विजय चौक और इंडिया गेट जिस सड़क से जुड़ते हैं, बुधवार को वह इतिहास बन गई। करीब 3.20 किमी लंबा राजपथ नए रंग-रूप में अब कर्तव्य पथ के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम सात बजे इसका उद्घाटन करेंगे। वहीं, ओलंपिक चैंपियन भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा आज जब प्रतिष्ठित डायमंड लीग के फाइनल उतरेंगे तो उनका लक्ष्य एक और इतिहास बनाना होगा। साथ ही टेक कंपनी Apple ने इस साल के अपने सबसे बड़े इवेंट में iPhone 14 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस इवेंट को एपल ने ‘Far Out' नाम दिया था जिसे लेकर उम्मीद की जा रही थी कि नए आईफोन के साथ टेलीफोटो या जूम लेंस मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...