फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: शीत सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक आज, NSA सम्मेलन की मेजबानी करेगा भारत, पढ़ें अहम खबरें

Tue, 06 Dec 2022 06:50 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जिसमें विभिन्न दलों के सदन के नेता हिस्सा लेंगे। इसमें बैठक में सदन का सुचारु रूप से कामकाज सुनिश्चित करने, सत्र के दौरान विधायी कार्यों एवं इससे जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किए जाने की संभावना है। वहीं, भारत पहली बार आज कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के एक सम्मेलन की मेजबानी करेगा। साथ ही दिल्ली एमसीडी मतदान के बाद राजनीतिक दलों की निगाहें बुधवार को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। वोटिंग प्रतिशत कम होने की वजह से कोई भी दल जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
सर्वदलीय बैठक (फाइल फोट)। - फोटो : PTI

संसद के शीत सत्र के पहले सर्वदलीय बैठक आज, विभिन्न दलों के नेता होंगे शामिल
सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जिसमें विभिन्न दलों के सदन के नेता हिस्सा लेंगे। इसमें बैठक में सदन का सुचारु रूप से कामकाज सुनिश्चित करने, सत्र के दौरान विधायी कार्यों एवं इससे जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किए जाने की संभावना है। शीतकालीन सत्र सात दिसंबर से शुरू होगा और यह 29 दिसंबर को समाप्त होगा। इस सत्र में 17 बैठकें होंगी।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
एनएसए अजीत डोभाल। - फोटो : पीटीआई

NSA Level Conclave: आज मध्य एशियाई देशों के एनएसए सम्मेलन की मेजबानी करेगा भारत
भारत पहली बार आज कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के एक सम्मेलन की मेजबानी करेगा। इस सम्मेलन में अफगानिस्तान में उभरती सुरक्षा स्थिति और उस देश से उत्पन्न होने वाले आतंकवाद के खतरे से निपटने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।     पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
AAP, BJP, Congress - फोटो : Amar Ujala

MCD 2022: एग्जिट पोल से AAP उत्साहित, BJP को परिणाम का इंतजार
मतदान के बाद राजनीतिक दलों की निगाहें बुधवार को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। वोटिंग प्रतिशत कम होने की वजह से कोई भी दल जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं है। भाजपा नेता दबी जुबान में मान रहे हैं कि कई वार्ड में आम आदमी पार्टी (आप) के पक्ष में माहौल दिख रहा था। जबकि आम आदमी पार्टी (आप) नेता मतदाताओं के घर से नहीं निकलने से चिंतित हैं।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
गोल करने के बाद जश्न मनाती ब्राजील की टीम। - फोटो : FIFA/वेबसाइट

FIFA WC: नेमार ने रोनाल्डो की बराबरी की, पेले के रिकॉर्ड से एक गोल दूर
फीफा वर्ल्ड कप के छठे राउंड ऑफ-16 मैच में ब्राजील ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हरा दिया है। इस जीत के साथ पांच बार की चैंपियन ब्राजील की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। अंतिम-आठ में ब्राजील का सामना 2018 वर्ल्ड कप की उप-विजेता क्रोएशिया से होगा।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Twitter@bjp4 india

Gujarat Elections 2022: अंतिम क्षण तक चली कद्दावर बनने की जंग
गुजरात विधानसभा चुनाव राज्य में महज सरकार बनाने की जद्दोजहद भर नहीं है, यह मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में सबसे बड़े कद के नेता के रूप में जगह बना चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को और मजबूत करने के साथ दूसरे नेताओं के लिए कद्दावर बनने की लड़ाई भी है। जी-20 की अध्यक्षता वाले वर्ष में आठ दिसंबर का जनादेश तय करेगा कि पीएम मोदी के आभामंडल को गुजरात की जनता ने और कितनी चमक दी।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
AIIMS (एम्स) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

AIIMS Cyberattack: हांगकांग की दो ई-मेल आईडी से सर्वर पर किया गया हमला
हांगकांग की दो ई-मेल आईडी से एम्स के सर्वर पर साइबर अटैक हुआ था। दोनों ई-मेल का आईपी एड्रेस पता कर लिया गया है। इसमें चीन की भूमिका सामने आ रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की इंटेलिजेंस फ्यूजन स्ट्रैट्रिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) की जांच में यह खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस इसमें गुजरात साइंस यूनिवर्सिटी की सहायता ले रही है। मामले की जानकारी मिलते ही आईएफएसओ की टीम सूरत और मुंबई रवाना हो गई है।     पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
रमेश धवाला। - फोटो : अमर उजाला

Himachal Election: हिमाचल के राजनीतिक इतिहास में एक ही बार बनी गठबंधन की सरकार
हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में सिर्फ एक बार वर्ष 1998 में ही गठबंधन की सरकार बनी थी। अधिकांश समय प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस का ही वर्चस्व रहा है। निर्दलियों की भूमिका भी 1998 के बाद अधिक असरदार नहीं रही। सोमवार शाम को एग्जिट पोल में दिखाई गई कांटे की टक्कर के आधार पर इस बार सरकार के गठन का दारोमदार निर्दलियों पर टिकता नजर आ रहा है।
पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
यूपीआई लेनदेन (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Twitter@rbi

Digital Economy: 38.3 लाख करोड़ के डिजिटल लेनदेन में UPI का सर्वाधिक 84 फीसदी हिस्सा
डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की सरकार की कोशिशों की वजह से ऑनलाइन लेनदेन में तेजी आई है। कैलेंडर वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर के दौरान देश में 38.32 लाख करोड़ रुपये के 23.06 अरब डिजिटल लेनदेन हुए। इसमें यूपीआई लेनदेन सर्वाधिक 84 फीसदी रहा।     पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
भारत का पहला गोल्ड एटीएम। - फोटो : ANI

Gold ATM: हैदराबाद में लगा दुनिया का पहला रियल टाइम गोल्ड एटीएम
अब तक लोग देश में एटीएम से सिर्फ पैसे निकालते रहे हैं। लेकिन पहली बार देश में एक ऐसा एटीएम लगा है जिससे आप सोने का सिक्का निकाल सकते हैं। पैसे निकालने वाले सामान्य एटीएम की तरह दिखने वाला यह एटीएम तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में लगाया गया है।     पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
ई-वीजा। - फोटो : सोशल मीडिया

UK Visa: ब्रिटेन से भारत आने वाले यात्रियों को ई-वीजा देने की प्रक्रिया हुई शुरू
लंदन में भारतीय उच्चायोग ने सोमवार को ब्रिटेन के यात्रियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वीजा (ई-वीजा) बहाल करने की घोषणा की। यूके में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ने कहा कि सेवा तत्काल उपलब्ध होगी। लंदन में उच्चायोग के अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए कहा कि यात्री इस सप्ताह से भारत में ई-वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
यूक्रेन संकट। - फोटो : सोशल मीडिया

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर की मिसाइलों की बौछार
रूस ने पिछले कुछेक दिनों के बाद सोमवार को यूक्रेन पर मिसाइलों की नई बौछार कर दी, जिसके बाद देश भर में लोगों को बंकरों में शरण लेना पड़ी। इस दौरान हवाई रक्षा कार्रवाई भी की गई। राजधानी कीव और पूर देश में हवाई हमलों के सायरन बजने लगे। इस बीच पूर्वी यूक्रेन में रूसी कब्जे वाले शहर अलचेवस्क में यूक्रेनी गोलाबारी के बाद नौ लोग मारे गए। देश भर में बिजली आपूर्ति को बाधित करने के लिए इस हमले को अंजाम दिया गया।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें