रेलवे ने ट्रेन टिकट किराए में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी की है, जिससे आज से यात्रियों को ज्यादा किराया देना होगा। उधर, कश्मीर से दार्जिलिंग तक कड़ाके की ठंड और मैदानी इलाकों में घने कोहरे से जनजीवन और यातायात प्रभावित है, वहीं दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के लिए लोगों की आदतों को भी जिम्मेदार बताया गया है। वहीं, ग्वालियर में कैलाश खेर के लाइव शो के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई, जबकि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते ने जापान से उनकी अस्थियां भारत लाने की मांग की है। वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश की पुरानी बातचीत सामने आई है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं जारी हैं। दिल्ली में एक पारिवारिक विवाद से जुड़ी दुखद घटना की जांच चल रही है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 13
रेल किराये में बढ़ोतरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
ट्रेन का सफर आज से महंगा: रेलवे ने जारी की किराया वृद्धि की अधिसूचना; देखें किस श्रेणी में कितनी बढ़ोतरी
रेलवे मंत्रालय ने गुरुवार को ट्रेन टिकट किराए में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी की। आज से ट्रेनों में सफर करना थोड़ा महंगा हो जाएगा। द्वितीय श्रेणी आर्डिनरी ट्रेनों के किराये में 215 किमी तक कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इस बढ़े किराये के तहत 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा पर साधारण श्रेणी के किराए में प्रति किलोमीटर 1 पैसा और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी श्रेणियों तथा सभी ट्रेनों की एसी श्रेणियों में प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 13
शहर के रेलवे स्टेशन पर सर्दी में ठिठुरते यात्री।
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
Weather: कश्मीर से दार्जिलिंग तक भीषण सर्दी, मैदानों में घना कोहरा; यातायात प्रभावित
कश्मीर से लेकर पश्चिम बंगाल तक समूचा हिमालयी क्षेत्र भीषण ठंड की चपेट में है। कई जगहों पर पारा शून्य से 7 डिग्री तक नीचे चला गया है। शीतलहर भी चल रही है। वहीं, मैदानी इलाकों में घने कोहरे से जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त हुआ है। कई उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं। पढ़ें पूरी खबर
4 of 13
Delhi Pollution
- फोटो : ANI
जानी दुश्मन... प्रदूषण: लोगों की जिद और आदतें दिल्ली को गैस चैंबर बनाने के लिए जिम्मेदार, हर जतन बेकार
सर्दी के शुरुआती महीनों में राजधानी की हवा जहर बन जाती है। हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि देश-दुनिया में दिल्ली को ‘गैस चैंबर’ कहा जाने लगता है। आमतौर पर इसके लिए पराली जलाने, मौसम की मार या हवा की रफ्तार को जिम्मेदार ठहरा दिया जाता है, लेकिन कारण यही नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 13
ग्वालियर में कैलाश खेर के कार्यक्रम में हंगामा
- फोटो : X-@dmgwalior
Kailash Kher: ग्वालियर में कैलाश खेर के शो में हंगामा, पब्लिक हुई बेकाबू-बैरीकेड तोड़े; बंद करना पड़ा इवेंट
मशहूर बॉलीवुड सिंगर और पद्मश्री से सम्मानित कैलाश खेर के ग्वालियर में आयोजित लाइव शो के दौरान उस वक्त हंगामा मच गया, जब भीड़ अचानक बेकाबू हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि कैलाश खेर को बीच में ही अपनी परफॉर्मेंस रोकनी पड़ी और स्टेज से लोगों से संयम बरतने की अपील करनी पड़ी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 13
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : अमर उजाला
Bengal: 'भारत लाई जाएं नेताजी की अस्थियां..', सुभाष चंद्र बोस से परपोते ने राष्ट्रपति मुर्मू को लिखा पत्र
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते चंद्र कुमार बोस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने आग्रह किया है कि जापान के रेनकोजी मंदिर में रखे गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अवशेषों को भारत वापस लाया जाए। पत्र में उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस और उनके भाई शरत चंद्र बोस की स्मृति को संजोने के लिए नई पहल करने का प्रस्ताव रखा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 13
व्लादिमीर पुतिन
- फोटो : पीटीआई
Putin on Pakistan: दो दशक बाद सामने आई पुतिन-बुश की गुप्त बातचीत, PAK के परमाणु हथियारों को लेकर दी थी चेतावनी
दुनिया की बड़ी ताकतों के बीच हुई बातचीत के पुराने दस्तावेज जब सार्वजनिक होते हैं, तो कई छिपी सच्चाइयां सामने आती हैं। ऐसा ही एक खुलासा अब सामने आया है, जिसमें रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पाकिस्तान को लेकर गंभीर चिंता जताई थी। यह बातचीत अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बुश के साथ हुई थी, जिसके ट्रांसक्रिप्ट अब सार्वजनिक किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
8 of 13
बांग्लादेश में हिंसा के बाद तनावपूर्ण माहौल
- फोटो : एएनआई-पीटीआई
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा जारी: एक और हिंदू युवक के साथ बर्बरता, भीड़ ने पीट-पीटकर की हत्या
बांग्लादेश में जारी अशांति के बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले के पांगशा उपजिला में बुधवार रात एक और हिंदू युवक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, युवक पर जबरन वसूली का आरोप लगाया गया था। यह घटना रात करीब 11 बजे कलीमोहर यूनियन के होसेंदंगा गांव में हुई, जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। वहीं पांगशा सर्कल के सहायक पुलिस अधीक्षक देब्रत सरकार ने बताया कि मृतक की पहचान अमृत मंडल, उर्फ सम्राट, के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
9 of 13
20 रुपये के लिए पति ने की पत्नी की हत्या फिर खुद भी दी जान
- फोटो : AI Image
पत्नी की हत्या कर पति ट्रेन के आगे कूदा: दिल्ली में ₹20 के लिए घरवाली का घोंटा गला, पुलिस को आता देख दे दी जान
दिल्ली के शाहदरा जिला के विवेक विहार इलाके में महज 20 रुपये को लेकर हुए झगड़े में एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह घर के पास ही मौजूद रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतकों की शिनाख्त पत्नी महेंद्र कौर (45) और इसके पति कुलवंत सिंह उर्फ संजय उर्फ बंटी (48) के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर
10 of 13
निवेश (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फ्रीपिक
बाजार: रिटर्न देने में ब्लूचिप शेयरों से इस साल पिछड़ गए मिड-स्मॉलकैप शेयर, पहले दिया था भारी-भरकम मुनाफा
बीएसई सेंसेक्स के इस पूरे कैलेंडर साल में 9 फीसदी का फायदा देने के बीच मिड और स्मॉलकैप शेयरों ने निवेशकों को निराश किया है। हालांकि, ब्लूचिप यानी बड़े शेयरों ने अच्छा रिटर्न दिया। विश्लेषकों के मुताबिक, मिड और स्मॉलकैप शेयरों में इसलिए कम फायदा मिला, क्योंकि 2023 और 2024 में इन दोनों ने बहुत ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया था। विशेषज्ञों के मुताबिक, डॉलर की तुलना में रुपये में भारी गिरावट, अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता को लेकर चिंताओं और लगातार विदेशी निधियों की निकासी ने भी बाजार में जोखिम से बचने की योजना को बढ़ावा देने में मदद की। पढ़ें पूरी खबर
11 of 13
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम@tahirjasus
क्रिसमस पर आउटिंग के लिए निकले अक्षय कुमार, किया ऐसा काम फैंस करने लगे तारीफ; देखें वायरल वीडियो
अक्षय कुमार अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते हैं, उनको हमेशा स्पेशल फील करवाते हैं। क्रिसमस वाले दिन भी जब वह आउटिंग पर निकले तो एक फैन का उन्होंने दिल जीत लिया। जानिए, ऐसा क्या किया अक्षय कुमार ने। पढ़ें पूरी खबर
12 of 13
भारतीय महिला टीम
- फोटो : BCCI Women
IND W vs SL W: अजेय बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेगी भारतीय महिला टीम, तीसरे टी20 में सीरीज जीतने का मौका
आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय महिला क्रिकेट टीम शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ तीसरा टी20 मुकाबला खेलने उतरेगी, जहां उसका लक्ष्य न सिर्फ मैच जीतना बल्कि पांच मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना होगा। अब तक खेले गए दोनों मैचों में भारत ने दमदार प्रदर्शन करते हुए आठ और सात विकेट से जीत दर्ज की है। भारतीय टीम की यह पिछले 11 टी20 मैचों में नौवीं जीत रही है, जो उसके शानदार फॉर्म को दर्शाती है। वहीं, श्रीलंका ने आखिरी बार भारत को जुलाई 2024 में दांबुला में हराया था। पढ़ें पूरी खबर
उम्मीद: जल्द मलेरिया मुक्त होगा भारत, 92% जिलों में मामूली असर; आईसीएमआर ने जारी की रिपोर्ट
भारत ने 1960 के दशक में मलेरिया को लगभग समाप्त कर दिया लेकिन 1970 के दशक के मध्य तक यह फिर से तेजी से फैल गया। एक बार फिर भारत इस बीमारी से मुक्ति पाने की दहलीज पर पहुंच गया है। मौजूदा समय में देश के 92 फीसदी जिलों में मलेरिया का असर बेहद कम पाया गया क्योंकि बीते 10 साल में इस संक्रमण के मामलों में 85 फीसदी तक की गिरावट आई है। पढ़ें पूरी खबर