फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें: सत्ता के सुपर ओवर में हारे इमरान, आज से लें वैक्सीन की तीसरी खुराक, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार

Sun, 10 Apr 2022 05:55 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पाकिस्तान में पिछले एक हफ्ते से चल रहे सियासी संकट के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान आखिरकार सियासी पिच पर क्लीन बोल्ड हो गए। नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान टालने का हर प्रयास शनिवार आधी रात बाद नाकाम हो गया।  वहीं, कोरोना के नए वैरिएंट एक्सई के खतरे के बीच केंद्र सरकार ने 18+ आयु वर्ग के लोगों को एहतियाती या बूस्टर खुराक देने का फैसला कर लिया है। यह खुराक आज से लगनी शुरू होगी। आज देश में रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा। हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार राम नवमी 10 अप्रैल, रविवार को है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
अविश्वास प्रस्ताव हारे इमरान खान। - फोटो : ANI
सत्ता के सुपर ओवर में हारे इमरान, शहबाज शरीफ संभालेंगे कमान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान आखिरकार सियासी पिच पर क्लीन बोल्ड हो गए। नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान टालने का हर प्रयास शनिवार आधी रात बाद नाकाम हो गया। मध्यरात्रि बाद मतदान में अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया गया। हार के बाद इमरान ने देर रात पीएम हाउस छोड़ दिया। प्रस्ताव के पक्ष में 174 वोट पड़े। इस दौरान इमरान और उनकी पार्टी के सांसद सदन में गैरमौजूद रहे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
Corona Vaccine - फोटो : Amar Ujala
18+ आयु वर्ग के लोगों को आज से लगेगी एहतियाती खुराक
कोरोना के नए वैरिएंट एक्सई के खतरे के बीच केंद्र सरकार ने 18+ आयु वर्ग के लोगों को एहतियाती या बूस्टर खुराक देने का फैसला कर लिया है। यह खुराक रविवार से लगनी शुरू होगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने राज्यों के साथ मिलकर तैयारी की है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
राम नवमी 2022 - फोटो : अमर उजाला
रामनवमी आज, बन रहा त्रिवेणी संयोग
हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार राम नवमी 10 अप्रैल, रविवार को है। रामनवमी पर रवि पुष्य योग, सर्वार्थसिद्धि योग एवं रवि योग का त्रिवेणी संयोग बन रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विश्व होम्योपैथी दिवस : मीठी गोली से अब हर 'मर्ज' का इलाज
10 अप्रैल को होम्योपैथी के जनक फेडरिक समुअल हैनीमेन का जन्म हुआ था, इसीलिए इस दिन को विश्व होम्योपैथी दिवस के रूप में मनाया जाता है। किडनी स्टोन, पित्ताशय की सिंगल पथरी, गर्भाशय का ट्यूमर, स्तन की गांठ, शरीर पर होने बाले मस्से, चर्म रोग, एलर्जी, शुरुआती अवस्था में पता लगने वाला हार्निया, बुखार, जुकाम आदि के मामलों में होम्योपैथी से सफल इलाज हुए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पंजाब, मुंबई जाने वाली छह ट्रेनें आज रद्द
सोनीपत-गन्नौर के बीच रविवार को सुबह 11:50 बजे से दोपहर 3.50 बजे तक रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का कार्य चलेगा। इस दौरान दिल्ली-चंडीगढ़ रेलवे लाइन बंद रहेगी। अप-डाउन की नई-दिल्ली कुरुक्षेत्र मेमू, अमृतसर और जालंधर इंटरसिटी निरस्त कर दी गई हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 11
टावर गिराने से पहले कुछ इस तरह आसपास की इमारतों को ढक दिया गया है... - फोटो : अमर उजाला
ट्विन टावर का टेस्ट ब्लास्ट आज दोपहर में, लोगों को घर में ही रहने की सलाह
सेक्टर-93ए सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के ट्विन टावर के छह पिलर पर टेस्ट ब्लास्ट रविवार दोपहर 2:30 बजे होगा। इसका उद्देश्य 22 मई को होने वाले मुख्य ब्लास्ट के लिए लगने वाले विस्फोटकों की कुल मात्रा का पता लगाना है।  यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
दिल्ली में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला
गर्मी ने बनाया नया रिकॉर्ड: अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट
गंभीर लू और भीषण गर्मी ने राजधानी में गर्मी का नया रिकॉर्ड बना दिया है। शुरुआती 15 दिनों के पखवाड़े में 42.4 डिग्री सेल्सियस के साथ शनिवार का दिन बीते 72 सालों में सबसे गर्म रहा है। इससे पहले शुरुआती 15 दिनों में अप्रैल 2010 में 12 और 13 मार्च को 41.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, दिनभर लू चलने के साथ दिल्ली के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए रविवार को पारा 42 तक पहुंचने की संभावना जताई है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
विधान परिषद चुनाव में वोट डालने के बाद लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया, विधायक राजेश्वर सिंह व अन्य। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में शांतिपूर्ण मतदान हुए संपन्न, 12 अप्रैल को घोषित होंगे परिणाम
यूपी विधान परिषद चुनाव 2022 के लिए शनिवार शाम चार बजे तक मतदान पूरा हो गया। चुनाव परिणाम की घोषणा 12 अप्रैल को की जाएगी। शनिवार को 27 स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान हुआ। ज्यादातर सीटों पर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा - फोटो : Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग का हलफनामा
चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि चुनाव से पहले या बाद में किसी भी मुफ्त उपहार की पेशकश संबंधित पार्टी का नीतिगत फैसला है। ऐसी नीतियां आर्थिक रूप से व्यवहार्य हैं या प्रतिकूल असर डालती हैं, यह उस राज्य के मतदाताओं द्वारा तय किया जाना है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

हिजाब, हलाल और अजान के बाद अब 'कैब विवाद'
हिजाब मामले के बाद से कर्नाटक में नए-नए विवाद सामने आ रहे हैं। कभी यहां हलाल-मीट को लेकर बवाल हो रहा है, तो कभी मुस्लिम दुकानदारों को लेकर। हाल ही में यहां पर अजान को लेकर भी विवाद शुरू हुआ, लेकिन अब नया मामला सामने आया है। दरअसल, कर्नाटक में एक दक्षिणपंथी समूह भारत रक्षणा वेदिके की ओर से हिंदुओं से मुस्लिम कैब, टूर और ट्रैवल ऑपरेटरों की सेवाएं नहीं लेने की अपील की गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें