फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: आज गुजरात में पहले चरण की वोटिंग, जी-20 की अध्यक्षता संभालेगा भारत, पढ़ें अहम खबरें

Thu, 01 Dec 2022 07:21 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गुजरात में आज पहले चरण की 89 विधानसभा सीटों पर मतदान आज सुबह आठ बजे शुरू होगा। 19 जिलों में पड़ने वाली इन 89 विधानसभा सीटों पर कुल 788 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। इनमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं। वहीं, आज औपचारिक रूप से भारत जी20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। इस मौके को खास बनाने के लिए केंद्र ने विशेष तैयारियां की हैं। सरकारी सूत्रों ने बताया है कि इस अवसर पर देश भर में 100 से अधिक स्मारकों पर G20 लोगो को दिखाया जाएगा। साथ ही राजधानी के निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी व पहली कक्षा के लिए आज से दाखिले की दौड़ शुरू हो रही है। दिल्ली के करीब 1700 स्कूलों में बच्चों को दाखिला मिलेगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
गुजरात चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
आज गुजरात में पहले चरण की वोटिंग, दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर
गुजरात में आज पहले चरण की 89 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। 19 जिलों में पड़ने वाली इन 89 विधानसभा सीटों पर कुल 788 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। इनमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं।     पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 12
जी-20 लोगो - फोटो : Twitter@ Narendra Modi

जी-20 की आज अध्यक्षता संभालेगा भारत
आज औपचारिक रूप से भारत जी20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। इस मौके को खास बनाने के लिए केंद्र ने विशेष तैयारियां की हैं। सरकारी सूत्रों ने बताया है कि इस अवसर पर देश भर में 100 से अधिक स्मारकों पर G20 लोगो को दिखाया जाएगा। इसके लिए विशेष तैयारियां भी गई हैं।    पढ़ें पूरी खबर...


4 of 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

भारत का जी-20 एजेंडा समावेशी: वर्तमान चुनौतियों का समाधान लड़कर नहीं
जी-20 की पिछली 17 अध्यक्षताओं के दौरान वृहद आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करने, अंतरराष्ट्रीय कराधान को तर्कसंगत बनाने और विभिन्न देशों के सिर से कर्ज के बोझ को कम करने समेत कई महत्वपूर्ण परिणाम सामने आए। हम इन उपलब्धियों से लाभान्वित होंगे तथा यहां से और आगे की ओर बढ़ेंगे।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
नर्सरी दाखिला - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले की दौड़ आज से
राजधानी के निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी व पहली कक्षा के लिए आज से दाखिले की दौड़ शुरू हो रही है। दिल्ली के करीब 1700 स्कूलों में बच्चों को दाखिला मिलेगा। आवेदन करने के लिए अभिभावक 23 दिसंबर तक फॉर्म जमा कर सकते हैं।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
आफताब से फंदा कितनी दूर? - फोटो : अमर उजाला

Shraddha Murder Case : आज अंबेडकर अस्पताल में होगा आफताब का नार्को टेस्ट
श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट आज रोहिणी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में किया जाएगा। नार्को का प्री-सत्र मंगलवार को एफएसएल में हुए पॉलिग्राफ टेस्ट के दौरान हो गया था। पॉलिग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट एक दो दिन में आ जाएगी। हालांकि, आफताब ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसी ने श्रद्धा की हत्या की है। उसे इसका कोई अफसोस भी नहीं है।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
आगरा किला - फोटो : अमर उजाला

G-20: आज से आगरा किला, सीकरी और सिकंदरा स्मारक होंगे रोशन
जी-20 की मेजबानी आज से भारत को मिल रही है। इस मौके पर देश के 100 स्मारकों को रोशन किया जाएगा। इनमें से तीन आगरा के हैं। ताजनगरी में आगरा किला, फतेहपुर सीकरी और अकबर का मकबरा सिकंदरा स्मारक को गुरुवार से रात में रोशन किया जाएगा।     पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
RBI - फोटो : Social Media

E-Rupee: ई-रूपी आज लेगा आकार, आम लोगों के लिए चार शहरों में लेनदेन
कारोबारियों की तरह अब आम लोग भी ई-रूपी में लेनदेन कर सकेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) इसके लिए देश के चार शहरों में आज से डिजिटल रुपये के खुदरा इस्तेमाल से जुड़ा पहला पायलट परीक्षण करेगा। परीक्षण में सरकारी और निजी क्षेत्र के चार बैंक एसबीआई, आईसीआईसीआई, यस बैंक एवं आईडीएफसी फर्स्ट शामिल होंगे।     पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : ANI

अश्लील व आपत्तिजनक वीडियो के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट के जज व उनकी महिला स्टेनोग्राफर निलंबित
दिल्ली हाईकोर्ट ने अश्लील व आपत्तिजनक वीडियो के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट के एक अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश व उनकी महिला स्टेनोग्राफर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले में एक वीडियो सामने आने पर हाईकोर्ट ने स्वंय संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की।    पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
mcd election 2022 - फोटो : amar ujala

MCD Elections : प्रचार के अंतिम दौर में आक्रामक हुआ भाजपा का अभियान
दिल्ली नगर निगम चुनाव में इस बार जैसा नजारा है वैसा शायद पहले कभी नहीं रहा। निगम में अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए भाजपा ने इतनी ताकत कभी नहीं लगाई थी। पार्षद उम्मीदवारों का प्रचार करने और उनकी तरफ से वोट मांगने के लिए भाजपा के मंत्री और मुख्यमंत्री तक गली-मुहल्लों में सभाएं कर रहे हैं।      पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

लैंसेट रिपोर्ट का दावा: भारत में इलाज में भी लैंगिक भेदभाव
भारत में कैंसर जैसी घातक बीमारी की जांच में भी लैंगिक भेदभाव हो रहा है, यह दावा नई लैंसेट ऑन्कोलॉजी रिपोर्ट में किया गया है। इसके अनुसार लड़कों में कैंसर के ज्यादा मामले मिल रहे हैं क्योंकि उनकी जांच लड़कियों से ज्यादा हो रही है।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
भारत-अफगानिस्तान मैत्री बांध सलमा डैम। - फोटो : ANI

अफगानिस्तान में रुकी हुई 20 परियोजनाओं पर फिर से काम शुरू कर सकता है भारत
अफगानिस्तान के तालिबान शासन की ओर से बुधवार को कहा गया है कि अफगानिस्तान में रुकी हुई 20 परियोजनाओं को भारत फिर से शुरू कर सकता है। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान के शहरी विकास और आवास मंत्रालय (एमयूडीएच) ने कहा कि भारतीय दूतावास के प्रभारी भारत कुमार ने दोनों देशों के बीच संबंधों को सुधारने और अफगानिस्तान में दिल्ली की परियोजनाओं को फिर से शुरू करने में भारत की रुचि व्यक्त की है।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें