फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें: श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ मंदिर के कपाट, जोधपुर में लगे कर्फ्यू में आठ घंटे की ढील, पढ़ें देश-दुनिया की खास खबरें

Sun, 08 May 2022 06:35 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ग्रीष्मकाल के लिए बदरीनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह ब्रह्म मुहूर्त में छह बजे के बाद खोल दिए गए। अगले छह महीने श्रद्धालु मंदिर में भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर सकेंगे। वहीं, जोधपुर में लगे कर्फ्यू में प्रशासन ने आज सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक आठ घंटे की ढील दी है। साथ ही भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने राहत दी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ मंदिर के कपाट
ग्रीष्मकाल के लिए बदरीनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह ब्रह्म मुहूर्त में छह बजे के बाद खोल दिए गए। अब अगले छह महीने श्रद्धालु मंदिर में भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर सकेंगे। इस पावन मौका का साक्षी बनने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु बदरीनाथ पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
जोधपुर में आज सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कर्फ्यू में ढील
जोधपुर में लगे कर्फ्यू में प्रशासन ने आज सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक की ढील दी है। इस दौरान लोग अपने जरूरी काम निपटा सकते हैं। इससे पहले शनिवार को भी प्रशासन ने चार घंटे की छूट दी थी। बताया जा रहा है कि रविवार को कर्फ्यू में ढील के दौरान हालात सामान्य रहे तो इसे हटाया भी जा सकता है।  पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
तजिंदर बग्गा और अरविंद केजरीवाल। - फोटो : Amar Ujala

देर रात हुई सुनवाई में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से तजिंदर को राहत
भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने राहत दे दी है। मोहाली कोर्ट के अरेस्ट वारंट के खिलाफ हुई इस सुनवाई में अदालत ने अगली सुनवाई तक बग्गा की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। जस्टिस अनूप चितकारा ने देर रात अपने आवास पर बग्गा की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। हाईकोर्ट आदेश पर बग्गा के वकील चेतन मित्तल ने कहा कि 10 मई तक कोई कठोर कदम न उठाने की बात अदालत ने कही है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
POK - फोटो : सोशल मीडिया

विस्थापितों को एकजुट करने की आरएसएस की कोशिश
पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) को वापस लेने के लिए आज जम्मू से आवाज उठेगी। संसद में पारित प्रस्ताव का हवाला देकर विस्थापितों को एकजुट करने की कोशिश होगी। पड़ोसी मुल्क की कायराना हरकत की भी विस्थापितों को याद दिलाई जाएगी। उनकी ओर से सहे गए दुख-दर्द को लोगों के साथ साझा किया जाएगा। यह सब संघ परिवार की ओर से आज जम्मू में आयोजित पुण्यभूमि स्मरण सभा कार्यक्रम में होगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
परेड के दौरान रूसी महिला सैन्य कर्मी। - फोटो : ANI

रूस ने विजय दिवस की रिहर्सल परेड में दिखाई ताकत
रूस ने पश्चिमी देशों को सख्त चेतावनी देते हुए अपनी बहुचर्चित थर्मोन्यूक्लियर मिसाइलों को रेड स्क्वायर पर घुमाकर प्रदर्शित किया। इसे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का पश्चिमी देशों को कड़ा संदेश माना जा रहा है। रूस में विजय दिवस परेड की तैयारी चल रही है तो यूक्रेन में उसकी सेना के ताबड़तोड़ हमले जारी हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि आरएस-24 मिसाइल एक साथ 10 आयुध ले जाने में सक्षम हैं। शनिवार को परेड के पूर्वाभ्यास के दौरान 16 पहियों वाले वाहन पर निकाली गई धर्मोन्यूक्लियर मिसाइल का लोगों ने जमकर स्वागत किया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : अमर उजाला

कोलकाता को 75 रन से हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची लखनऊ
आईपीएल 2022 के 53वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 75 रन से हरा दिया है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट पर 176 रन का स्कोर बनाया। जवाब में कोलकाता की टीम 14.3 ओवर में 101 रन पर सिमट गई। पढ़ें पूरी खबर...

पीएम मोदी ने की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की समीक्षा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार 7 मई, 2022 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के क्रियाण्वयन की समीक्षा की। इस दौरान पीएम मोदी ने स्कूली छात्रों पर तकनीक की ओवर-एक्सपोजर से बचने के लिए शिक्षा के हाईब्रिड मॉडल पर जोर दिया। हाईब्रिड मॉडल वह व्यवस्था होती है जिसमें छात्रों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही रूप में शिक्षा प्रदान की जा सकती है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 12
DA - फोटो : Amar Ujala
केंद्रीय कर्मियों के डीए में हो सकती है तीन-चार फीसदी की बढ़ोतरी
केंद्र सरकार के 47 लाख कर्मचारियों के 'डीए' यानी महंगाई भत्ते में जुलाई माह के दौरान तीन से चार फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। इसका फायदा 68 लाख पेंशनभोगियों को भी महंगाई राहत 'डीआर' के तौर पर मिलेगा। गत मार्च में अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 'एआईसीपीआई' में एक फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है।   पढ़ें पूरी खबर

10 of 12
Shukrayaan - फोटो : Amar Ujala

2024 में सबसे गर्म ग्रह शुक्र पर इसरो भेजेगा यान
अंतरिक्ष में शोध के मामले में भारत ने एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। चंद्रयान और मंगलयान की सफलता के बाद भारत ने मिशन 'शुक्रयान' पर काम करना शुरू कर दिया है।  शुक्र यानी वीनस सबसे गर्म ग्रह है। यह पृथ्वी के सबसे करीब भी है। दिसंबर 2024 में इसे लॉन्च किया जा सकता है। बीते बुधवार को ही इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) के चेयरमैन एस. सोमनाथ ने इसका एलान किया है। पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
श्रीलंका संकट - फोटो : ANI
श्रीलंका में गहराता संकट
आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका में राजपक्षे सरकार के खिलाफ जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच सांसद रंजीत सियामबालापिताया ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। हाल ही में सांसद रंजीत सियामबालापिताया को श्रीलंकाई संसद के डिप्टी स्पीकर पद के लिए चुना गया था। कोलंबो पेज की रिपोर्ट के मुताबिक, सांसद रंजीत सियामबालापिताया ने श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को सूचित किया कि वह जल्द से जल्द डिप्टी स्पीकर के पद से इस्तीफा देंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

12 of 12
हैप्पी मदर्स डे 2022 - फोटो : amar ujala
मदर्स डे आज, इन प्यार भरे संदेशों से मां को बताएं दिल की बात
इस साल 8 मई 2022 यानी आज मदर्स डे मनाया जा रहा है। मदर्स डे मां के प्यार और मातृत्व को समर्पित खास दिन होता है, जिसे दुनिया के कई देश अपने अपने तरीके से मनाते हैं। मदर्स डे मई महीने के दूसरे रविवार के दिन मनाया जाता है। भारत हो या अन्य कोई देश, हर कोई मां के निस्वार्थ प्रेम और लगाव को अच्छे से समझता है। मां तो हर रोज किसी न किसी तरह के अपना प्यार दिखा देती है लेकिन मदर्स डे वह खास दिन होता है, जब बच्चे मां के प्रति अपने प्यार को महसूस कराने के लिए उनके लिए कुछ खास करते हैं। पढ़ें पूरी खबर....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें