फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें: आज होगा इमरान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान, जेपी नड्डा आज हिमाचल में, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार

Sat, 09 Apr 2022 06:24 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पाकिस्तान में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान को तगड़ा झटका लगा है लेकिन इस बीच देश में सियासी घमासान जारी है। आज इमरान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होगा। वहीं देर रात यूपी में मुख्यमंत्री कार्यालय का हैक हो गया। इसके अलावा  हिमाचल में केजरीवाल के रोड शो और रैली के बाद आज जेपी नड्डा भी राज्य में दौरे पर जा रहे हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 13
इमरान खान - फोटो : पीटीआई
पाकिस्तान: आज होगा इमरान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान, विपक्ष करेगा रैलियां
इमरान सरकार के खिलाफ आज अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान किया जाएगा। इमरान खान ने कहा हमारे देश के लिए मेरा संदेश है कि मैं आखिरी गेंद तक पाकिस्तान के लिए हमेशा लड़ता रहा हूं और लड़ता रहूंगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

3 of 13
हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष समेत तीन नेता बीजेपी में शामिल - फोटो : ANI
बड़ा झटका: नड्डा के शिमला में रोड शो से कुछ घंटे पहले आप हिमाचल पर ही भाजपा ने चला दी झाडू़
हिमाचल प्रदेश में केजरीवाल के रोड करने के दो दिन बाद और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रदेश मे आने से कुछ घंटे पहले ही आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महासचिव सतीश ठाकुर और ऊना अध्यक्ष इकबाल सिंह भाजपा में शामिल हो गए। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

4 of 13
बॉलीबुड अभिनेत्री सोनम कपूर - फोटो : फाइल फोटो
अमर उजाला एक्सक्लूसिव : बॉलीबुड अभिनेत्री सोनम कपूर के घर चोरी, 1.41 करोड़ की ज्वेलरी व नकदी उड़ाई
बॉलीबुड अभिनेत्री सोनम कपूर के घर चोरों ने सेंध लगा दी है। चोर उनके घर से 1.41 करोड़ रुपये की ज्वेलरी व नकदी चुराकर ले गए। सोनम कपूर की ददिया सास ने तुगलक रोड थाने में इसकी शिकायत दी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

5 of 13
मालिनी अवस्थी के सुमधुर उपशास्त्रीय गायन पर मुग्ध हुए श्रोता - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली: 43 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2018, उप राष्ट्रपति नायडू आज विज्ञान भवन में करेंगे सम्मानित
उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू शनिवार 9 अप्रैल को विज्ञान भवन में देश भर से चयनित प्रख्यात संगीतकारों, नर्तकों, लोक एवं आदिवासी कलाकारों और रंगकर्मियों को उनके विशिष्ट योगदान हेतु वर्ष 2018 के लिए घोषित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

6 of 13
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में गर्मी का रेड अलर्ट : आज से चार दिन पहाड़ भी तपेंगे, बर्फ पिघलने और हिमस्खलन का खतरा बढ़ा, एडवाइजरी जारी
उत्तराखंड के कई इलाकों में जंगलों में लगी आग से वातावरण में बढ़ी गर्मी के कारण बर्फ पिघलने और हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। इस बीच मौसम विभाग ने नौ तारीख से लेकर 12 तारीख तक पर्वतीय जिलों में तापमान के सामान्य से बहुत अधिक रहने की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

7 of 13
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय का ट्विटर अकाउंट। - फोटो : Twitter : @CMOfficeUP
UP : मुख्यमंत्री योगी के कार्यालय का ट्विटर अकाउंट हैक, हजारों लोगों को टैग करके किए कई ट्वीट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय का ट्विटर अकाउंट शुक्रवार देर रात हैक हो गया। हैकर ने सीएमओ के हैंडल की डीपी और बैकग्राउंड वाली तस्वीर बदलने के साथ ही सैकड़ों यूजर्स को टैग करके कई सारे ट्वीट भी कर दिए। जानकारी के अनुसार सीएमओ का यह अकाउंट करीब 12.30 बजे के आसपास हैक कर लिया गया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर..
 

8 of 13
नए विधानसभा अध्यक्ष को उनके आसन तक लेकर गए सदन के नेता मुख्यमंत्री योगी, नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव व अन्य। - फोटो : amar ujala
यूपी विधान परिषद चुनाव : 27 सीटों पर मतदान आज, अधिकांश मुकाबलों में सपा-भाजपा-सपा आमने-सामने
परिषद की स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र की 36 सीटों पर हो रहे चुनाव में से भाजपा ने 9 सीटें निर्विरोध जीती हैं। शेष 27 सीटों के लिए शनिवार को मतदान होगा। भाजपा ने हर सीट पर एक प्रदेश पदाधिकारी और प्रदेश सरकार के एक मंत्री को प्रभारी तैनात किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर..

9 of 13
होम्योपैथी
राजधानी सम्मेलन : होम्योपैथी उपचार पर आज और कल मंथन, केंद्रीय मंत्री सोनेवाल करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन
विश्व होम्योपैथी दिवस को लेकर राजधानी में दो दिवसीय सम्मेलन शुरू होगा। शनिवार से शुरू होने वाले इस सम्मेलन में होम्योपैथी चिकित्सा के उपचार पर मंथन किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 13
Chaitra Navratri 2022: - फोटो : istock
Chaitra Ashtami 2022:चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि, कैसे करें मां दुर्गा की पूजा? जानिए विधि और मंत्र
इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 02 अप्रैल से हुई है, जो कि 10 अप्रैल तक चलेगी। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा बेहद खास मानी जाती है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को यानी आठवें दिन देवी दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी का पूजन किया जाता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

11 of 13
हाफिज सईद
पाकिस्तान: मुंबई हमलों के गुनहगार आतंकी हाफिज सईद को दो अलग मामलों में 31 साल कैद की सजा
पाकिस्तान की एक आतंक रोधी अदालत ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज सईद को दो मामलों में कुल 31 साल कारावास की सजा सुनाई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

12 of 13
आईपीएल टीवी रेटिंग - फोटो : अमर उजाला
IPL 2022: टीवी रेटिंग में हुई 33 फीसदी की गिरावट, व्यूअरशिप भी घटी, क्या नीरस हो गया आईपीएल?
आईपीएल के 15वें सीजन के बारे में कहा गया था कि यह अब तक का सबसे बेहतरीन सीजन होगा। 10 टीमों बढ़ने से मैचों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और आधिकारिक ब्रॉडकास्टर को उम्मीद थी कि टीमों की संख्या बढ़ने से मैच ज्यादा रोमांचक होंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

13 of 13
कोरोना संकट के बीच आया फ्लोरोना - फोटो : Pixabay

अध्ययन : कई राज्यों में निगेटिव मरीजों के मल में मिला कोरोना वायरस, गंभीर हालात का पता चला
देश में कोरोना निगेटिव होने के बाद भी मरीज के मल में वायरस जीवित मिल रहे हैं। घर या अस्पताल के आसपास सीवर लाइन में जीवित यानी सक्रिय कोविड-19 वायरस मौजूद है। इन्साकॉग 15 राज्यों के 19 शहरों में सीवर से सैंपल लेकर वायरस की मौजूदगी की निगरानी कर रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें