भारत और पाकिस्ता के बीच एशिया कप का सुपर-4 मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। दोनों टीमें दूसरी बार इस टूर्नामेंट में आमने-सामने है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का सुपर-4 मुकाबला दुबई में खेला जा गया। इस मैच में पाकिस्तानी टीम ने पांच विकेट से जीत हासिल की। दोनों टीमें दूसरी बार इस टूर्नामेंट में आमने-सामने हुईं। तब टीम इंडिया पांच विकेट से ही जीती थी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 181 रन बनाए। विराट कोहली ने 44 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मोहम्मद रिजवान ने 51 गेंदों में 71 रन की पारी खेली। उसके कप्तान बाबर आजम सिर्फ 14 रन ही बना सके। इस मैच के रोमांच को फोटो में देखिए...
विज्ञापन
2 of 11
सकलैन मुश्ताक और राहुल द्रविड़
- फोटो : सोशल मीडिया
राहुल द्रविड़ पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के कोच बने थे। वहीं, सकलैन मुश्ताक टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार पाकिस्तान के कोच बने थे। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 11
बाबर आजम और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। चोटिल शहनवाज दहानी नहीं खेल रहे। उनकी जगह मोहम्मद हसनैन को मौका दिया गया है। वहीं, भारतीय टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। रवींद्र जडेजा एशिया कप से बाहर हो चुके हैं। दिनेश कार्तिक को बाहर किया गया है और आवेश खान भी यह मैच नहीं खेल रहे। इन तीनों की जगह ऑलराउंडर दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या और रवि बिश्नोई को मौका दिया गया है।
4 of 11
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली पर आज सबकी नजरें हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप दौर में महत्वपूर्ण 35 रन बनाए थे। उसके बाद हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ नाबाद 59 रनों की पारी खेली थी। कोहली पाकिस्तान के खिलाफ एक बार फिर ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहेंगे।
विज्ञापन
5 of 11
रोहित शर्मा और केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के ओपनर रोहित शर्मा और केएल राहुल ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। रोहित शर्मा अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। वह 16 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मोहम्मद नवाज ने आउट किया। रोहित का कैच लेने के प्रयास में फखर जमान और खुशदिल शाह टकरा गए। फखर चोटिल होने-होने से बाल-बाल बच गए। खुशदिल ने आखिरकार यह कैच ले लिया।
विज्ञापन
6 of 11
शादाब खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शादाब खान ने पाकिस्तान को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने सातवें ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल को आउट कर दिया। राहुल 20 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हुए। ऐसा लग रहा था कि राहुल आज बड़ी खेलेंगे, लेकिन वह एक खराब शॉट खेलकर आउट हो गए।
विज्ञापन
7 of 11
मोहम्मद रिजवान
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान मैच के दौरान चोटिल हो गए। उनके मांसपेशियों में खिंचाव आई है। रिजवान मैदान पर लेटे हुए दिखाई दिए। इसके बावजूद वह विकेटकीपिंग से नहीं हटे हैं। वह चोटिल होने के बावजूद कीपिंग कर रहे हैं।
8 of 11
विराट कोहली रन आउट हो गए
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली ने टूर्नामेंट में अपना लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों पर अपना अर्धशतक लगाया। विराट का टी20 में यह 32वां अर्धशतक है।
9 of 11
रवि बिश्नोई
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान को चौथे ओवर में 22 के स्कोर पर पहला झटका लगा। एशिया कप में पहला मैच खेल रहे रवि बिश्नोई ने अपने पहले ओवर में दुनिया के नंबर एक टी-20 बल्लेबाज और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। बाबर 10 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। बाबर ने भारत के खिलाफ पिछले मैच में 10 रन बनाए थे।
10 of 11
रोहित शर्मा और युजवेंद्र चहल
- फोटो : सोशल मीडिया
नौवें ओवर में 63 के स्कोर पर पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा। युजवेंद्र चहल ने फखर जमान को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। फखर 18 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए।
मोहम्मद नवाज और मोहम्मद रिजवान
- फोटो : सोशल मीडिया
मोहम्मद नवाज और मोहम्मद रिजवान ने तीसरे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की। यहीं से मैच पाकिस्तान के पक्ष में झुक गया। 16वें ओवर में 136 के स्कोर पर पाकिस्तान को तीसरा झटका लगा। भुवनेश्वर कुमार ने आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे मोहम्मद नवाज को दीपक हुड्डा के हाथों कैच कराया। नवाज ने 20 गेंदों में 42 रन की आक्रामक पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए। 17वें ओवर में पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा। हार्दिक पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे मोहम्मद रिजवान को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। रिजवान ने 51 गेंदों में 71 रन की बेहतरीन पारी खेली। अपनी पारी में रिजवान ने छह चौके और दो छक्के लगाए। इन दोनों के आउट होने के बाद खुशदिन शाह, आसिफ अली और इफ्तिखार अहमद ने मैच को समाप्त किया।