फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: स्लोवाकिया के दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू; चीन पर US ने लगाया 104% टैरिफ, पढ़ें सुर्खियां

Wed, 09 Apr 2025 06:34 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुर्तगाल के बाद अब स्लोवाकिया के दो दिवसीय राजकीय दौरे पर हैं, जिससे वह स्लोवाकिया जाने वाली भारत की दूसरी राष्ट्रपति बन गई हैं। पुर्तगाल दौरा खत्म करने के बाद उन्होंने वियना से सड़क मार्ग से ब्रातिस्लावा की यात्रा की। उधर, अमेरिका ने चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ गया है। वहीं,  विश्व मौसम संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2025 अब तक का दूसरा सबसे गर्म महीना रहा, जो जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। इंडियन प्रीमियर लीग की बात करें तो पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 18 रन से हराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने सऊदी अरब की यात्रा पर जा सकते हैं, जहां व्यापार, निवेश, ऊर्जा और रक्षा के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। उधर, अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने पूर्ववर्ती बाइडन प्रशासन द्वारा शुरू की गई सीबीपी वन एप नीति के तहत आए लगभग नौ लाख प्रवासियों के लीगल परमिट रद्द कर दिए हैं और उन्हें तत्काल देश छोड़ने का आदेश दिया है। वहीं, बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 1000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। दिल्ली में घरों से कूड़ा उठाने के बदले यूजर चार्ज वसूलने के मुद्दे पर भाजपा और आप आमने-सामने हैं, आप ने आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने की धमकियों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नया आधार एप लॉन्च किया है, जिससे आधार सत्यापन अब यूपीआई भुगतान जितना आसान और सुरक्षित होगा। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : एक्स/भारत की राष्ट्रपति
Slovakia: पुर्तगाल के बाद अब स्लोवाकिया के दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू, क्या रहेगा कार्यक्रम; जानें
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो देशों के राजकीय दौरे के दूसरे चरण में बुधवार को स्लोवाकिया की यात्रा शुरू की। मुर्मू स्लोवाकिया जाने वाली भारत की दूसरी राष्ट्रपति बन गई हैं। पुर्तगाल का दौरा खत्म करने के बाद वह वियना पहुंचीं और वहां से सड़क मार्ग से ब्रातिस्लावा (स्लोवाकिया की राजधानी) पहुंचीं। यह यात्रा उन्होंने रात के समय की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : एएनआई
US China Tariff Row: चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगाएगा अमेरिका, ड्रैगन की धमकी का डोनाल्ड ट्रंप ने दिया जवाब
जवाबी टैरिफ को लेकर चीन की ओर से दी गई धमकी का डोनाल्ड ट्रंप ने जवाब दिया है। अमेरिका ने चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान किया है। व्हाइट हाउस ने कहा कि नई टैरिफ दरें आज रात 12.01 बजे (अमेरिकी समयानुसार) से लागू होंगी। दरअसल टैरिफ को लेकर अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ रहा है। अमेरिका ने चीन पर 34 फीसदी टैरिफ लगाया था। इसके जवाब में चीन ने भी अमेरिका पर 34 फीसदी टैरिफ लगा दिया था। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
गर्मी से बुरा हाल - फोटो : फ्रीपिक
चिंता: एक बार फिर तापमान ने 1.5 डिग्री की अलर्ट लाइन को किया पार; जलवायु इतिहास का दूसरा सबसे गर्म रहा मार्च
लगातार बढ़ते तापमान के बीच मार्च 2025 ने फिर एक गंभीर संकेत दिया है कि पृथ्वी पर जलवायु संकट गहराता जा रहा है। यूरोपीय संस्था कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस (सी3एस) की रिपोर्ट में बीता मार्च जलवायु इतिहास का दुनिया का दूसरा सबसे गर्म महीना रहा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
पंजाब बनाम चेन्नई - फोटो : पीटीआई
PBKS vs CSK: चेन्नई की हार का सिलसिला जारी, प्रियांश-शशांक की बदौलत जीत की पटरी पर लौटी पंजाब; मैच रिपोर्ट
पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 18 रन से हराकर जीत की पटरी पर वापसी कर ली। वहीं, चेन्नई ने लगातार चौथा मैच गंवाया। मंगलवार को मुल्लांपुर में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 219 रन बनाए थे। जवाब में सीएसके निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर सिर्फ 201 रन ही बना सकी। उनके लिए डेवोन कॉनवे ने अर्धशतकीय पारी खेली। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई
PM Modi: इस महीने सऊजी अरब की यात्रा पर जा सकते हैं पीएम मोदी; इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर जा सकते हैं। इससे परिचित लोगों ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी। यात्रा के दौरान वे  व्यापार, निवेश, ऊर्जा और रक्षा के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। पीएम मोदी की यह यात्रा लगभग चार वर्षों के अंतराल के बाद खाड़ी देश की उनकी पहली यात्रा होगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
US: अमेरिका ने 9 लाख प्रवासियों का परमिट रद्द किया, तत्काल देश छोड़ने का आदेश; बाइडन प्रशासन ने दी थी ये राहत
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने एक साथ नौ लाख प्रवासियों को बड़ा झटका दिया है। बाइडन प्रशासन के समय शुरू की गई सीबीपी वन एप नीति के तहत ये प्रवासी अमेरिका आए थे। ट्रंप प्रशासन ने इस नीति को पलटते हुए इन प्रवासियों के लीगल परमिट रद्द कर दिया है और इनसे तत्काल अमेरिका छोड़कर जाने को कहा गया है। इसमें किसी भारतीय के शामिल होने की अब तक कोई सूचना नहीं है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
Saif Ali Khan: सैफ पर हमला मामले में पुलिस ने दाखिल की 1000 पन्नों की चार्जशीट, आरोपी के खिलाफ मिले अहम सबूत
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हुए हमले की घटना मामले में पुलिस को आरोपी के खिलाफ अहम सबूत मिले हैं। एक्टर पर इस साल जनवरी में उनके मुंबई के बांद्रा स्थित घर में एक हमलावर ने चाकू से वार किए। इस मामले में पुलिस को आरोपी शरीफुल इस्लाम के खिलाफ अहम सबूत मिले हैं। पुलिस ने 1000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
एमसीडी मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला
Delhi : अब घर के कूड़े पर उबलेगी दिल्ली की सियासत, शुल्क वसूलने पर भाजपा और आप आमने-सामने; आंदोलन की चेतावनी
दिल्ली में अब घर का कूड़ा सियासत का सामान बन गया है। नगर निगम की ओर से घरों से कूड़ा उठाने के बदले यूजर चार्ज वसूलने के मामले में राजधानी में सियासत गरमा गई है। आप और भाजपा आमने-सामने हैं। आप ने इस मामले पर सड़कों पर उतरने की बात की है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
शेख हसीना - फोटो : एएनआई (फाइल)
Bangladesh: 'बाढ़ के पानी में नहीं बनी मेरी पार्टी'; अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने की की मांग पर भड़कीं हसीना
अवामी लीग पार्टी पर प्रतिबंध लगाने की धमकियों के बीच बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कि उनकी पार्टी कोई "परजीवी" नहीं है ना ही बाढ़ के पानी के साथ उभरी है। भारत से अपने वर्चुअल संबोधन में अंतरिम सरकार को चेताते हुए हसीना ने कहा कि उनकी (अंतरिम सरकार की) हिम्मत मुझे हैरान करती है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : एक्स@ANI
Aadhar App: अब आधार सत्यापन होगा UPI भुगतान जितना आसान, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च किया नया एप
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को आधार कार्ड के सत्यापन को और आसान करने के लिए नया आधार एप लॉन्च किया है। इस एप के माध्यम से अबआधार सत्यापन को आसान और सुरक्षित बनाएगा। इस एप के जरिए अब आपको अपना आधार कार्ड या उसकी फोटोकॉपी साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने इस एप को लेकर कहा कि अब आधार सत्यापन UPI भुगतान की तरह सरल हो गया है। साथ ही इससे लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। बता दें कि यह एप फिलहाल बीटा टेस्टिंग में है और जल्द ही सभी के लिए उपलब्ध होगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें