिल्म चर्चाओं में हैं। दरअसल, हाल ही में निर्देशक और उनकी पत्नी एक्ट्रेस पल्लवी जोशी के साथ ब्रिटेन की संसद में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान 'भारत, विश्व शांति और मानवतावाद' विषय पर आधारित इस कार्यक्रम में उन्होंने अपने विचार रखे। पढ़ें पूरी खबर

10 of 13
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी-20 मैच - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण अफ्रीका सात विकेट से जीता
दक्षिण अफ्रीका ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारत को सात विकेट से हरा दिया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 211 रन बनाए। ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया।  पढ़ें पूरी खबर...

11 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : social media
रूस ने दो भारतीय कंपनियों के साथ तेल सौदे से किया इनकार
रूस की तेल कंपनी रॉसनेफ्ट ने भारत की दो सरकारी तेल कंपनियों को तेल बेचने के लिए नया समझौता टाल दिया है। मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार रूस ने दूसरे उपभोक्ताओं से किए गए वादे के कारण भारत को अतिरिक्त तेल बेचना स्थगित किया है। अभी केवल इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ही रूस से अतिरिक्त तेल खरीदने का समझौता कर पाई है।  पढ़ें पूरी खबर...

12 of 13
IMF - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पाकिस्तान को कर्ज देने से कतरा रहा आईएमएफ
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की सरकार से अनुरोध किया है कि वह चीन-पाक आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के ऊर्जा सौदों पर फिर से वार्ता करे। वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि आईएमएफ ने इस साल फरवरी में चीनी स्वतंत्र बिजली उत्पादकों को 50 अरब रुपये देने पर भी पहले समझौतों पर फिर वार्ता किए बिना आपत्ति जताई थी। आईएमएफ की आपत्तियों के चलते सरकार ने पिछले हफ्ते चीनी उत्पादकों को सीधे तौर पर यह भुगतान नहीं किया।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

13 of 13
UNSC - फोटो : ANI
यूएनएससी के अस्थायी सदस्य चुने गए इक्वाडोर, जापान, माल्टा, मोजंबिक और स्विटजरलैंड
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के अस्थायी सदस्य के रूप में इक्वाडोर, जापान, माल्टा, मोजंबिक और स्विटजरलैंड 2023-24 के कार्यकाल के लिए चुने गए हैं। ये देश अगले साल एक जनवरी से भारत, आयरलैंड, केन्या, मैक्सिको और नार्वे की जगह लेंगे। 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दो साल के कार्यकाल 2023-24 के लिए पांच अस्थायी सदस्यों का चुनाव करने के लिए गुरुवार को चुनाव कराया।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें