प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा के दौरे पर हैं और उन्होंने भुवनेश्वर में रोड शो किया। उन्होंने राज्य को कई करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी, जिनमें पेयजल, सिंचाई, कृषि, स्वास्थ्य, सड़कें, पुल, राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे लाइन शामिल हैं। पीएम मोदी ने बौध जिले में नई ट्रेन सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाई। वहीं, भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में पहले टेस्ट मैच का दूसरा सत्र भारत के नाम रहा। यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड में अपने पहले टेस्ट में शतक जड़ा और गिल के साथ मिलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। बिहार में चुनावी माहौल के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखे शब्दों में हमला किया। उन्होंने दोनों नेताओं की नीतियों और भाषणों की आलोचना की। उधर, सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के मदुरै में बिना अनुमति बने मंदिर को गिराने पर रोक लगा दी है और मामले में नगर निगम से जवाब मांगा है। शिक्षा मंत्रालय ने छात्रों की कोचिंग पर निर्भरता कम करने के लिए एक समिति बनाई है, जो समाधान सुझाएगी। मणिपुर में आदिवासी संगठन के बंद के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मौद्रिक नीति में ब्याज दरों में कटौती को वैश्विक तनाव के बीच विकास का समर्थन बताया। वहीं, वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनी तस्वीर वायरल होने पर शिष्य ने तहरीर दी है। कर्नाटक में अल्पसंख्यक आरक्षण को लेकर राजनीतिक विवाद जारी है। आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्क्रीनिंग पर कई कलाकारों ने इसकी तारीफ की। साइबर सुरक्षा में बड़ा खतरा बना है क्योंकि 16 अरब लॉगइन क्रेडेंशियल लीक हुए हैं। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में एक सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 14
ओडिशा में पीएम मोदी, 100 ई-बसों को दिखाई हरी झंडी
- फोटो : एएनआई
PM Modi Odisha Visit: ओडिशा आना जरूरी था, इसलिए ट्रंप को मना किया; पीएम मोदी ने बताया अमेरिका न जाने का कारण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा के दौरे पर रहे। अपने दौरे के शुरुआत में उन्होंने राजधानी भुवनेश्वर में रोड शो किया। वहीं पीएम मोदी ने राज्य को करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात दी है। इसमें पेयजल, सिंचाई, कृषि अवसंरचना, स्वास्थ्य अवसंरचना, ग्रामीण सड़कें और पुल, राष्ट्रीय राजमार्गों के खंड और एक नई रेलवे लाइन शामिल हैं। राष्ट्रीय रेलवे नेटवर्क के साथ बौध के एकीकरण के ऐतिहासिक क्षण पर पीएम मोदी ने पहली बार जिले में रेल संपर्क बढ़ाने वाली नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी भी दिखाई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 14
शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल
- फोटो : एक्स/बीसीसीआई
Ind vs Eng Test Live Score: भारत के नाम रहा दूसरा सत्र, यशस्वी-गिल की शानदार साझेदारी; टी तक स्कोर 215/2
भारत और इंग्लैंड के बीच आज लीड्स में पहले टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय टीम इस दौरे की शानदार शुरुआत करने के इरादे से उतरी है। रोहित-कोहली की अनुपस्थिति में गिल की अगुआई वाली भारतीय टीम के सामने इंग्लैंड की कठिन चुनौती है। हालांकि, यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल की साझेदारी से पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन का दूसरा सत्र पूरी तरह भारत के नाम रहा है। भारत ने लंच ब्रेक से ठीक पहले दो विकेट गंवाए थे और दूसरे सत्र में यशस्वी का साथ देने के लिए गिल उतरे थे। गिल और यशस्वी ने इस सत्र में इंग्लैंड को कोई सफलता हासिल नहीं करने दी जिससे भारत ने चायकाल तक दो विकेट पर 215 रन बनाए। पढ़ें पूरी खबर
4 of 14
यशस्वी जायसवाल
- फोटो : बीसीसीआई
IND vs ENG: यशस्वी इंग्लैंड में अपने पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले 5वें भारतीय, सैकड़ा जड़ते ही खुशी से झूमे
इंग्लैंड में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा है। उन्होंने 144 गेंदों का सामना किया और अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक पूरा किया। इसी के साथ वह पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए जिसने इंग्लैंड ने अपनी पहली टेस्ट पारी में शतक जड़ा। बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 14
लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव
- फोटो : एएनआई
PM मोदी के बिहार दौरे पर राजद हमलावर: तेजस्वी ने बोली आपत्तिजनक भाषा, सीएम नीतीश को बताया अचेत; लालू भी बरसे
एक तो चुनावी मौसम ऊपर से प्रधानमंत्री का बिहार में सभा, इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जबरदस्त और तीखी बयानबाजी की है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि बिहार को ना “पॉकेटमार प्रधानमंत्री” चाहिए और ना ही “अचेत मुख्यमंत्री”। तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के भाषण को “घिसा-पिटा” और “टेलीप्रॉम्पटर आधारित” बताते हुए कहा कि उसमें कोई नया कंटेंट नहीं था। तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूछा कि सीवान को आपने 10 साल में क्या दिया, सिर्फ भाषण से तो किसी का पेट नहीं भरता। तेजस्वी यादव ने कहा कि भीड़ को प्रशासनिक दबाव और सरकारी संसाधनों से जबरदस्ती जुटाया गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 14
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : एएनआई (फाइल)
सुप्रीम कोर्ट ने मदुरै में मंदिर को गिराने पर लगाई रोक, ED के समन को लेकर वकीलों का CJI को पत्र
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को तमिलनाडु के मदुरै में एक मंदिर को गिराने की कार्रवाई पर रोक लगा दी। यह मंदिर कथित तौर पर बिना वैध अनुमति के बनाया गया था। जस्टिस उज्ज्ल भुइयां और जस्टिस मनमोहन की पीठ ने मदुरै के निवासियों के संगठन 'विस्तारा वेलफेयर एसोसिएशन' की याचिका पर नगर निगम से जवाब मांगा है। इस याचिका में मद्रास हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें मंदिर गिराने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन
7 of 14
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
MoE: जेईई-नीट का दबाव और कोचिंग पर निर्भरता कम करने की दिशा में पहल, नौ सदस्यीय समिति करेगी समीक्षा
छात्रों में तेजी से बढ़ रही निजी कोचिंग पर निर्भरता और डमी स्कूलों की समस्या से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है, जो छात्रों की कोचिंग पर बढ़ती निर्भरता को कम करने के उपाय सुझाएगी। यह नौ सदस्यीय समिति उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनीत जोशी की अध्यक्षता में काम करेगी। जोशी को इस साल अप्रैल में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। समिति को निर्देश दिया गया है कि वह अपनी प्रगति और कार्रवाई की रिपोर्ट हर महीने शिक्षा मंत्रालय को दे। पढ़ें पूरी खबर
8 of 14
मणिपुर हिंसा की असली वजह
- फोटो : एएनआई (फाइल)
Manipur: महिला की मौत के बाद आदिवासी संगठन के बंद से सामान्य जनजीवन प्रभावित; ITLF ने की स्वतंत्र जांच की मांग
मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में शुक्रवार को एक बार फिर सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है, क्योंकि एक आदिवासी संगठन ने जिले में अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान किया। यह बंद एक बुजुर्ग कुकी महिला की हत्या के विरोध में बुलाया गया है। बाजार और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे, जबकि सड़कों पर यातायात ठप हो गया। इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) के कार्यकर्ताओं ने कई सड़कों को जाम कर दिया। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। पढ़ें पूरी खबर
9 of 14
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा
- फोटो : पीटीआई
RBI MPC Minutes: रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में बदलाव पर तटस्थ रुख अपनाया; गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कही ये बात
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि मौद्रिक नीति में ब्याज दरों में पहले से की गई तेज कटौती आर्थिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को यह स्पष्ट संकेत और भरोसा देगी कि वैश्विक तनाव के बीच भी केंद्रीय बैक आर्थिक विकास का समर्थन कर रहा है। यह बात शुक्रवार को जारी मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के मिनट्स में कही गई। पढ़ें पूरी खबर
10 of 14
संत प्रेमानंद महाराज।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वृंदावन में हड़कंप: प्रेमानंद महाराज की AI से तस्वीर बनाकर की वायरल, शिष्य ने दी तहरीर, संत समाज में आक्रोश
प्रेमानंद महाराज की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वृंदावन में हड़कंप मच गया है। इस मामले में प्रेमानंद महाराज के शिष्य गौतम चिलाना ने वृंदावन थाने में तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। वृंदावन थाना प्रभारी प्रशांत कपिल ने बताया कि गौतम चिलाना की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि यह तस्वीर किसने बनाई और इसे किसने वायरल किया। पढ़ें पूरी खबर
11 of 14
संबित पात्रा, प्रवक्ता भाजपा / जमीर खान, कर्नाटक के मंत्री
- फोटो : एएनआई
Politics: कर्नाटक के मंत्री बोले- 'अल्पसंख्यकों को मकान' में 15% कोटा सरकार का पुराना फैसला, BJP ने किया विरोध
कर्नाटक सरकार की तरफ से राज्य की मकान योजनाओं में अल्पसंख्यक समुदायों के लिए आरक्षण को 10% से बढ़ाकर 15% किए जाने के फैसले पर सियासत गरमा गई है। राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमीर अहमद खान ने सफाई दी कि यह कोई नया फैसला नहीं है, बल्कि 2019 में कांग्रेस-जेडीएस सरकार के समय बनी कैबिनेट सब-कमेटी की सिफारिशों पर आधारित है। वहीं, भाजपा ने इस फैसले को संविधान विरोधी और मुस्लिम तुष्टिकरण करार दिया है।पढ़ें पूरी खबर
12 of 14
आमिर खान की फिल्म को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने दिया अपना रिव्यू
- फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions
Sitaare Zameen Par: आमिर की फिल्म देख रो पड़े जावेद अख्तर, जूही से लेकर आशुतोष राणा तक इन कलाकारों ने की तारीफ
गुरुवार को आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्क्रीनिंग पर बॉलीवुड सितारों के अलावा उनके परिवार के लोग भी शामिल हुए। इस स्क्रीनिंग से जुड़ा एक वीडियो आमिर खान प्रोडक्शन के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। वीडियो में स्क्रीनिंग के यादगार पल कैद हैं। साथ ही कई स्टार्स आमिर की फिल्म को लेकर अपना रिव्यू भी देते नजर आए हैं। पढ़ें पूरी खबर
13 of 14
Zero Click Hack
- फोटो : AI
Data Breach: 16 अरब लॉगइन हुए लीक, एपल, गूगल जैसी कंपनियों के ग्राहकों के लिए बढ़ा खतरा
साइबर सिक्योरिटी शोधकर्ताओं ने खुलासा किया है कि 16 अरब लॉगइन क्रेडेंशियल चोरी हुए हैं, जिनमें पासवर्ड भी शामिल हैं। यह तकनीकी इतिहास के सबसे बड़े लीक में से एक बताया जा रहा है। इस डेटा लीक से एपल, गूगल, फेसबुक, गिटहब, टेलीग्राम आदि प्लेटफॉर्म्स की किसी भी ऑनलाइन सेवा में सेंधमारी हो सकती है। यह जानकारी ऐसे समय सामने आई है, जब कई रिपोर्ट में 18 करोड़ रिकॉर्ड वाले रहस्यमयी डेटाबेस की मौजूदगी का पता चला है, जो एक वेब सर्वर पर असुरक्षित रूप से मौजूद है। रिसर्च में पता चला है कि यह एक बहुत बड़े लीक का सिर्फ कुछ हिस्सा हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर
West Bengal Accident: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में कार और ट्रक के बीच टक्कर; नौ लोगों की मौत
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में चारपहिया सवार सभी नौ लोगों की जान चली गई। हादसा बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामशोल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर हुआ। जब पीड़ित एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तब नामशोल में उनकी कार की तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई। पढ़ें पूरी खबर