फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें: तीन देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, प्रचंड गर्मी से राहत संभव, पढ़ें देश-दुनिया की खास खबरें

Mon, 02 May 2022 06:05 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी आज से तीन देशों जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की यात्रा पर रहेंगे। यात्रा के पहले पड़ाव में पीएम मोदी आज जर्मनी पहुंचेंगे। वहीं प्रचंड गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली, उत्तर-पश्चिम भारत में आज से कुछ दिन के लिए थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश और धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई है। साथ ही चारधाम यात्रा के लिए आज रवाना होगा पहला जत्था। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI

तीन देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी आज से तीन देशों जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की यात्रा पर रहेंगे। यात्रा के पहले पड़ाव में पीएम मोदी आज जर्मनी पहुंचेंगे। रविवार देर रात पीएम मोदी साल 2022 में अपनी पहली विदेश यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इस दौरान पीएम मोदी जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस के साथ यूक्रेन मुद्दे पर भारत के दृष्टिकोण को लेकर चर्चा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
दिल्ली में बारिश की संभावना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

आज से अगले कुछ दिन प्रचंड गर्मी से राहत संभव
प्रचंड गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली, उत्तर-पश्चिम भारत में आज से कुछ दिन के लिए थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश और धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला

चारधाम यात्रा के लिए आज रवाना होगा पहला जत्था
चारधाम यात्रा के लिए पहला जत्था आज रवाना होगा। यात्रा का श्रीगणेश कल से होगा। अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा शुरू हो जाएगी। कोरोना महामारी के कारण दो साल बाद चारधाम यात्रा पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रही है। चारधाम यात्रा के लिए सोमवार को ऋषिकेश और हरिद्वार से 40 बसें रवाना होंगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
बदला मौसम का मिजाज। - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के कई जिलों में आज तेज हवा के साथ बारिश की संभावना
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और बंगाल की खाड़ी से आ रहीं नम हवाओं के गठजोड़ ने मैदान से लेकर पहाड़ तक का मौसम का मिजाज बदल दिया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, मौसम के बदले मिजाज से जहां सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में तेज हवाओं संग बारिश की संभावना है, वहीं मंगलवार को राजधानी दून समेत मैदान से लेकर पहाड़ तक जबरदस्त बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
विजय सांपला - फोटो : अमर उजाला

विजय सांपला दूसरी बार आज संभालेंगे नेशनल एससी कमीशन के चेयरमैन का पदभार
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष नियुक्त होने के उपरांत विजय सांपला आज कमीशन के दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मुख्यालय में कार्यभार संभालेंगे। दूसरी बार नेशनल एससी कमीशन के चेयरमैन नियुक्त हुए सांपला पंजाब में एक बड़ा दलित चेहरा हैं, जो पहले केंद्रीय मंत्री, होशियारपुर से लोकसभा सांसद, पंजाब खादी बोर्ड के चेयरमैन, पंजाब स्टेट फॉरेस्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन का चेयरमैन रह चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
अस्थमा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : iStock
नासा ने अस्थमा को लेकर किया बड़ा खुलासा
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने पहली बार उपग्रह से जुटाए प्रदूषण के आंकड़े और बीमारी के जमीनी आंकड़ों की तुलना कर बड़ा खुलासा किया है।नासा के मुताबिक पिछले 20 साल से हवा में तेजी से बढ़ा नाइट्रोजन डाईऑक्साइड प्रदूषण का जहर बच्चों का जीवन बर्बाद कर रहा है। अकेले 2019 में 18.5 लाख को इस प्रदूषण से अस्थमा हुआ। इनमें 70 फीसदी मामले शहरों के हैं। पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
एलन करियर इंस्टीट्यूट। - फोटो : ALLEN career institute

एलन करियर इंस्टीट्यूट में भारी निवेश
जेम्स मर्डोक और डिज्नी इंडिया के पूर्व प्रमुख उदय शंकर द्वारा स्थापित इन्वेस्टमेंट कंपनी बोधी ट्री सिस्टम्स ने कोटा मुख्यालय वाले एलन करियर इंस्टीट्यूट में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक समझौता किया है। बोधी ट्री सिस्टम्स ने परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली फर्म एलन करियर इंस्टीट्यूट में करीब 45.91 अरब रुपये (60 करोड़ डॉलर) निवेश करने का एलान किया है। पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

हिमाचल प्रदेश में कटेंगे कई मंत्री और विधायकों के टिकट
हिमाचल प्रदेश में पिछले चार माह में दो आंतरिक सर्वेक्षण के नतीजों से सतर्क भाजपा चुनावी राज्य के तीन मंत्री सहित एक तिहाई विधायकों के टिकट काटेगी। राज्य में विधायकों के खिलाफ गहरी नाराजगी की बात सामने आई है। पार्टी ने फैसला किया है कि दो चुनाव हारने वाले नेताओं के नाम पर भी विचार नहीं किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
शताब्दी वर्ष समारोह में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू। - फोटो : अमर उजाला

डीयू की अधूरी डिग्री शताब्दी वर्ष में पूरी कर सकेंगे छात्र
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शताब्दी वर्ष में पूर्व विद्यार्थियों को अधूरी डिग्री पूरी करने का अवसर देने की घोषणा पर अमल की कवायद शुरू कर दी है। इनमें नियमित, एनसीवेब, स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग, बाहरी सेल के विद्यार्थी शामिल हैं। किसी कारण पढ़ाई पूरी नहीं कर सके स्नातक व स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के विद्यार्थी शताब्दी वर्ष में डिग्री पूरी करने के लिए डीयू के पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : Amar Ujala Graphics

धोनी की कप्तानी में जीती चेन्नई सुपरकिंग्स
आईपीएल 2022 का 46वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के नाम रहा। चेन्नई ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 13 रन की जीत हासिल की। चेन्नई ने जीत के साथ ही हैदराबाद से पिछली हार का बदला भी ले लिया। हैदराबाद ने उसे इस सीजन की पहली भिड़ंत में आठ विकेट से हराया था। धोनी की कप्तानी में यह चेन्नई की इस सीजन की पहली और कुल तीसरी जीत रही।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
यूपी सचिवालय। - फोटो : सोशल मीडिया।

यूपी में 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले
प्रदेश सरकार ने रविवार की देर शाम 16 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव कर दिया। कई वरिष्ठ अधिकारियों को पीछे छोड़ते हुए मनोज कुमार सिंह जहां कृषि उत्पादन आयुक्त बने, वहीं आईआईडीसी संजीव मित्तल को राजस्व परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें