भारतीय सेना ने पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाशिम मूसा को सेना ने एक अभियान में मार गिराया। वह पाकिस्तान का पूर्व पैरा कमांडो था और भारत में कई आतंकी साजिशों में शामिल था। उधर, लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने इस सैन्य अभियान के जरिए दुनिया को कड़ा संदेश दिया। लोकसभा में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सरकार से पूछा कि आतंकी पहलगाम तक पहुंचे कैसे? उन्होंने रक्षा मंत्री से जवाब मांगा। वहीं विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने लोकसभा में कहा कि 22 अप्रैल से 17 जून के बीच पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। ललन सिंह ने गौरव गोगोई के सवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि मुंबई हमले में आतंकी कहां से आए थे, वह सब जानते हैं। उधर, एशिया कप 2025 को लेकर संसद में बहस हुई। शिवसेना सांसदों ने कहा कि भारत को पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलना चाहिए। सलमान खान से जुड़ा 27 साल पुराना काला हिरण शिकार मामला एक बार फिर कोर्ट में पहुंचा है, हाईकोर्ट अब उनकी अपील सुनेगा। मौसम विभाग ने बताया कि देश में इस बार सामान्य से सात फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। इसके राज्यवार आंकड़े जारी किए गए हैं। टीसीएस में छंटनी को लेकर सरकार सक्रिय है। आईटी मंत्रालय इस मामले पर करीबी नज़र रखे हुए है और स्थिति की जांच कर रहा है। देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 10
पहलगाम आतंकी हमला।
- फोटो : अमर उजाला
पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड ढेर: पाकिस्तान का पूर्व पैरा कमांडो था आतंकी मूसा, सेना ने कैसे खोजकर ढेर किया?
जम्मू-कश्मीर में सोमवार को सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। श्रीनगर के हारवन के जंगल क्षेत्र में सैन्य अभियान के दौरान जवानों ने तीन आतंकवादियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मारे गए आतंकियों के पास एम4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल और दो एके सीरीज की राइफल मिली हैं। सुरक्षाबलों ने इस अभियान में पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान शाह और उसके दो साथियों- जिबरान और हमजा अफगानी को मार गिराया है। अधिकारियों के मुताबिक, अभियान को 24 राष्ट्रीय राइफल (आरआर) और 4 पैरा यूनिट के जवानों ने अंजाम दिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 10
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : एएनआई
Operation Sindoor: भारत का दुनिया को संदेश, राजनाथ बोले- शेर मेंढक मारे तो अच्छा संदेश नहीं; 10 बड़ी बातें
लोकसभा में आज जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की कार्रवाई- ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की शुरुआत हुई। सरकार की तरफ से पहले वक्ता के रूप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की सेना ने पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने में पूरी सफलता पाई है। उन्होंने ये भी साफ किया कि भारतीय सेना को किसी भी तरह की सैन्य क्षति नहीं हुई है। राजनाथ सिंह ने विपक्षी दलों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने सभी सवालों के जवाब दिए और कहा कि संसद को एक सुर में देश की सेना के पराक्रम को सलाम करना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर
4 of 10
गौरव गोगोई
- फोटो : अमर उजाला
Operation Sindoor: 'आतंकी पहलगाम में कैसे आए? रक्षा मंत्री यह नहीं बता पाए', गौरव गोगोई का सरकार से तीखा सवाल
कांग्रेस के गौरव गोगोई ने लोकसभा में कहा कि राजनाथ सिंह ने बहुत सारी जानकारी दी, लेकिन रक्षा मंत्री के रूप में यह नहीं बताया कि आतंकवादी पहलगाम में कैसे आए। राष्ट्रहित में ये सवाल पूछना हमारा कर्तव्य है। देश जानना चाहता है कि पहलगाम हमले को 100 दिन बीत चुके हैं, लेकिन यह सरकार आतंकवादियों को न्याय के कटघरे में नहीं ला पाई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 10
विदेश मंत्री एस जयशंकर
- फोटो : एएनआई
Jaishankar: '22 अप्रैल से 17 जून तक PM मोदी और ट्रंप के बीच कोई बातचीत नहीं हुई', लोकसभा में जयशंकर की दो टूक
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने लोकसभा में साफ किया कि 22 अप्रैल से 17 जून के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कोई सीधी बातचीत नहीं हुई। जयशंकर ने यह भी खुलासा किया कि पाकिस्तान पर भारत के जवाबी हमलों के बाद भारत को ऐसे फोन कॉल आए, जिनसे संकेत मिलने लगे थे कि पाकिस्तान अब हार मान चुका है। हालांकि, भारत ने साफ किया कि ऐसा कोई भी अनुरोध पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (DGMO) की ओर से औपचारिक रूप से आना चाहिए था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 10
ललन सिंह
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
Lok Sabha: 'मुंबई हमले में दहशतगर्द कहां से आए थे?' पहलगाम से जुड़े गौरव गोगोई के सवाल पर ललन सिंह का पलटवार
भारत के सशक्त, सफल और निर्णायक 'ऑपरेशन सिंदूर' पर विशेष चर्चा के दौरान लोकसभा में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने भी अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों के आरोपों पर पलटवार किया और केंद्र सरकार की कार्रवाई का समर्थन किया। उन्होंने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के हर सवाल का जवाब दिया और उनके सभी आरोपों को खारिज किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 10
सलमान खान
- फोटो : @twitter: Salman khan
Black Buck Poaching Case: सलमान खान की अपील सुनेगा हाईकोर्ट; 27 साल पुराने काले हिरण शिकार मामले में आया अपडेट
सोमवार को राजस्थान हाईकोर्ट ने काला हिरण शिकार मामले की सुनवाई के लिए नई तारीख तय की है। यह तारीख सलमान खान की उस अपील पर सुनवाई के लिए दी गई, जो उन्होंने काला हिरण मामले में दोषी ठहराए जाने के लिए खिलाफ दायर की थी। अपील की सुनवाई अब राजस्थान हाईकोर्ट 22 सितंबर को करेगी। पढ़ें पूरी खबर
8 of 10
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
IMD: देश में सामान्य से 7 प्रतिशत अधिक वर्षा, मॉनसून में किस राज्य में कितनी हुई बारिश? मौसम विभाग ने जारी किए आंकड़े
देश में इस समय अलग-अलग हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अभी तक हुई बारिश का आंकड़ा जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, भारत में इस वर्ष 1 जून से मॉनसून की शुरुआत के बाद अब तक सामान्य से 7 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है, लेकिन बारिश का वितरण राज्यों में असमान रहा है। पढ़ें पूरी खबर
9 of 10
टीसीएस के चौथी तिमाही के नतीजे जारी।
- फोटो : एजेंसी
TCS Layoffs: टीसीएस छंटनी मामले में सक्रिय सरकार, सूत्रों का दावा- आईटी मंत्रालय स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की ओर से 12,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी के फैसले के बाद के घटनाक्रम पर कड़ी नजर रख रहा है। सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। कंपनी ने कहा है कि रोजगार वृद्धि एक प्रमुख प्राथमिकता बनी हुई है। इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि रोजगार से जुड़े प्रोत्साहन जैसी पहल रोजगार सृजन को कैसे बढ़ावा दे सकती हैं। साथ ही, कौशल विकास और पुनर्कौशल विकास पर भी जोर दिया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
गाजीपुर ट्रिपल मर्डर की इनसाइड स्टोरी: खतौनी पर कुसुम के नाम से खौला खून, दो मिनट में मां-बाप-बहन को काट डाला
यूपी के गाजीपुर में स्थित डिलियां गांव की यादव बस्ती में रविवार की दोपहर जो कुछ हुआ, ऐसा न तो कभी किसी ने कल्पना की थी और न ही कभी ऐसा हुआ था। इस वारदात से पूरा पूर्वांचल हिल गया। रविवार की दोपहर में गांव में सब कुछ सामान्य था लेकिन बहन के नाम पर खेत किए जाने से नाराज भाई अभय ने दो मिनट के अंदर करीब 15 फीट के दायरे में बहन, पिता और मां की लाशें बिछा दीं। नौ अगस्त को रक्षाबंधन की तैयारी में बहन कुसुम जुटी हुई थी। लेकिन हत्यारोपी अभय ने रक्षाबंधन से पहले गांव में खून की होली खेल ली। पढ़ें पूरी खबर