फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: कांग्रेस का ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली, जम्मू में आजाद का शक्ति प्रदर्शन, पढ़ें अहम खबरें

Sun, 04 Sep 2022 06:52 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कांग्रेस आज दिल्ली के रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ ‘मंहगाई पर हल्ला बोल’ रैली आयोजित करेगी। इसमें बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में वृद्धि पर भी सरकार को घेरा जाएगा। वहीं, ऑल इंडिया कांग्रेस समिति में पचास वर्ष सेवाएं देने के बाद आज जम्मू से पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद अपने नए राजनीतिक करियर की शुरुआत कर रहे हैं। यहां सैनिक फार्म, सैनिक कॉलोनी में एक जनसभा में आजाद का शक्ति प्रदर्शन अग्निपरीक्षा की तरह होगा। साथ ही झारखंड के मुख्यमंत्री के विधायक के रूप में बने रहने को लेकर जारी भ्रम के बीच हेमंत सोरेन सोमवार को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान विश्वास मत प्राप्त करने के लिए प्रस्ताव रखेंगे। भाजपा ने सदन में अपनी रणनीति तैयार करने के लिए आज विधायक दल की बैठक बुलाई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
राहुल गांधी - फोटो : PTI
कांग्रेस का रामलीला मैदान में ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली आज
कांग्रेस आज दिल्ली के रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ ‘मंहगाई पर हल्ला बोल’ रैली आयोजित करेगी। इसमें बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में वृद्धि पर भी सरकार को घेरा जाएगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेता रैली को संबोधित करेंगे। इसमें देश के अन्य हिस्सों के अलावा दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे।    पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 12
जम्मू में गुलाम नबी आजाद की जनसभा की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला

जम्मू में आजाद का शक्ति प्रदर्शन आज
ऑल इंडिया कांग्रेस समिति में पचास वर्ष सेवाएं देने के बाद आज जम्मू से पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद अपने नए राजनीतिक करियर की शुरुआत कर रहे हैं। यहां सैनिक फार्म, सैनिक कॉलोनी में एक जनसभा में आजाद का शक्ति प्रदर्शन अग्निपरीक्षा की तरह होगा। इसमें लोगों की भीड़ जुटाकर क्षेत्रीय और राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को अपनी मजबूती का संदेश देने की कोशिश की जाएगी। इस दौरान आजाद द्वारा नई राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक पार्टी की घोषणा करना संभव है। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अपने गृह स्थल जम्मू में आजाद पहली बार किसी जनसभा में पहुंच रहे हैं।    पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
सीएम हेमंत सोरेन - फोटो : Social media

राजनीतिक संकट के बीच कल सोरेन सरकार हासिल करेगी विश्वास मत
झारखंड के मुख्यमंत्री के विधायक के रूप में बने रहने को लेकर जारी भ्रम के बीच हेमंत सोरेन सोमवार को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान विश्वास मत प्राप्त करने के लिए प्रस्ताव रखेंगे। विधानसभा सचिवालय द्वारा विधायकों को भेजे गए पत्र के अनुसार, मुख्यमंत्री ने बहुमत साबित करने के लिए विश्वास मत प्रस्ताव लाने की इच्छा जाहिर की है। वहीं,  विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सदन में अपनी रणनीति तैयार करने के लिए रविवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social media

देशभर से 19 अध्यापक सीबीएसई शिक्षक पुरस्कार के लिए चुने गए
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सत्र 2021-22 के लिए देशभर से 19 अध्यापकों को सीबीएसई शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किया है। इनमें से सबसे अधिक आठ शिक्षक दिल्ली के अलग-अलग स्कूलों से हैं। बोर्ड ने इन सभी शिक्षकों के नामों की घोषणा कर दी है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले इन शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। बोर्ड ने सम्मान समारोह कार्यक्रम की तिथि की घोषणा नहीं की है।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Pixabay

