नए महीने की पहली तारीख यानी एक सितंबर से बैंक, बीमा और टोल समेत पांच नियम बदल रहे हैं। इसका असर आपकी जेब पर पड़ेगा। बीमा प्रीमियम में राहत मिलेगी, जेब पर टोल का बोझ बढ़ेगा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर आज केरल पहुंचेंगे। कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड (केएमआरएल) ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल आने के बाद गुरुवार (एक सितंबर) को कोच्चि मेट्रो के दूसरे चरण की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही, वे कोच्चि मेट्रो के पहले चरण का शुभारंभ भी करेंगे। साथ ही यमुना एक्सप्रेसवे पर आज से ग्रेनो से आगरा तक का सफर महंगा हो जाएगा। एक तरफ से कार के लिए 16 रुपये अधिक चुकाने होंगे। वहीं, रोडवेज व निजी बस आपरेटरों ने भी टिकट के दाम बढ़ा दिए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...