बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना द्विपक्षीय रिश्ते को मजबूती देने के मकसद से चार दिवसीय दौरे पर आज भारत पहुंच रही हैं। इस दौरान दोनों देशों का मुख्य फोकस संपर्क, ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा के साथ ही कारोबार और निवेश के अवसरों पर रहेगा। वहीं, राजग से नाता तोड़ने के बाद भाजपा मुक्त भारत का आह्वान कर नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय राजनीति में हाथ आजमाने का स्पष्ट संदेश दे दिया है। इस कड़ी में आज से उनका तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। साथ ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज अपनी पांच दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना होंगे। वह मंगोलिया और जापान की यात्रा करेंगे। जानकारी के मुताबिक, उनकी इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के साथ भारत के रक्षा और सुरक्षा संबंधों का विस्तार करना है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...