फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Europe Visit: बच्चे ने पीएम मोदी को सुनाया देशभक्ति गीत, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Mon, 02 May 2022 04:47 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बच्चे ने पीएम मोदी को सुनाया देशभक्ति गीत - फोटो : Twitter @Ani
PM Modi Europe Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूरोप के अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत सोमवार को जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे हैं। बर्लिन पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया। जहां प्रधानमंत्री ने बच्चों से दिल खोलकर मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं और बच्चे का हौसला बढ़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

बच्चे ने पीएम मोदी के स्वागत में एक देशभक्ति गीत गाया जिसने उनका दिल जीत लिया। बच्चे द्वारा गाए गाने के बोल थे, हे जन्मभूमि भारत, हे कर्मभूमि भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा इस वीडियो को बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी शेयर किया है और कहा है कि इस बच्चे के देशप्रेम के इतने प्यारे अंदाज को देखकर दिल खुश हो गया है। पीएम मोदी के स्वागत में बच्चे के गाए गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को कई लोगों ने इंटरनेट पर शेयर किया है और बच्चे की देशभक्ति की तारीफ की है। 
विज्ञापन

2 of 6
बच्चे ने पीएम मोदी को सुनाया देशभक्ति गीत - फोटो : Twitter @narendramodi
पीएम मोदी ने बच्चे से काफी देर तक बात की। बच्चे ने काफी कुछ सुनाया और पीएम मोदी ने उसका हौसला बढ़ाया। बच्चे के गाने को सुनकर प्रधानमंत्री मोदी काफी खुश हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चे से गाने को सुनते हुए वीडियो को शेयर किया है। बच्चे के गाने को सुनने के बाद पीएम ने उसकी तारीफ की और उसके सिर पर हाथ थपथपाया।  

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी इस वीडियो को कू ऐप पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, अद्भुत, अप्रतिम! यूरोप में इस बच्चे द्वारा प्रस्तुत भारत माता के गौरवगान ने सबका दिल जीत लिया।

यहां देखें वीडियो...
 


 
विज्ञापन

3 of 6
बच्ची ने पीएम मोदी को दिखाई पेंटिंग - फोटो : Twitter @narendramodi

इस दौरान एक बच्ची ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पेंटिंग दिखाई। दरअसल बच्ची ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्केच बनाया था। वह खुद आगे आई और पीएम मोदी को स्केच दिखाया। बच्ची से पीएम मोदी के बातचीत का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। 

4 of 6
बच्ची ने पीएम मोदी को दिखाई पेंटिंग - फोटो : Twitter @narendramodi
काफी खुश दिखी बच्ची

पीएम मोदी को पेंटिंग दिखाते हुए बच्ची काफी खुश दिखाई दे रही है। पीएम ने बच्ची से पूछा कि इस तस्वीर को बनाने में कितना समय लगा। बच्ची ने बताया कि स्केच को बनाने में लगभग एक घंटे का समय लगा।

यहां देखें वीडियो...
 
विज्ञापन

5 of 6
बर्लिन में भारतीयों से मिले पीएम मोदी - फोटो : Twitter @narendramodi
फिर पीएम मोदी ने बच्ची से पूछा कि यह तस्वीर क्यों बनाई है? इस सवाल के जवाब में बच्ची कहती है कि आप मेरे आइकन हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री ने बच्ची को आशीर्वाद दिया और साथ में तस्वीर खिंचाई। पेंटिंग पर पीएम मोदी ने अपने ऑटोग्राफ भी दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बर्लिन में भारतीयों से मिले पीएम मोदी - फोटो : Twitter @narendramodi
लगे भारत माता की जय नारे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भारतीय समुदाय के लोगों के बीच पहुंचे तो वहां पर भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगे। क्या बच्चे, क्या महिलाएं सभी पीएम मोदी की झलक पाने के लिए बेताब दिखे। इस दौरान पीएम मोदी भी सभी का अभिवादन स्वीकार किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें