फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता; इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम सुनवाई; पढ़ें सुर्खियां

Wed, 26 Mar 2025 06:48 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
देश-दुनिया की बड़ी खबरों में टैरिफ पर ट्रंप की धमकियों के बीच भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को पटरी पर बनाए रखने के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भारत दौरे पर है। आज से दोनों देशों के बीच होने वाली वार्ता सबसे बड़ी खबर बनी है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट में दुष्कर्म पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के विवादित फैसले को लेकर दो जजों की खंडपीठ में सुनवाई होनी है। इसके अलावा, ओडिशा विधानसभा में मंगलवार को सदन की कार्यवाही के दौरान अनुशासनहीनता के आरोप में 12 कांग्रेस विधायकों को 7 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें
विज्ञापन

2 of 13
भारत-अमेरिका। - फोटो : AI

India-US Talk: आज से होगी व्यापार वार्ता; ट्रंप से राहत तो वस्तुओं के 55% आयात पर भारत भी घटा सकता है टैरिफ

टैरिफ पर ट्रंप की धमकियों के बीच भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को पटरी पर बनाए रखने के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को भारत पहुंचा। दक्षिण व मध्य एशिया के लिए सहायक अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ब्रेंडन लिंच के नेतृत्व में आया यह दल आज से तीन दिवसीय वार्ता की शुरुआत करेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 13
सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : एएनआई

Supreme Court: दुष्कर्म पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले से एतराज, आज दो जजों की खंडपीठ में सुनवाई

दुष्कर्म पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले से एतराज को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस पर दो जजों की खंडपीठ में सुनवाई होगी। एक दिन पहले सुनवाई से इन्कार करने के बाद देश की शीर्ष अदालत ने अब स्वत:संज्ञान लेकर आज सुनवाई का फैसला लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 13
ओडिशा में निलंबित विधायक देर रात तक विधानसभा में ही डटे रहे - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब

Odisha Assembly Chaos: विधायकों के निलंबन पर देर रात तक हाई वोल्टेज ड्रामा

ओडिशा विधानसभा में मंगलवार को सदन की कार्यवाही के दौरान अनुशासनहीनता के आरोप में 12 कांग्रेस विधायकों को 7 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने यह कार्रवाई सरकार के मुख्य सचेतक सरोज प्रधान के प्रस्ताव को स्वीकृत करने के बाद की। देर रात तक सदन के भीतर हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 13
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

गर्मी की छुट्टी के दौरान भी खुलेंगे यूपी के परिषदीय स्कूल, 20 मई से 15 जून के बीच लगेंगे समर कैंप 

परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के लिए अब गर्मी की छुट्टियों में समर कैंप लगाए जाएंगे। इनमें बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई के साथ ही अतिरिक्त गतिविधियों से भी जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। समर कैंप 20 मई से 15 जून के बीच चयनित विद्यालयों में आयोजित किए जाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 13
दिल्ली का बजट पेश कर रहीं सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : दिल्ली विधानसभा

दिल्ली में खुलेंगे 60 नए सीएम श्री स्कूल, शिक्षा के लिए वर्ष 2025-26 के बजट में 19.291 करोड़ का आवंटन

दिल्ली सरकार ने हर बच्चे को अच्छी और सुगम शिक्षा के लिए अपना खजाना खोल दिया है। सरकार ने वर्ष 2025-26 के कुल 1,00,000 करोड़ रुपये के बजट में शिक्षा के लिए 19,291 करोड़ का प्रावधान किया है। यह कुल बजट का सर्वाधिक 19.29 फीसदी है, हालांकि पिछले साल के मुकाबले करीब दो फीसदी कम है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 13
Indian Telecom - फोटो : FREEPIK

Telecom: भविष्य में महंगी होती रहेंगी दूरसंचार सेवाएं, फिर टैरिफ बढ़ाएंगी कंपनियां; रिपोर्ट में दावा

दूरसंचार कंपनियां टैरिफ में नियमित बढ़ोतरी कर अपने राजस्व में सुधार करेंगी, जिससे उपभोक्ताओं का खर्च बढ़ेगा। 2जी उपयोगकर्ता तेजी से घट रहे हैं, और अधिक लोग महंगे 4जी व 5जी प्लान अपना रहे हैं। सेंट्रम इंस्टीट्यूशनल रिसर्च की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

8 of 13
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

US चुनाव में व्यापक बदलाव की पहल: अनिवार्य नागरिकता सहित कई अहम कार्यकारी आदेश प्रभावी, ट्रंप ने किए हस्ताक्षर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दूसरे और अंतिम कार्यकाल में लगातार कड़े फैसले ले रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में ट्रंप ने देश के चुनावों में बड़े बदलावों की पहल की है। उन्होंने नागरिकता की अनिवार्यता सहित अमेरिकी चुनावों में व्यापक बदलाव के लिए कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

9 of 13
गुजरात बनाम पंजाब - फोटो : IPL-X (Screengrab)

IPL Match Six: पंजाब ने गुजरात को 11 रन से हराया, साई सुदर्शन-बटलर की मेहनत पर फिरा पानी 

डेथ ओवर्स में अर्शदीप सिंह और विजयकुमार विशक की घातक गेंदबाजी की बदौलत पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 11 रन से हराकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया है। मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह की 81* रनों की साझेदारी की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 243 रन बनाए। यह पंजाब का आईपीएल में दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। पिछले सत्र में पंजाब ने केकेआर के खिलाफ 262/2 का स्कोर बनाया था। जवाब में गुजरात की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर सिर्फ 232 रन ही बना सकी। यहां पढ़ें पूरी खबर

10 of 13
संसद (फाइल) - फोटो : ANI

MPs Salary: 2016 से पहले सांसद खुद तय करते थे कितना बढ़ाया जाए वेतन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 में सांसदों के वेतन वृद्धि की व्यवस्था को निष्पक्ष बनाने के लिए कानून में संशोधन किया था। इससे पहले सांसद खुद तय करते थे कि उनके वेतन में कितनी वृद्धि की जाए। पीएम मोदी ने इस पर सबसे पहले आपत्ति जताई थी और एक पूरा तंत्र विकसित किया जिसमें महंगाई दर के आधार पर वेतन में बढ़ोतरी की जाने लगी। पढ़ें पूरी खबर...
 

11 of 13
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI

Delhi : लीज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हिदायत- गरीबों का मुफ्त इलाज नहीं होता तो अपोलो अस्पताल एम्स को सौंप देंगे
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यदि गरीब लोगों को दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में मुफ्त इलाज उपलब्ध नहीं कराया गया तो वह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को इसे अपने नियंत्रण में लेने को कहेगा। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने लीज समझौते के कथित उल्लंघन को गंभीरता से लिया। इसके तहत इंद्रप्रस्थ मेडिकल कॉरपोरेशन लि. (आईएमसीएल) की ओर से संचालित अस्पताल को अपने एक तिहाई गरीब इनडोर (अस्पताल में भर्ती) मरीजों और 40 प्रतिशत आउटडोर (ओपीडी) मरीजों को बिना किसी भेदभाव के मुफ्त चिकित्सा और अन्य सुविधाएं प्रदान करनी थीं। पढ़ें पूरी खबर...
 

12 of 13
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

US: बांग्लादेश को अमेरिका ने मानवाधिकार नियमों के पालन की दी सख्त हिदायत
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ जारी भेदभाव को लेकर अमेरिका ने एक बार फिर उसे सख्त हिदायत दी है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा, उसे उम्मीद है कि बांग्लादेश मानवाधिकार नियमों का पालन करेगा और अपने नागरिकों के प्रति निष्पक्ष रहेगा। मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा, बांग्लादेश से मानवाधिकार नियमों का पालन करने और अपने नागरिकों के प्रति निष्पक्ष रहने की अपेक्षा की जाती है। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन

13 of 13
बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको - फोटो : सोशल मीडिया/President of the Republic of Belarus

बेलारूस: लुकाशेंको ने सातवीं बार ली राष्ट्रपति पद की शपथ
बेलारूस के अधिनायकवादी नेता अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने मंगलवार को सातवीं बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली। इसके साथ ही उन्होंने अपने उन आलोचकों का मजाक उड़ाया जिन्होंने 'यूरोप का अंतिम तानाशाह' कहा था। लुकाशेंकों ने कहा कि उनके देश में उन देशों से अधिक लोकतांत्रिक है, जो खुद को इसका आदर्श मानते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें