Alien News: वैज्ञानिकों ने एक बेहद चौंकाने वाला दावा किया है। इस दावे से दुनियाभर में हलमच मच गई है। वैज्ञानिकों ने एक नया अध्ययन किया है, उसमें उन्होंने कहा है कि एक रहस्यमयी एलियन अंतरिक्ष यान तेजी से धरती की तरफ आ रहा है, जो नवंबर में पृथ्वी पर हमला कर सकता है। दरअसल, हाल ही में एक एक इंटरस्टेलर खोजा गया था, जिसका नाम 3I/ATLAS रखा गया है। यह काफी तेजी से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। वैज्ञानिकों को कुछ ऐसे संकेत मिले हैं, जिसके आधार पर इसके एलियन स्पेसक्राफ्ट होने की आशंका जताई गई है।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में किए गए अध्ययन के मुताबिक, मैनहट्टन के आकार की एक रहस्यमयी वस्तु को एलियन अंतरिक्ष यान बताया गया है। यह इस साल नवंबर में पृथ्वी पर हमला करने की तैयारी में है। वैज्ञानिकों ने जुलाई की शुरुआत में एक दुर्लभ इंटरस्टेलर ऑबजेक्ट देखने की पुष्टि की थी। अभी तक देखा गई यह तीसरी ऐसी चीज है जो हमारे सौर मंडल से तेज गति से गुजर रही है। 22 जलाई को एक साइंटिफिक पेपर प्रकाशति किया गाय था। इसमें यह सिद्धांत प्रस्तुत किया गया है कि 3I/ATLAS नामक यह वस्तु, एक एक्स्ट्राटेरिटेरियल तकनीक हो सकती है पृथ्वी पर अचानक हमला कर सकती है।