फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: US-जापान-कोरिया के जंगलों में आग; जस्टिस वर्मा मामले पर सर्वदलीय बैठक; नहीं थम रहा कामरा-शिंदे विवाद

Tue, 25 Mar 2025 06:15 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
देश-दुनिया की बड़ी खबरों में अमेरिका-जापान और कोरिया के जंगलों में लगी भीषण आग सबसे बड़ी घटना रही। इसके अलावा भारत में सबसे बड़ी घटना दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा का मामला रहा। बीते कई दिनों से चर्चित इस मामले में अब सर्वदलीय बैठक की तैयारी हो रही है। एक अन्य अहम घटना महाराष्ट्र से जुड़ी है। कॉमेडियन कुणाल कामरा से जुड़े इस मामले में शिवसेना ने माफी मांगने की मांग की है। हालांकि, कामरा ने माफी मांगने से इनकार कर दिया है। शिक्षा जगत की बड़ी खबरों में आज बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम जारी होने की खबर भी चर्चा में है। अंतरराष्ट्रीय खबरों में अमेरिकी टैरिफ फिर से चर्चा में लौटा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए फरमान के मुताबिक वेनेजुएला से तेल खरीद पर 25% टैरिफ लगेगा। इससे भारत की परेशानी बढ़ सकती है। इसके अलावा मनोरंजन जगत की सबसे बड़ी घटना इस्राइल में ऑस्कर विजेता फिल्म निर्देशक पर हमले की रही। हमलावर को यरुशलम में गिरफ्तार कर लिया गया है। व्यापार जगत की सुर्खियों में टेक स्टार्टअप के लिए भारत को मिली फंडिंग भी चर्चित रही। इसके अलावा गेहूं, चना समेत सात कृषि उत्पादों  के वायदा कारोबार पर एक औऱ साल की रोक भी चर्चा में रही। सियासी गलियारों की सुर्खियों में अप्रैल में भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की संभावित घोषणा भी चर्चा में रही। खेल जगत की दुनिया से आई  बड़ी खबरों में आईपीएल का लखनऊ बनाम दिल्ली मुकाबला रहा। रोमांचक मैच में दिल्ली ने लखनऊ को एक विकेट से हराया। राज्यों से आने वाली खबरों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आज गोरखपुर से करेंगे तीन दिवसीय विकास उत्सव का शुभारंभ करेंगे। दिल्ली विधानसभा में पेश कैग की रिपोर्ट जिसमें डीटीसी के घाटे का ब्यौरा है, वह भी चर्चा में रही। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हाई अलर्ट की खबर भी चर्चा में है। खुफिया सूचना के मुताबिक आतंकी फिदायीन हमले की साजिश रच रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुई नृशंस हत्या के बाद एक ऐसा ही मामला औरेया से सामने आया है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें
विज्ञापन

2 of 13
अमेरिका-जापान-कोरिया के जंगलों में आग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

Fire: अमेरिका, जापान, कोरिया के कई जंगलों में भीषण आग, हालात बेकाबू

दुनियाभर में कई देशों में सोमवार को जंगलों में बुरी तरह आग भड़की। अमेरिका में उत्तरी कैरोलिना के जंगलों में लगी आग के चलते आपातकाल की घोषणा करनी पड़ी, जबकि पश्चिमी जापान में कई इलाकों में लगी आग से दो लोग झुलग गए। यहां दर्जनों निवासियों को घर खाली करने पड़े। उधर, दक्षिण कोरिया गणराज्य के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में कई जगह भड़की जंगली आग को नियंत्रित करने के लिए संघर्ष जारी है। इन जगहों पर हालात बेकाबू हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 13
जगदीप धनखड़, राज्यसभा अध्यक्ष - फोटो : ANI

जस्टिस वर्मा के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक: राज्यसभा के सभापति ने जेपी नड्डा और खरगे से की मुलाकात, बनी सहमति

राज्यसभा के सभापति  जगदीप धनखड़ ने सदन के नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इन दोनों के अलावा बैठक में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहे। नड्डा और खरगे के साथ बैठक में दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की बात पर सहमति बन गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 13
कुणाल कामरा - फोटो : एक्स @kunalkamra88

Kunal Kamra बोले- एकनाथ शिंदे से माफी नहीं मांगूंगा, भीड़ से खौफ नहीं

कॉमेडियन कुणाल कामरा की टिप्पणी का विवाद लगातार चर्चा में है। ताजा घटनाक्रम में कुणाल ने कहा है कि वे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से माफी नहीं मांगेगे। कामरा ने कहा कि उन्हें भीड़ से किसी तरह का डर नहीं लगता। कामरा ने अपने एक्स हैंडल पर चार पन्ने का पत्र भी जारी किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 13
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

ऑस्कर विजेता फलस्तीनी निर्देशक पर यहूदी प्रवासियों का हमला, यरूशलम में अरेस्ट

ऑस्कर विजेता डॉक्यूमेंट्री 'नो अदर लैंड' के फलस्तीनी सह-निर्देशक हमदान बलाल पर वेस्ट बैंक में बसने वाले यहूदियों ने हमला किया और इस्राइली सेना ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कार्यकर्ताओं के अनुसार, हमले में बलाल घायल हो गए, और एंबुलेंस में इलाज के दौरान ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 13
बिहार बोर्ड अध्यक्ष (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

Bihar Board 12th Result Live: आज दोपहर जारी होगा 12वीं का परीक्षा परिणाम

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर करीब 1:15 बजे जारी होगा। इसकी जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी है। बिहार बोर्ड ने 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी 2024 तक दो पालियों में आयोजित की थीं।  इंटर परीक्षा का रिजल्ट अब कभी भी घोषित किया जा सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 13
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

ट्रंप का नया फरमान- वेनेजुएला से तेल खरीद पर 25% टैरिफ लगेगा, बढ़ सकती है भारत की परेशानी

अमेरिका की तरफ से वेनेजुएला पर अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि यह फैसला वेनेजुएला की तरफ से हमारे देश में खतरनाक अपराधियों को भेजने और हमारे देश के प्रति उसकी दुश्मनी भरी नीतियों के कारण ये कार्रवाई की गई है। इस फैसले के कारण बड़े आयातकों में शुमार भारत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

8 of 13
जेपी नड्डा, अमित शाह (फाइल) - फोटो : एएनआई

अप्रैल के दूसरे सप्ताह में भाजपा को मिल सकता है नया अध्यक्ष

अप्रैल के दूसरे सप्ताह में भाजपा को नया अध्यक्ष मिल सकता है। भाजपा सूत्रों ने इसकी संभावना जताई है। दरअसल, संघ की बंगलूरू में संपन्न हुई तीन दिवसीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के अगले ही दिन भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रतिनिधि सभा की बैठक के तत्काल बाद दोनों नेताओं की इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर

9 of 13
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आज गोरखपुर से करेंगे तीन दिवसीय विकास उत्सव का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 8 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में सरकार और संगठन मिलकर प्रदेश भर में तीन दिवसीय विकास उत्सव मनाएगा। उत्सव का आगाज मुख्यमंत्री गोरखपुर से करेंगे। वहीं, सभी मंत्री और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री (संगठन) समेत पदाधिकारी जिलेवार आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

10 of 13
दिल्ली बनाम लखनऊ - फोटो : PTI

DC VS LSG: पूरन और मार्श की मेहनत पर फिरा पानी, दिल्ली ने आशुतोष की बदौलत जीता मैच; लखनऊ को एक विकेट से शिकस्त

आशुतोष शर्मा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को एक विकेट से हराकर अपने अभियान का आगाज किया। सोमवार को विशाखापत्तनम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने निकोलस पूरन और मिचेल मार्श की धमाकेदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 209 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19.3 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 211 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। पढ़ें पूरी खबर

11 of 13
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

ऑपरेशन सन्याल: फिदायीन हमले की फिराक में आतंकी, सेना ने सफाए के लिए पैरा कमांडो उतारे; कठुआ में हाई अलर्ट

हीरानगर में आतंकियों की मौजूदगी का पता चलने के बाद शुरू हुआ ऑपरेशन सन्याल सोमवार को भी जारी रहा। आतंकियों के सफाए के लिए सेना ने एनएसजी और पैरा कमांडो को मोर्चे पर उतार दिया है। सुरक्षा एजेंसियों ने क्षेत्र में सैटेलाइट फोन इंटरसेप्ट किया है। सुरक्षाबलों की जबरदस्त घेराबंदी और जवाबी फायरिंग से आतंकी मुठभेड़ स्थल पर चार इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) छोड़कर ढोलका के घने जंगल में जा छिपे हैं। जिस आकार की आईईडी बरामद हुई है, उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि आतंकी पूरी तैयारी से बड़े हमले की फिराक में आए हैं। पढ़ें पूरी खबर

12 of 13
दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : दिल्ली विधानसभा

Delhi CAG Report: डीटीसी को घाटा से उबारने के लिए पूर्व सरकार ने नहीं उठाए कोई कदम, कैग रिपोर्ट में खुलासा मेरठ के बाद औरैया की 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के कामकाज पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट सदन में पेश की। उसमें डीटीसी में घाटा होने पर पूर्व सरकार पर सवाल भी उठाए। उन्होंने कहा कि नई बसों को खरीदने के लिए पिछली सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। यह कैग रिपोर्ट 2015-16 से 2021-22 की अवधि को कवर करती है। पूर्व की आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में लंबित इस रिपोर्ट को विधानसभा में रखने की भाजपा विधायक लंबे समय से मांग कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

13 of 13
शादी के 15वें ही दिन मरवा डाला पति - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के बाद औरैया की 'मुस्कान': शादी के 15वें ही दिन मरवा डाला पति... मुंह दिखाई में मिले रुपयों से बुलाए शूटर

19 मार्च को खून से लथपथ मिले हाइड्रा चालक को मरवाने की साजिश उसकी पत्नी ने ही रची थी। शादी के 15वें ही दिन प्रेमी से मिलकर भाड़े के शूटरों को सुपारी दे दी। इसके लिए मुंह दिखाई में मिले रुपयों का उपयोग किया गया। सुपारी के बचे रुपयों का लेनदेन करने के दौरान पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी, उसके प्रेमी व एक शूटर को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचे, बाइक सहित अन्य सामान बरामद किया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें