फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mothers Day: जब गर्व के साथ मां के नाम की जर्सी पहनकर खेलने उतरे थे टीम इंडिया के खिलाड़ी, मैदान पर बना था इतिहास

Sun, 08 May 2022 04:37 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भारतीय खिलाड़ियों की जर्सी का रंग तो नीला ही था, लेकिन जर्सी के पीछे खिलाड़ियों के नाम की बजाय खिलाड़ी की मां का नाम लिखा था। दिन कोई और था, तारीख कोई और थी, लेकिन उद्देश्य सिर्फ एक था- दुनिया को मां की अहमियत बताना।
विज्ञापन
1 of 5
कोहली, धोनी और रहाणे मां के नाम की जर्सी पहने हुए - फोटो : सोशल मीडिया
मई महीने के दूसरे रविवार को 'मदर्स डे' के रूप में मनाया जाता है। आज यानी आठ तारीख को मई का दूसरा रविवार है और पूरी दुनिया 'मदर्स डे' मना रही है। हर एक के जीवन में मां का क्या महत्व है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। ऐसा कहा जाता है कि भगवान हर किसी के साथ नहीं रह सकता इसलिए उसने मां को बनाया। एक्टर्स से लेकर प्लेयर्स तक हर किसी के जीवन में मां की काफी अहमियत रही है। 

खास तौर पर खिलाड़ी कई बार इसका जिक्र भी कर चुके हैं। ऐसे में हर किसी के जीवन में मां के योगदान को दर्शाने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने एकबार मां के नाम की जर्सी पहनी थी और मैच खेलने के लिए उतर गए थे। वो दिन आज भी क्रिकेट के ऐतिहासिक पन्नों में दर्ज है, क्योंकि ऐसा क्रिकेट की दुनिया में पहली और आखिरी बार हुआ था।
विज्ञापन

2 of 5
टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने जर्सी के पीछे मां का नाम लिखवाया था - फोटो : सोशल मीडिया


यह घटना साल 2016 के 29 अक्तूबर की है। तब न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आई थी। टेस्ट सीरीज 3-0 से जीतने के बाद भारतीय टीम महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलने मैदान में उतरी थी। शुरुआती दो मैचों में भारत ने दो और न्यूजीलैंड ने दो मैच जीते। आखिरी मैच विशाखापट्टनम में खेला जाना था।

इस वनडे में सबकुछ नॉर्मल था, लेकिन खिलाड़ियों का अंदाज बदला हुआ था। खिलाड़ियों की जर्सी का रंग तो नीला ही था, लेकिन जर्सी के पीछे खिलाड़ियों के नाम की बजाय खिलाड़ी की मां का नाम लिखा था। दिन कोई और था, तारीख कोई और थी, लेकिन उद्देश्य सिर्फ एक था- दुनिया को मां की अहमियत बताना।

विज्ञापन

3 of 5
भारतीय खिलाड़ियों ने ऐसा 2016 में किया था - फोटो : सोशल मीडिया
यह पहली बार था कि जब किसी टीम के सभी खिलाड़ी गर्व के साथ मैदान पर अपनी मां के नाम की जर्सी पहन कर उतरे थे। टीम इंडिया के इस खास अंदाज ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। इसके पीछे का तर्क ये था कि हर किसी के जीवन में मां का योगदान सबसे बड़ा होता है, तो सिर्फ पिता का नाम ही लेकर मैदान में क्यों उतरा जाए।

इसके लिए एक पूरा कैंपेन तैयार किया गया था। प्रोमो में धोनी से जब पत्रकार पूछता है कि सर आपकी टी-शर्ट पर मां का नाम लिखा है। कोई खास वजह? इस पर कैप्टन कूल कहते हैं इतने सालों से जब मैंने अपने पिता का नाम पहना हुआ था तब तो आपने कुछ नहीं पूछा।

BCCI, Indian Cricket Team, Nayi Soch, Mahendra Singh Dhoni, Virat Kohli
BCCI, Indian Cricket Team, Nayi Soch, Mahendra Singh Dhoni, Virat Kohli
रोहित शर्मा ने अपनी मां पूर्णिमा शर्मा (दाएं) और धवल कुलकर्णी ने अपनी मां प्रमिला कुलकर्णी (बाएं) के नाम की जर्सी पहनी थी। 

4 of 5
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, इस एड कैंपेन में धोनी के साथ विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे भी नजर आए थे। अपनी मां सरोज के नाम की जर्सी पहने कोहली कहते हैं- मैं आज जो भी हूं उसमें मेरी मां का भी योगदान है। मैं जितना कोहली हूं उतना ही सरोज भी हूं। वहीं, अपनी मां सुजाता के नाम की जर्सी पकड़े हुए आजिंक्य रहाणे कहते हैं- लोग कहते हैं बाप का नाम रोशन करो, लेकिन मेरे लिए मां का नाम रोशन करना भी महत्वपूर्ण है। इन तीनों के बयान ने लोगों को भावुक कर दिया था। 

टॉस के दौरान इस मुहीम के बारे में पूछे जाने पर कप्तान धोनी ने कहा था- यह काफी भावनात्मक रिश्ता है और अच्छी बात है कि इसे सार्वजनिक मंच पर दिखाया जा रहा है। हम हमेशा अपने पैतृक नाम पहनते आए हैं। मां के साथ रिश्ता काफी भावुक होता है और जो मां अपनी संतान के लिए करती है, वो बयान नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सहवाग मां के नाम की जर्सी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
धोनी ने कहा था कि इस तरह से हम लोगों को दिखा सकते हैं कि उन्होंने हमारे लिए कितना किया है। मैं पूरे भारत से आग्रह करना चाहता हूं कि वो हर दिन इस बात को याद रखें और हर दिन उन्हें सम्मान दें। ऐसा नहीं है कि इससे पिता का योगदान या महत्व कम हो जाएगा, मगर मां के योगदान को भी सामने लाने की जरूरत है।

महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर अपनी मां देवकी के नाम की जर्सी पहनी थी। कोहली 'सरोज', रहाणे 'सुजाता', रोहित शर्मा 'पूर्णिमा शर्मा', धवल कुलकर्णी 'प्रमिला कुलकर्णी' और हार्दिक पांड्या 'नलिनी' के नाम की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे थे। इतना ही नहीं मैच में कमेंट्री करने उतरे वीरेंद्र सहवाग को भी उनकी मां कृष्णा के नाम की जर्सी भेंट की गई, जिसे पहनकर उन्होंने पूरे मैच की कमेंट्री की थी। भारत ने यह मैच 190 रन से जीता था और साथ ही सीरीज भी 3-2 से अपने नाम की थी। इतना ही नहीं मदर्स डे के लिए लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने भी खास तैयारी की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें