संसद के मानसून सत्र के 14वें दिन भी दोनों सदनों में जोरदार हंगामा हुआ। हंगामे के बीच दो अहम विधेयक पारित हुए और सदन की कार्यवाही शुक्रवार तक स्थगित कर दी गई। इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए कि सरकार के साथ मिलकर वह आपराधिक धोखाधड़ी कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में 40 लाख फर्जी वोट जोड़े गए हैं। इस पर चुनाव आयोग ने जवाब में कहा है कि राहुल गांधी शपथपत्र देकर अपने दावों के सबूत पेश करें। वहीं, उपराष्ट्रपति पद को लेकर एनडीए ने पीएम मोदी और जेपी नड्डा को उम्मीदवार चुनने का अधिकार दिया है। उधर, उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तेज हो गए हैं, चिनूक हेलिकॉप्टर से 39 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की कार्यप्रणाली पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि वह कानून के दायरे में ही काम करे। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि दिव्यांगजनों के लिए फुटपाथ की सुविधा जरूरी है और केंद्र को इसके लिए गाइडलाइन बनानी होगी। वहीं, जली हुई नकदी मामले में जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा कि उनका आचरण भरोसेमंद नहीं है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप और ईमेल से नोटिस भेजने की वैधता को खारिज कर दिया है। उधर, टीआरपी की 30वें हफ्ते की लिस्ट में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' सीरियल ने टॉप स्थान हासिल किया है और 'अनुपमा' को भी अच्छी रैंकिंग मिली है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 10
संसद के मानसून सत्र का छठा दिन
- फोटो : एएनआई / अमर उजाला ग्राफिक्स
Parliament Session: लोकसभा-राज्यसभा भारी हंगामे के बीच कल तक के लिए स्थगित; दोनों सदनों से दो अहम विधेयक पारित
संसद का मानसून सत्र अब तक काफी हंगामेदार रहा है। आज 14वें दिन की कार्यवाही के दौरान भी दोनों सदनों में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है। विपक्ष के भारी हंगामे के बीच सरकार ने राज्यसभा और लोकसभा से दो अहम विधयेक पारित कराए हैं। जिसके बाद सदन की कार्यवाही शुक्रवार 8 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 10
राहुल गांधी का केंद्र और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप
- फोटो : अमर उजाला
Rahul Gandhi: 'चुनाव आयोग के साथ मिलकर सत्ताधारी दल कर रहा आपराधिक धोखाधड़ी'; राहुल ने EC पर लगाए आरोप
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर करारा हमला बोला है। उन्होंने विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि- महाराष्ट्र में 40 लाख वोट रहस्यमयी तरीके से जोड़े गए हैं। राहुल गांधी का आरोप है लोकसभा चुनाव 2024 और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के बीच इन मतदाताओं को जोड़ा गया है। पढ़ें पूरी खबर
4 of 10
राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग का बयान
- फोटो : अमर उजाला
EC vs Rahul Gandhi: 'लिखित में प्रमाणित करें', मतदाता सूची हेरफेर के राहुल के दावों पर चुनाव आयोग की दो-टूक
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा मतदाता सूचियों में गड़बड़ी को लेकर लगाए गए आरोपों के बाद कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी ने उन्हें पत्र लिखकर जवाब मांगा है। इस पत्र में उनसे कहा गया है कि वह निर्वाचन नियमों के तहत शपथपत्र भरकर उन मतदाताओं के नाम दें, जिनके बारे में उन्होंने दावा किया है कि या तो वे अयोग्य होकर भी सूची में हैं या योग्य होते हुए भी सूची से बाहर कर दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 10
पीएम मोदी और जेपी नड्डा
- फोटो : ANI
Vice President Polls: कौन होगा उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार? एनडीए ने पीएम मोदी और जेपी नड्डा को दिया अधिकार
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को गठबंधन का उपराष्ट्रपति उम्मीदवार चुनने का अधिकार दिया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को सत्तारूढ़ गठबंधन का उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुनने का अधिकार दिया है। संसदीय कार्य मंत्री ने बताया कि यह सर्वसम्मति से लिया गया फैसला है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 10
पहला चिनूक हर्षिल में उतरा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Uttarkashi Cloudburst Live: चिनूक से 39 लोग लाए जौलीग्रांट, वीसैट पहुंचाया मातली, इंटरनेट सेवा में होगी आसानी
उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से मची तबाही के बाद बुधवार दोपहर मौसम खुलने पर बचाव अभियान ने जोर पकड़ा। जिला प्रशासन के अनुसार सेना के दो घायल जवानों को हेलिकॉप्टर से हायर सेंटर भेजा गया है। आपदा में छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग लापता हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 10
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : एएनआई (फाइल)
Supreme Court: 'ईडी ठग की तरह काम नहीं कर सकता, उसे कानून के दायरे में रहना होगा', सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सख्त लहजे में कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बदमाशों की तरह काम नहीं कर सकता और उसे कानून के दायरे में ही रहना होगा। टिप्पणी केंद्रीय एजेंसी की ओर से जांचे गए मामलों में दोषसिद्धि की कम दरों पर चिंता जताते हुए की गई। जस्टिस सूर्यकांत, न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुयान और न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कहा, 'हम प्रवर्तन निदेशालय की छवि को लेकर भी चिंतित हैं।' शीर्ष अदालत 2022 के उस फैसले की समीक्षा की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है, जिसमें धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गिरफ्तारी की शक्तियों को बरकरार रखा गया था। पढ़ें पूरी खबर
8 of 10
जस्टिस यशवंत वर्मा के मामले में सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
Supreme Court: अदालत में जस्टिस यशवंत वर्मा की अपील खारिज, 'जली नकदी' मामले में जांच प्रक्रिया को दी थी चुनौती
जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है। जली हुई नकदी बरामद होने के मामले में जांच प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका खारिज करते हुए शीर्ष अदालत की पीठ जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस एजी मसीह ने कहा कि न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा का आचरण विश्वास पैदा नहीं करता, इसलिए उनकी याचिका पर विचार नहीं किया जाना चाहिए। इस अहम फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने ये भी माना कि तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने इस मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जो पत्र भेजा, वह असंवैधानिक नहीं था। पढ़ें पूरी खबर
9 of 10
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : एएनआई
SC: 'व्हाट्सएप या ई-मेल से नोटिस भेजना वैध नहीं', शीर्ष कोर्ट ने खारिज की आदेश में संशोधन की मांग वाली याचिका
सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर कहा कि दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) या भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के तहत व्हाट्सएप और ईमेल से नोटिस भेजना वैध नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा राज्य की ओर से अपने जनवरी 2025 के आदेश में संशोधन की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस नोंग्मीकापम कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कहा कि हम खुद यह विश्वास दिलाने में असमर्थ हैं कि ई-मेल और व्हाट्सएप जैसे इलेक्ट्रॉनिक संचार बीएनएसएस की धारा 35 के तहत सूचना तामील कराने का एक वैध तरीका है। बीएनएसएस में ऐसी प्रक्रिया को शामिल करना विधानमंडल की विधायी मंशा का उल्लंघन होगा। पढ़ें पूरी खबर
सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और सीरियल 'अनुपमा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
TRP Week 30: पहले हफ्ते में ही ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ बना नंबर वन सीरियल, ‘अनुपमा’ को मिली कौन सी जगह?
30वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ चुकी है। पिछले हफ्ते सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ से 25 साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी की। दर्शकों ने पहले ही हफ्ते में स्मृति ईरानी के इस सीरियल का इतना प्यार दिया कि यह टीआरपी चार्ट में टॉप पर जगह बनाने में कामयाब हो गया। 25 साल बाद भी इस सीरियल का जादू महिला दर्शकों पर बरकरार है। जानिए, रुपाली गांगुली के सीरियल ‘अनुपमा’ और बाकी टीवी सीरियल ने टीआरपी चार्ट में कौन सी जगह हासिल की है। पढ़ें पूरी खबर