कोरोना के बाद हर आयु वर्ग में बढ़ रहा है मनोरोग, आज एम्स में मनोचिकित्सक करेंगे मंथन
कोरोना महामारी के बाद हर आयु वर्ग के लोगों में मनोरोग की समस्या बढ़ रही है। ज्यादातर मरीज खुद को मनोरोग की जगह अन्य बीमारी से पीड़ित मानकर दूसरे विभागों में भटकते रहते हैं। इस वजह से कई बार समस्या और गंभीर हो जाती है। मनोरोग समेत अन्य समस्याओं पर चर्चा के लिए आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में दुनिया भर के मनो चिकित्सक जुटेंगे और इन समस्याओं पर गहन मंथन करेंगे।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आज रामपुर को 72 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रामपुर जा रहे हैं। वह यहां लगभग लगभग तीन घंटे पांच मिनट तक रुकेंगे। इस दौरान वह फिजिकल कॉलेज के मैदान पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के दौरान लगभग 72 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।    पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
Sonali Phogat - फोटो : Social Media

CBI जांच के लिए हाईकोर्ट जाएगा सोनाली फोगाट का परिवार
भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत मामले में सीबीआई जांच को लेकर अब परिवार हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। परिवार की तरफ से मंगलवार को हाईकोर्ट में रिट दायर की जाएगी। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को भी इस बारे में पत्र लिखा गया है। इस बारे में सोनाली फोगाट के भांजे विकास ने जानकारी दी है। दूसरी ओर परिवार के लोगों का कहना है कि गोवा पुलिस अपना समय व्यतीत कर रही है। प्रदेश सरकार भी सीबीआई जांच को लेकर चिंतित नहीं है। सीएम से दोबारा मिलने को लेकर समय मांगा गया है।
पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
बरसाना में राधारानी के जन्मोत्सव की धूम - फोटो : अमर उजाला

राधारानी के जन्मोत्सव पर झूमा बरसाना
मथुरा के बरसाना में ब्रह्मांचल पर्वत पर शनिवार को राधारानी के भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। अष्टमी की भोर में गोस्वामी समाज के लोग मंदिर परिसर में प्रवेश कर गए। लाडली जी के अवतरित होने से पूर्व उनकी जन्म की बधाई गान शुरू कर दिया। यह बधाई गायन जन्म तक चला। मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर गए गोस्वामीजनों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बृषभान नंदनी के मूल शांत किए।   पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
दलाई लामा - फोटो : ट्विटर

पांच दशक बाद सुलझा कारगिल में गोंपा भूमि विवाद
लद्दाख के बौद्ध बहुल लेह और मुस्लिम बहुल कारगिल जिलों के बीच पांच दशक से तनाव की वजह रहे गोंपा भूमि विवाद को दोनों समुदायों ने सुलझा लिया है। वर्ष 1969 में सरकारी आदेश के तहत लद्दाख बुद्धिस्ट एसोसिएशन को आवंटित जमीन पर अब आम सहमति से गोपा (बौद्ध मठ) का निर्माण किया जाएगा। 53 वर्ष पुराने इस विवाद को कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (केडीए) और लद्दाख बुद्धिस्ट एसोसिएशन (एलबीए) ने शनिवार को सुलझा लिया।    पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
जेम्स वेब टेलिस्कोप से ली गईं तस्वीरें। - फोटो : अमर उजाला

जेम्स वेब टेलिस्कोप ने पहली बार कैद की हमारे सौर मंडल के बाहर के ग्रह की तस्वीरें
जेम्स वेब टेलिस्कोप से पहली बार हमारे सौर मंडल के बाहर के किसी ग्रह की ली गई तस्वीरें जारी की गई हैं। इन्हें एक्सोप्लानेट कहा जाता है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने दावा किया है कि हमारी दुनिया के बाहर की ये तस्वीरें हमें पूरे खगोल विज्ञान क्षेत्र में आ रहे बदलावों को बताती हैं।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
रूस ने एक बार फिर से यूक्रेन में बरसाए बम। - फोटो : Social media

एटमी खतरे की आशंका, ऊर्जा-युद्ध तेज
संयुक्त राष्ट्र के निरीक्षकों ने यूक्रेन सीमा पर जपोरिझिया परमाणु संयंत्र से एटमी आपदा को रोकने की अपील की है। इस बीच, यूक्रेन युद्ध में रूस का पश्चिमी देशों से ऊर्जा युद्ध तेज हो गया है। मॉस्को ने शनिवार को जर्मनी के लिए अपनी गैस पाइपलाइन बंद रखी और तेल निर्यात पर भी मूल्य वृद्धि की धमकी दी है।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें