फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: बाइडन और मैक्रों ने लिया संकल्प, आज होगा आफताब का पोस्ट नार्को टेस्ट, पढ़ें अहम खबरें

Fri, 02 Dec 2022 06:50 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष नौ महीने से ज्यादा समय से जारी है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यूक्रेन में युद्ध अपराधों के लिए रूस को जवाबदेह ठहराने का संकल्प लिया है। वहीं, श्रद्धा वालकर हत्याकांड मामले में आज आफताब पूनावाला का पोस्ट नार्को टेस्ट करवाया जाएगा। एफएसएल के अधिकारियों ने गुरुवार शाम इसकी सूचना दी। साथ ही चार बार की चैंपियन टीम जर्मनी विश्वकप के ग्रुप-ई के मुकाबले में कोस्टारिका के खिलाफ 4-2 से जीत दर्ज करने के बाद भी टूर्नामेंट से बाहर हो गई। जर्मनी को नॉकआउट में पहुंचने के लिए जीत के साथ बेहतर गोल अंतराल की भी जरूरत थी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों। - फोटो : ANI

बाइडन और मैक्रों ने लिया संकल्प, यूक्रेन में युद्ध अपराध के लिए रूस को ठहराएंगे जवाबदेह
रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष नौ महीने से ज्यादा समय से जारी है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यूक्रेन में युद्ध अपराधों के लिए रूस को जवाबदेह ठहराने का संकल्प लिया है।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
श्रद्धा वालकर हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला

Shraddha Murder Case : आज होगा आफताब का पोस्ट नार्को टेस्ट
श्रद्धा वालकर हत्याकांड मामले में आज आफताब पूनावाला का पोस्ट नार्को टेस्ट करवाया जाएगा। एफएसएल के अधिकारियों ने गुरुवार शाम इसकी सूचना दी। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा कारणों की वजह से एफएसएल की चार सदस्यीय टीम व मामले की जांच कर रहे अधिकारी तिहाड़ जेल पहुंचकर आफताब का पोस्ट नार्को टेस्ट करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर... 


4 of 12
FIFA world cup - फोटो : ANI

FIFA World Cup: जीत के बावजूद चार बार की चैंपियन जर्मनी बाहर
चार बार की चैंपियन टीम जर्मनी विश्वकप के ग्रुप-ई के मुकाबले में कोस्टारिका के खिलाफ 4-2 से जीत दर्ज करने के बाद भी टूर्नामेंट से बाहर हो गई। जर्मनी को नॉकआउट में पहुंचने के लिए जीत के साथ बेहतर गोल अंतराल की भी जरूरत थी। टीम ने जीत तो हासिल की पर टीम स्पेन से गोल अंतर से पीछे रह गई और तीसरे स्थान पर रही। 
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
MCD Election 2022 - फोटो : amar ujala

MCD Elections : दिल्ली में आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर
चुनाव प्रचार का शोर आज शाम बंद हो जाएगा, लेकिन उम्मीदवार बिना किसी तामझाम के मतदाताओं से संपर्क साध सकते हैं। इस तरह उम्मीदवारों के पास मतदाताओं को लुभाने के लिए कम समय बचा है। चार दिसंबर को मतदान होगा। उम्मीदवार आज शाम तक ही जनसभाएं कर सकेंगे। इसके बाद वे चुनाव चिह्न का झंडा गाड़ी पर लगाकर नहीं घूम सकेंगे।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social media

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा: जीएम सरसों को मंजूरी नहीं मिली तो क्या देश का विनाश हो जाएगा?
जीन संवर्धित (जीएम) सरसों से पर्यावरणीय संक्रमण के खतरे की आशंका को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। शीर्ष कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा है, जीएम सरसों को पर्यावरणीय रूप से मंजूरी देने के पीछे ऐसे क्या अनिवार्य कारण हैं, जो पूरे नहीं हुए, तो देश का विनाश हो जाएगा।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
नर्सरी दाखिला - फोटो : अमर उजाला

Delhi : राजधानी के निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र- 2023-24 में नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में दाखिले के लिए बृहस्पतिवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई। कोरोना महामारी के बाद से अधिकतर स्कूल ऑनलाइन फॉर्म लेने व भरने का विकल्प दे रहे हैं। इस कारण से स्कूलों में अभिभावकों की भीड़ कम रही।    पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
कोहरा - फोटो : अमर उजाला

Weather Update: उत्तर भारत में अगले पांच दिन तापमान में खास बदलाव नहीं
उत्तर भारत में अगले पांच दिन न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। हालांकि, अगले दो दिन में हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी अगले 5 दिन में हल्का कोहरा हो सकता है।     पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
Gujarat Elections 2022। - फोटो : सोशल मीडिया

Gujarat Elections: 62.89 फीसदी प्रथम श्रेणी से पास हुए मतदाता
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण ढंग से हुए मतदान में 62.89 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। पिछली बार हुए 67.23 फीसदी के मुकाबले इस बार लगभग 4.4 फीसदी मतदान कम दर्ज किया गया है। हालांकि, मतदान के आंकड़ों में फेरबदल होने की संभावना है। इसके साथ ही 19 जिलों की 89 सीटों के लिए मैदान में उतरे 788 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है।     पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला

GST: ग्राहकों ने किया खर्च तो बढ़ी सरकार की कमाई
बेहतर अनुपालन के साथ त्योहारों में ग्राहकों के जमकर खर्च करने से नवंबर में जीएसटी के रूप में सरकार की कमाई सालाना आधार पर 11 फीसदी बढ़ी है। इसके साथ ही इस साल मार्च से यह लगातार नौवां महीना है, जब संग्रह 1.40 लाख करोड़ से अधिक रहा है।    पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
ई-ऑटो - फोटो : Social Media

Delhi : एनसीआर में एक जनवरी से सिर्फ सीएनजी व ई-ऑटो का पंजीकरण
केंद्र सरकार के वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान सरकारों को एक जनवरी, 2023 से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के शहरों में सिर्फ सीएनजी और इलेक्ट्रिक ऑटो के ही रजिस्ट्रेशन का निर्देश दिया है। इन शहरों से 2026 के अंत तक डीजल चलित ऑटो का संचालन चरणबद्ध तरीके से पूरी तरह बंद करने के लिए भी कहा गया है।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
एलन मस्क। - फोटो : सोशल मीडिया

Elon Musk: दिमाग में चिप लगाकर घूमेंगे इंसान, दृष्टिबाधितों को भी मिलेगी रोशनी
जल्द ही आम इंसान दिमाग में चिप लगाकर घूमेंगे। इस चिप से दृष्टिबाधितों को भी रोशनी मिलेगी। टेस्ला सीईओ एलन मस्क ने दावा किया है कि उनकी कंपनी न्यूरालिंक अगले छह महीने में इन्सानी दिमाग में चिप लगा देगी।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें