फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें: ईद और अक्षय तृतीया आज, कर्नाटक में अमित शाह कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत, पढ़ें देश-दुनिया की खास खबरें

Tue, 03 May 2022 06:06 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

देश भर में आज ईद, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती मनाई जाएगी। एक माह चले रमजान माह के बाद सोमवार को आखिर ईद का चांद नजर आ गया। चांद के दीदार होते ही लोगों ने एक-दूसरे के गले लगकर मुबारकबाद दी। वहीं, कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन और कैबिनेट फेरबदल की चर्चा के बीच अमित शाह सोमवार को बेंगलुरु पहुंचे। वह आज कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। साथ ही आज से चारधाम यात्रा की शुरुआत होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 12
ईद पर दोस्तों और अपनों को दें मुबारकबाद। - फोटो : अमर उजाला

देश भर में आज मनाई जाएगी ईद
एक माह चले रमजान माह के बाद सोमवार को आखिर ईद का चांद नजर आ गया। चांद के दीदार होते ही लोगों ने एक-दूसरे के गले लगकर मुबारकबाद दी। ईद का चांद दिखने के साथ ही नमाज ए तरावीह का आखिरी दौर सोमवार को मुकम्मल हो गया। रमजान का चांद दिखने के साथ ही मस्जिदों में शुरू हुई तरावीह की विशेष नमाज संपन्न हो गई। लखनऊ में ऐशबाग ईदगाह में आज सुबह 10 बजे सबसे बड़ी जमात से ईद की नमाज अदा होगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
अक्षय तृतीया 2022 - फोटो : akshaya tritiya

आज है अक्षय तृतीया, धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय
इस साल अक्षय तृतीया आज मनाई जाएगी। हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। हर शुभ और मांगलिक कार्यों के लिए इस तिथि को बहुत शुभ माना जाता है। यही वजह है कि लोग अक्षय तृतीया के दिन विवाह, गृह प्रवेश, नया व्यापार, धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ आदि करते हैं। वहीं सोना खरीदने के लिए ये तिथि सबसे शुभ मानी जाती है। पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
चारधाम यात्रा। - फोटो : अमर उजाला

आज से शुरू हो रही चारधाम यात्रा
दो साल बाद पूरे जोश-ओ-खरोश के साथ आज से शुरू हो रही है चारधाम यात्रा, लेकिन पहले ही दिन इस पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। पहले ही दिन मौसम तीर्थयात्रियों के साथ ही सरकार समेत जिला प्रशासन का कड़ा इम्तिहान लेगा। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं से मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश की संभावना जताई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
कर्नाटक दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : ANI

कर्नाटक दौरे पर अमित शाह, आज कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
कर्नाटक में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए 150 सीटों का लक्ष्य तय करने के ठीक एक महीने बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार देर रात बेंगलुरु पहुंचे। इस बार उनका दौरा राज्य में संभावित नेतृत्व परिवर्तन और मंत्रिमंडल में फेरबदल या विस्तार की अटकलों के बीच हो रहा है।  इस दौरे में शाह द्वारा मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा सहित अन्य नेताओं से मिलकर पार्टी की चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
भूपेश बघेल। - फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ में आज से 'माटी पूजन महाअभियान' की शुरुआत
भूमि की उर्वरता बढ़ाने के लिए गोमूत्र और अन्य जैविक सामग्रियों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार आज अक्षय तृतीया के अवसर पर 'माटी पूजन महाअभियान' की शुरुआत करेगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 12
बाजार में अक्षय तृतीया और ईद की धूम। - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में अक्षय तृतीया पर चांद सा चमका बाजार, ईद ने बढ़ाई रौनक
दिल्ली के बाजारों में अक्षय तृतीया और ईद की धूम है। दुकानदारों को ग्राहकों का इंतजार है। हालांकि सोने के भाव ज्यादा होने के कारण ज्वेलर परेशान हैं। उनका कहना है कि महंगाई की वजह से लोग बचत नहीं कर पा रहे। त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा चाक-चौबंद है। पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
PM Modi in Berlin - फोटो : अमर उजाला
बर्लिन में पीएम मोदी ने भारतीय मूल के लोगों को किया संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत ने पिछले तीन दशक की राजनीतिक अस्थिरता के वातावरण को सिर्फ एक बटन दबाकर खत्म कर दिया। बर्लिन के पोट्सडेमर प्लाट्ज ऑडिटोरियम में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का युवा भारत तेज विकास चाहता है और वो जानता है कि इसके लिए राजनीतिक स्थिरता और प्रबल इच्छाशक्ति कितनी जरूरी है। पढ़ें पीएम मोदी के भाषण की मुख्य बातें...

9 of 12
घाटी में तैनात जवान। - फोटो : अमर उजाला

पुलवामा में सीआरपीएफ पर आईईडी हमला
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने सोमवार की देर शाम सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर आईईडी हमला किया, जिसमें दो जवान घायल हो गए। घटना की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संगठन द कश्मीर टाइगर्स ने ली है। इस संगठन ने पिछले साल दिसंबर में ख्रीव में जम्मू-कश्मीर पुलिस की बस पर हुए हमले की भी जिम्मेदारी ली थी। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
चीन में कोरोना का कहर
चीन के शंघाई के बाद बीजिंग में कोरोना का कहर
चीन में शंघाई के बाद अब राजधानी बीजिंग में भी कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप ने कहर मचाना शुरू कर दिया है। सोमवार को शून्य कोविड नीति अपनाते हुए बीजिंग में सख्त प्रतिबंध लगा दिए गए। यहां रेस्तरां में खाना रोकते हुए नागरिकों से कहा गया है कि उन्हें सार्वजनिक स्थलों में प्रवेश के लिए कोरोना निगेटिव परीक्षण रिपोर्ट दिखानी होगी। हालांकि शंघाई में कुछ राहत है। पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो

सिद्धू ने इशारों में कही बड़ी बात
चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सोमवार को अपनी पार्टी बनाकर सियासत में उतरने का एलान किया। इसके तुरंत बाद पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने उन्हें बधाई दी। इसके बाद से ही पंजाब की राजनीति में नई कयास बाजी शुरू हो गई। प्रदेश कांग्रेस के सूत्रों का मानना है कि अगर पार्टी हाईकमान ने सिद्धू पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की तो संभव है कि सिद्धू अपने पुराने दोस्त प्रशांत किशोर की पार्टी में चले जाएं जिसका गठन बिहार में करने की बात प्रशांत ने कही है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : Amar Ujala Graphics

कोलकाता को आखिरकार मिली जीत, राजस्थान से लिया पिछली हार का बदला
कोलकाता नाइट राइडर्स ने लगातार पांच हार के बाद फिर से जीत का स्वाद चख लिया। कोलकाता ने राजस्थान को सात विकेट से हराकर सीजन की चौथी जीत दर्ज की और पिछली हार का बदला भी लिया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें