फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: शेख हसीना आज से भारत दौरे पर, नीतीश कुमार का तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास, पढ़ें अहम खबरें

Mon, 05 Sep 2022 06:45 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना द्विपक्षीय रिश्ते को मजबूती देने के मकसद से चार दिवसीय दौरे पर आज भारत पहुंच रही हैं। इस दौरान दोनों देशों का मुख्य फोकस संपर्क, ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा के साथ ही कारोबार और निवेश के अवसरों पर रहेगा। वहीं, राजग से नाता तोड़ने के बाद भाजपा मुक्त भारत का आह्वान कर नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय राजनीति में हाथ आजमाने का स्पष्ट संदेश दे दिया है। इस कड़ी में आज से उनका तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। साथ ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज अपनी पांच दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना होंगे। वह मंगोलिया और जापान की यात्रा करेंगे। जानकारी के मुताबिक, उनकी इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के साथ भारत के रक्षा और सुरक्षा संबंधों का विस्तार करना है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
Sheikh Hasina India Visit - फोटो : सोशल मीडिया

शेख हसीना चार दिवसीय दौरे पर आज भारत पहुंचेंगी
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना द्विपक्षीय रिश्ते को मजबूती देने के मकसद से चार दिवसीय दौरे पर आज भारत पहुंच रही हैं। इस दौरान दोनों देशों का मुख्य फोकस संपर्क, ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा के साथ ही कारोबार और निवेश के अवसरों पर रहेगा। हसीना अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगी। साथ ही वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े मुद्दों पर वार्ता करेंगी। दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच वार्ता के दौरान लंबित और नियमित द्विपक्षीय मुद्दों के अलावा दक्षिण एशिया में रक्षा सहयोग और स्थिरता के मुद्दे पर सबसे अधिक जोर रहेगा।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
KCR and Nitish kumar - फोटो : Twitter

विपक्षी एकता बनाने निकले नीतीश पहले समाजवादी कुनबे को साधेंगे
राजग से नाता तोड़ने के बाद भाजपा मुक्त भारत का आह्वान कर नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय राजनीति में हाथ आजमाने का स्पष्ट संदेश दे दिया है। खुद के नेतृत्व में विपक्षी दलों को भाजपा के खिलाफ एकजुट करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री सबसे पहले समाजवादी कुनबे को साधना चाहते हैं। उसके बाद क्षेत्रीय दलों को साधेंगे। इस कड़ी में आज से उनका तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।    पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : Social Media

आज से पांच दिवसीय विदेश यात्रा पर जाएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज अपनी पांच दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना होंगे। वह मंगोलिया और जापान की यात्रा करेंगे। जानकारी के मुताबिक, उनकी इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के साथ भारत के रक्षा और सुरक्षा संबंधों का विस्तार करना है। जापान में राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने जापानी समकक्षों के साथ ‘टू प्लस टू’ प्रारूप में विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय संवाद करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
विजय माल्या - फोटो : सोशल मीडिया

विजय माल्या के खिलाफ अवमानना मामले में सजा पर आज हो सकता है फैसला
सुप्रीम कोर्ट आज भगोड़े कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ अवमानना के मामले में सजा पर फैसला सुना सकता है। माल्या को किंगफिशर एयरलाइंस से जुड़े 9,000 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक ऋण चूक मामले में अवमानना का दोषी पाया गया है। जस्टिस यूयू ललित और जस्टिस एस रवींद्र भट की पीठ ने 10 मार्च 2022 को माल्या के खिलाफ अवमानना मामले में सजा पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था और कहा था कि उनके खिलाफ कार्यवाही गतिरोध पर है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू। - फोटो : ANI

भारत-अमेरिका के बीच वार्ता आज से
भारत और अमेरिका के बीच समुद्री सुरक्षा को लेकर 2+2 अंतरसत्रीय वार्ता आज नई दिल्ली में शुरू होगी। पांच से आठ सितंबर तक चलने वाली इस बातचीत में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू के नेतृत्व में आज दिल्ली पहुंचेगा। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि बातचीत का मकसद दोनों देशों के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को गहरा करना है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
शिक्षक दिवस 2022: 5 सितंबर को क्यों मनाया जाता है टीचर्स डे - फोटो : Amar Ujala

Teacher's Day 2022: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस और क्या है इसका इतिहास? 
हर एक दिन का अपना कुछ महत्व होता है और हर दिन के पीछे एक इतिहास छुपा होता है। ठीक ऐसे ही पांच सितंबर का दिन भी हर एक छात्रों और शिक्षकों के लिए खासा महत्व रखता है। दरअसल, हर किसी के आगे बढ़ने में, जीवन को सफल बनाने में गुरु का हाथ होता है। शिक्षक अपने छात्रों को सही राह दिखाता है, सही ज्ञान देता है और मार्गदर्शन भी करता है। इसलिए बच्चों के जीवन में शिक्षकों का खास महत्व होता है। ऐसे में हर साल 5 सितंबर के दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन स्कूलों में बच्चे शिक्षकों की भूमिका निभाकर स्कूल का संचालन करते हैं।   पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

दिल की बीमारी का 10 साल पहले ही चल जाएगा पता
यदि भविष्य में होने वाली दिल की बीमारी का पहले ही पता चल जाए तो उपचार में मदद मिल सकती है। जल्द ही ऐसा संभव हो सकता है। दरअसल, गुजरात के गांधीनगर के शोधार्थी एक ऐसी गैर प्रयोगशाला आधारित जांच प्रक्रिया पर काम कर रहे हैं, जो 10 वर्ष पूर्व ही दिल की बीमारी के जोखिम का पता लगा सकेगी। इसके लिए एक गैर प्रयोगशाला आधारित स्क्रीनिंग टूल तैयार किया जा रहा है। पहले चरण में इसके परिणाम 85 फीसदी सटीक मिले हैं।   पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI

दिल्ली के तकनीकी विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए पंजीकरण आज से शुरू
दिल्ली के तकनीकी विश्वविद्यालयों में दाखिले की दौड़ आज से शुरू हो जाएगी। इस बार बीते वर्ष के मुकाबले 177 अतिरिक्त सीटों पर दाखिला मिलेगा। कुल 6549 सीटों के लिए दाखिला प्रक्रिया चलेगी। इसे लेकर नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (एनएसयूटी) ने सभी तैयारी कर ली है। दाखिले के लिए छात्रों को ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग (जैक) दिल्ली के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 सितंबर है।   पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
ED - फोटो : फाइल फोटो

ईडी निदेशक के कार्यकाल विस्तार पर सुनवाई आज
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक संजय मिश्रा के कार्यकाल के विस्तार को चुनौती देने वाली आठ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। इन याचिकाओं में कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला और तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा की याचिकाएं भी हैं। याचिकाओं में पांच साल तक विस्तार संबंधी संशोधन को भी चुनौती दी गई है।   पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
ऑनलाइन शॉपिंग। - फोटो : सोशल मीडिया

ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी से मिलेगी सुरक्षा
आरबीआई एक अक्तूबर, 2022 से कार्ड टोकनाइजेशन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। इसके लागू होने पर मर्चेंट, पेमेंट एग्रीगेटर और पेमेंट गेटवे आपके डेबिट-क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स अपने पास नहीं रख पाएंगे। आपको ऑनलाइन लेनदेन के लिए हर बार कार्ड की डिटेल्स देनी होगी। इससे आपके कार्ड की डिटेल्स सुरक्षित रहेगी।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला

एशिया कप में 2014 के बाद पहली बार पाकिस्तान से हारा भारत
सुपर-4 के मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को एक गेंद रहते पांच विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 181 रन बनाए। विराट कोहली ने 44 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें