फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आज, सीएम सोरेन को ईडी के सामने होना है पेश, पढ़ें अहम खबरें

Thu, 03 Nov 2022 07:11 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज मतदान होगा। इस चुनाव में सांकेतिक मुकाबला भाजपा और क्षेत्रीय दलों के बीच है। मतगणना छह नवंबर को होगी। बिहार की मोकामा और गोपालगंज, हरियाणा की आदमपुर, तेलंगाना की मनुगोड़ा, यूपी की गोला गोकर्णनाथ, ओडिशा की धामनगर और महाराष्ट्र की अंधेरी (पूर्व) सीट पर उपचुनाव होने हैं। वहीं, ईडी ने झारखंड में कथित अवैध खनन से जुड़े धनशोधन के एक मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आज पूछताछ के लिए समन जारी किया है। 47 वर्षीय सोरेन से पूर्वाह्न 11 बजे रांची में ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में उसके समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। साथ ही केजरीवाल सरकार की कैबिनेट में आज एक नया चेहरा शामिल होगा। पटेल नगर से आप विधायक राजकुमार आनंद सुबह राजनिवास पर मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके बाद दिल्ली सचिवालय में मंत्री के तौर पर कार्यभार संभालेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
बिहार में मोकामा विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनावी ड्यूटी पर जाते सुरक्षाकर्मी। - फोटो : ANI

छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आज
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान होगा । इस चुनाव में सांकेतिक मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) और क्षेत्रीय दलों के बीच है। मतगणना छह नवंबर को होगी। बिहार की मोकामा और गोपालगंज, हरियाणा की आदमपुर, तेलंगाना की मनुगोड़ा, यूपी की गोला गोकर्णनाथ, ओडिशा की धामनगर और महाराष्ट्र की अंधेरी (पूर्व) सीट पर उपचुनाव होने हैं।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। - फोटो : social media

राजनीतिक संकट के बीच सीएम हेमंत सोरेन की आज ईडी के सामने पेशी
ईडी ने झारखंड में कथित अवैध खनन से जुड़े धनशोधन के एक मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आज पूछताछ के लिए समन जारी किया है। 47 वर्षीय सोरेन से पूर्वाह्न 11 बजे रांची में ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में उसके समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत सोरेन से पूछताछ के साथ ही उनका बयान दर्ज करना चाहती है। हालांकि सोरेन के ईडी के सामने पेश होने की संभावना कम है क्योंकि उनका रायपुर में एक आदिवासी नृत्य समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम है।  पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
राजकुमार आनंद। - फोटो : अमर उजाला

Delhi cabinet : राजकुमार आनंद आज संभालेंगे मंत्री पद का कार्यभार
केजरीवाल सरकार की कैबिनेट में आज एक नया चेहरा शामिल होगा। पटेल नगर से आप विधायक राजकुमार आनंद सुबह राजनिवास पर मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके बाद दिल्ली सचिवालय में मंत्री के तौर पर कार्यभार संभालेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से राजकुमार आनंद को मंत्री बनाने के प्रस्ताव को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिलने के बाद उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी जा रही है।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
ममता बनर्जी। - फोटो : अमर उजाला

ममता बनर्जी ने कहा- भाजपा को सीएए लागू नहीं करने देंगे
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम(सीएए) का मुद्दा उठाया। ममता बनर्जी ने कहा कि सीएए के संभावित क्रियान्वयन के लिए केंद्र की आलोचना करते हुए दावा किया कि गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा इस मुद्दे को उठा रही है। चेन्नई के लिए रवाना होने से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर बनर्जी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि सीएए को लेकर भाजपा राजनीति कर रही है।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

खम्मम जिले में एक माता-पिता ने शराबी और बेरोजगार बेटे की हत्या के लिए दी सुपारी
तेलंगाना के खम्मम जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक माता-पिता ने अपने इकलौते बेटे को मारने के लिए कथित तौर पर हत्यारों को सुपारी दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी दंपती एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी है। वे अपने शराबी और बेरोजगार बेटे के नियमित उत्पीड़न से तंग आ गए थे, इसलिए उन्होंने कथित तौर पर एक कॉन्ट्रैक्ट किलर को किया हायर और आठ लाख रुपये में अपने बेटे की हत्या की सुपारी दे डाली।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
विदेश मंत्री एस जयशंकर। - फोटो : ANI

विदेश मंत्री जयशंकर बोले- यूक्रेन संघर्ष के बीच हथियारों की होड़ से काफी बदल गई है दुनिया
रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष की वजह से दुनिया काफी हद तक बदल गई है। यूक्रेन संघर्ष ने ही नाटकीय रूप से राजनीतिक कार्यक्षेत्र का दायरा बढ़ा दिया है, इसके दबाव में व्यापार, ऋण और यहां तक कि पर्यटन को भी हथियार बनाया जा रहा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को यह बातें कहीं।    पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन। - फोटो : Twitter : @POTUS/Video Grab

राष्ट्रपति जो बाइडन बोले- अमेरिकी लोकतंत्र पर हमले हो रहे
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा करने वालों और राजनीतिक हिंसा फैलाने वालों को चेताया है। व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिकी लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने नाम लिए बगैर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इन हमलों का जिम्मेदार ठहराया।   पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
Elon Musk - फोटो : ANI

एलन मस्क बोले- ट्विटर इंटरनेट पर सबसे दिलचस्प प्लेटफॉर्म
ट्विटर पर 'ब्लू टिक' के लिए मासिक शुल्क लेने की योजना की घोषणा करने के एक दिन बाद माइक्रोब्लॉगिंग साइट के नए मालिक एलन मस्क ने कहा कि इंटरनेट पर ट्विटर सबसे दिलचस्प प्लेटफॉर्म है और यहां आपको वह मिलता है जिसके लिए आप भुगतान करते हैं। मस्क ने बुधवार को ट्वीट किया, "ट्विटर इंटरनेट पर सबसे दिलचस्प जगह है। इसलिए आप अभी इस ट्वीट को पढ़ रहे हैं।"
पढ़ें पूरी खबर...

 

10 of 12
व्लादिमीर पुतिन। - फोटो : एएनआई

अनाज सौदे पर लौटा रूस, व्हाइट हाउस का दावा- मॉस्को को हथियार दे रहा उत्तर कोरिया
रूस ने काला सागर के रास्ते से अनाज के नौवहन के करार को फिर से शुरू करने की घोषणा की है। तुर्की ने इसका दावा किया है। इस बीच अमेरिका ने उत्तर कोरिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। व्हाइट हाउस की ओर से दावा किया गया है कि यूक्रेन युद्ध में रूस की मदद के लिए गुप्त रूप से तोप के गोले भेज रहा है।    पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

आम्रपाली मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आप कुछ त्याग नहीं करना चाहते
सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली मामले की सुनवाई के दौरान उन खरीदारों से पैसों का योगदान करने के लिए कहा जिनके पास फ्लैटों का कब्जा है ताकि आम्रपाली घर खरीदार समुदाय के अन्य सदस्यों के फ्लैट भी बनवाए जा सके। कोर्ट ने कहा कि आप कुछ भी त्याग नहीं करना चाहते हैं और सभी सुविधाएं भी चाहते हैं। आप ऊंचे पद पर बैठे हैं और आप चाहते हैं कि अदालत समाधान निकाले।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
बाजार नियामक सेबी - फोटो : अमर उजाला

संस्थानों से 67228 करोड़ रुपये का बकाया नहीं वसूल सका सेबी
बाजार नियामक सेबी संस्थानों से 67,228 करोड़ रुपये का बकाया नहीं वसूल सका। इसलिए, इस रकम को अब अलग कर दिया गया है। 2021-22 की सालाना रिपोर्ट में नियामक ने कहा, 96,609 करोड़ का बकाया उन संस्थाओं से वसूले जाने की जरूरत है, जिन्होंने जुर्माने का भुगतान नहीं किया है। बाजार निगरानी के कारण जुर्माने का भुगतान करने में ये संस्थान विफल रहे और निवेशकों के पैसे वापस करने के निर्देशों का पालन नहीं किया।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें